Skip to main content

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना मे सर्वे जारी

social-security-pension-scheme
आबू पर्वत में सर्वे करते नगरपालिका कर्मचारी भँवर आदिवाल व कमल कुमार 

आबू पर्वत  ,  GOVERNMENT SCHEMES 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के चलते नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर सर्वे कर योजना से वंचित लोगों को चिन्हित कर इ मित्र पर फोरम भरवाकर लाभ दिलवाने का कार्य किया जा रहा है । 

जानिए योजना के बारे मे पूरा सच ।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत निराश्रित बुज़ुर्ग ,विधवा ,विकलांग ,तलाकशुदा ,वृद्जन पुरुष और महिलाओ को जीवन यापन के लिए प्रतिमाह सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जायेगी | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2020 के अंतर्गत तीन प्रकार की पेंशन योजनाओ जैसे मुख्यमंत्री वृद्जन सम्मान पेंशन योजना , एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ,मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना ,लघु एवं सीमांत कृषक वृद्जन पेंशन योजना आदि को शामिल किया गया है |इन सभी योजना के अंतर्गत ज़रूरत मंद पुरुष और महिलाओ कोराज्य सरकार द्वारा  लाभ प्रदान किये जायेगे |


Rajasthan Social Security Pension Scheme 2020

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वृद असहाय ,विकलांग ,विधवा पुरुष और स्त्रियों को शामिल किया जायेगा और पेंशन देकर लाभ प्रदान किया जायेगा इस Rajasthan Social Security Pension Scheme 2020 के तहत राजस्थान के सभी जाति और वर्ग(सामान्य वर्ग ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग ) के पुरुष और महिलाओ को  उनकी आयु के अनुसार पेंशन धनराशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी | Rajasthan Social Security Pension Scheme 2020 के तहत दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में पंहुचा दी जाएगी |प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है |


मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना 2020

राजस्थान के 55 वर्ष या उससे अधिक की महिलाये और 58 वर्ष या उससे अधिक के पुरुषो ( 75 साल से कम के पुरुष और महिलाओ)  को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 750 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी और 75  साल या इससे अधिक आयु के पुरुष और महिलाओ को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी |

राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना 2020

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी इस लिए लाभार्थी का बैंक अकॉउंट होना अनिवार्य है | इस राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना 2020 के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों की वार्षिक आय सीमा राज्य सरकार द्वारा 48 ,000 रूपये रखी गयी है जी  लाभार्थियों की की वार्षिक आय 48 ,000 है वही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके प्रतिमाह पेंशन का लाभ उठा सकते है |

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2020

इस योजना के अंतर्गत राज्य की निराश्रित विधवा ,तलाकशुदा ,परित्यक्ता महिलाओ को शामिल किया जायेगा | मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2020 के तहत इन महिलाओ की न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए |इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक मगर 55 वर्ष से कम आयु की महिलाओ को सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रूपये की पेंशन धनराशि और 55 वर्ष या इससे अधिक मगर 60 वर्ष के कम आयु की विधवा ,तलाक शुदा,परित्यक्ता महिलाओ को प्रतिमाह 750 रूपये की पेंशन धनराशि और 60 वर्ष या इससे अधिक मगर 75 रूपये से कम आयु की महिलाओ को 1000 रूपये की धनराशि तथा 75 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रूपये की पेंशन धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी |

राजस्थान एकल नारी पेंशन योजना

राजस्थान एकल नारी पेंशन योजना 2020 के अंतर्गत राज्य की निराश्रित विधवा ,तलाकशुदा ,परित्यक्ता महिलाओ की वार्षिक आय सीमा 48 , 000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है |इस योजना के अंतर्गत जो निराश्रित विधवा ,तलाक शुदा ,परित्यक्ता इच्छुक महिलाये जल्द ही लाभ प्राप्त करना चाहती ही वह राजस्थान एकल नारी पेंशन योजना 2020 के तहत आवेदन कर सकती है |इस योजना के ज़रिये महिलाओ को उचित ढंग से जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना 2020

इस योजना के अंतर्गत राज्य के उन लोगो को शामिल किया जायेगा जो 40 % या इससे अधिक निशक्तता से ग्रसित होंगे जैसे प्राकृतिक रूप से बोने- 3 फिट 6 इंच से कम ,हिजडापन से ग्रसित आदि इस मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना 2020 के अंतर्गत राज्य की 55 साल से कम आयु की महिला तथा 58 साल से कम आयु के पुरुषो को सरकार द्वारा 750 रूपये की पेंशन धनराशि प्रदान की जाएगी और 55 वर्ष और अधिक आयु की महिला तथा 58 वर्ष और इससे अधिक आयु के पुरुषो को प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन धनराशि और 75 वर्ष और इससे अधिक आयु के लाभार्थियों को प्रतिमाह 1250 रूपये की पेंशन धनराशि और कुष्ठरोग मुक्त सभी उम्र के पुरुष और महिलाओ को 1500 रूपये प्रदान किये जायेगे |

आयुपेंशन सहायता राशि
18-54 वर्षरु 500
55-59 वर्षरु 750
60-74 वर्षरु 1000
75 वर्ष से अधिकरु 1500

लघु और सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना 2020

राजस्थान सरकार ने लघु और सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना 2020 के अंतर्गत लघु और सीमांत कृषक को प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की है इस योजना के अंतर्गत राज्य के 55 वर्ष या इससे अधिक छोटे और सीमांत कृषक महिलाओ कोतथा 58 वर्ष या इससे अधिक आयु के पुरुषो को  सरकार द्वारा प्रतिमाह 750 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी और 75 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषो और महिलाओ को को प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन धनराशि राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी |

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2020 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के वृद्ध जन ,निराश्रित विधवा ,तलाकशुदा ,आदि के लिए इस राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2020 का शुरू किया है| इस योजना के ज़रिये पात्र उम्मीदवारों को अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिमाह पात्रता के आधार पर पेंशन प्रदान करना तथा जीवन यापन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना|इस Rajssp 2020 के ज़रिये सभी लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना |

Rajssp 2020 के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के निराश्रित बुज़ुर्ग ,विधवा ,विकलांग ,तलाकशुदा ,वृद्जन पुरुष और महिलाओ को जीवन यापन के लिए प्रतिमाह सरकार द्वारा धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी ।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वृद असहाय ,विकलांग ,विधवा पुरुष और स्त्रियों को शामिल किया जायेगा और पेंशन देकर लाभ प्रदान किया जायेगा ।
  • Rajasthan Social Security Pension Scheme 2020 के तहत दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में पंहुचा दी जाएगी ।इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और बैंक अकॉउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ।
  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाये और पुरुष उठा सकते है ।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों की आयु 55 वर्ष या उसे अधिक होनी चाहिए और पुरषो की आयु 58 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48000 रूपये या उससे कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना की पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष व उससे अधिक आयु की विधवा /तलाकशुदा /परित्यक्ता महिलाओ को पात्र माना जायेगा।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48000 रूपये या उससे कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना

  • इस योजना के तहत किसी भी आयु का विशेष योग्यजन जिसकी निशक्तता 40 %या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • प्राकृतिक रूप से बोने- 3 फिट 6 इंच से कम होनी चाहिए।
  • हिजडापन से ग्रसित
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 60000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना

  • लाभार्थी महिलाओ की आयु 55 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और पुरषो की आयु 58 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

राजस्थान  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2020 के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • पते का सबूत
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2020 राजस्थान पात्रता की जांच कैसे करें

इस योजना के तहत राजस्थान के जो नागरिक अपनी पात्रता की जांच करना चाहते है तो दो तरीके से कर सकते है नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर और योजना का लाभ उठाये |

राजस्थान भामाशाह आईडी की सहायता से पात्रता की जांच कैसे करे |

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • होम पेज पर आपको eligibility criteria का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करना होगा |क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा
  • इसके बाद आपको Report के विकल्प दिखाई देगा इसके बाद इस पर क्लिक कर दे |विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Pensioner  eligibility by Bhamashah Details का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा इसमें आपको Bhamashah Family ID भरे और Check बटन पर क्लिक कर दे |फिर आप आराम से अपने परिवार की पात्रता की जांच कर सकेंगे |

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Rajssp )पोर्टल से पात्रता की जांच

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |अधिकारिक वेबसाइट पर जाने आपको eligibility criteria के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा |इसके बाद आपके सामने Pensioner eligibility through criteria का विकल्प आ जायेगा उस पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आ जायेगा इस फॉर्म मर पूछी गयी सभी जानकारी जैसे जाति,आयु आदि भर दे |फिर चेक के बटन पर क्लिक कर दे |इसके बाद आप पत्रता की जांच कर सकते है |

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2020 के लिए आवेदन कैसे करे?

राजस्थान  के जो वृद्धजन ,विधवा ,तलाकशुदा आदि महिलाओ और पुरुष इस Rajssp 2020 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है उन्हें सर्वप्रथम ई-मित्र और SSOID  पोर्टल कर पंजीकरण करना होगा |या अपने नज़दीकी ई मित्रा तथा पब्लिक SSO केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठाये |

पेंशनर स्टेटस कैसे देखे ?

जो इच्छुक लाभार्थी स्टेटस देखना चाहते है तो वह नीचे दिए  गए तरीके को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Report का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Pensioner Online Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर भरना होगा। और फिर कैप्चा कोड डालकर Show Status पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने पेंशनर स्टेटस आ जायेगा। 
Helpline Number
  • Help Desk Phone No :0141-5111007,5111010,2740637   
  • Help Desk Email-Id : ssp-rj[at]nic.in
  • For Pensioner Yearly Verification : rajssp2015@gmail.com
             सूत्र 

corona-awareness


Comments

weekly hits

नेचर गाइड्स ने डीएफओ गुप्ता को दिया ज्ञापन

स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...

राजस्थान में 31 जुलाई तक चुनाव करवाने के आदेश

राजस्थान में 31 जुलाई तक करवाने होने पंचायत व निकाय चुनाव । राजस्थान हाईकोर्ट ने आज शुक्रवार को सुनाया फैसला , सरकार व राज्य चुनाव आयोग को दिये निर्देश । ओबीसी कमीशन से कहा 20 जून तक रिपोर्ट करें पेश । सूत्र : दैनिक भास्कर

आयुक्त ने दुकानदारों से लगवाई झाड़ू , स्वच्छता का दिया संदेश .

नगरपालिका आयुक्त मेहता सुबह सुबह 9 बजे ही पहुंच रहे निरीक्षण पर . यातायात , अतिक्रमण सहित विषयों पर ले रहे संज्ञान . माउंट आबू : नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा फैला हुआ मिला जिस पर पालिका आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर दुकानदारों से स्वयं कचरा साफ करवाया गया और झाड़ू लगवाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया । जुर्माना राशी वसूली .. पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया कि नगर पालिका नियमित रूप से शहर में सफाई अभियान चलाती है, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ दुकानदार और लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैला रहे हैं जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में संबंधित लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया और नियमानुसार राशि वसूल की गई।  सुबह 9 बजे ही फील्ड पर .. बता दें कि पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता रोज सुब...

सहायक कमांडेंट 19वें बैच का दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित .

माउंट आबू : सीआरपीएफ में 19 सहायक कमाण्डेंट का शपथ ग्रण समारोह आयोजित किया गया। अपने संपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी श्री अवनीष कुमार शुक्ला और बेस्ट इन इन्डोर की ट्राफी श्री कुमार माधव, सहायक कमांडेंट, बेस्ट इन आउटडोर व पीटी की ट्राफी श्री मंजीत सिंह, बेस्ट इन फायरिंग की ट्राफी श्री नसीब कुमार तथा बेस्ट इन पब्लिक स्पिकींग की ट्राफी श्री मस्के उमेश किशन ने प्राप्त की। वर्दी मे सजे इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने जब कर्तव्यपरायणता और निष्ठा की शपथ ली, तब पूरा माहौल देश-भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा । श्री दर्शन लाल गोला, निदेशक / महानिरीक्षक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रशिक्षु अधिकारियों के 33 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया जिसमें माउंट आबू के वन क्षेत्र में आयोजित दो सप्ताह का जंगल कैंप और 30 कि.मी. से अधिक का जोखिम भरा ट्रैक भी शामिल था। सहायक कमाण्डेंट का बुनियादी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उन्हें रोल मॉडल बनने और जहां भी वे तैनात रहें अपनी क्षमता के अनुसार बल की सेवा करने के लिये प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य ...

Victory Procession Held Following BJP's Win

Celebrations Mark Victories in West Bengal, Assam, and Puducherry "Politics of Development Triumphs Over Appeasement - Chauhan" Mount Abu: There was immense enthusiasm among BJP workers following the Bharatiya Janata Party's victories in West Bengal, Assam, and Puducherry. To mark the occasion, a victory procession was organized through the city's main thoroughfares under the leadership of Mandal President Akshay Chauhan, accompanied by a display of fireworks. City Resounds with "Vande Mataram" During the procession, workers celebrated their victory amidst the rhythmic beats of drums and the clanging of *thalis* (metal plates). Workers were seen congratulating one another by exchanging sweets. The entire atmosphere reverberated with slogans of "Bharat Mata Ki Jai," "Vande Mataram," "Narendra Modi Zindabad," and "Bharatiya Janata Party Zindabad." Government Formed Once Again Mandal President Akshay Chauhan stated that t...

निर्मल चौधरी का अरावली बचाओ अभियान शुरू

  माउंट आबू 24.12.2025 : सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास , गलत दस्तावेज किए पेश - निर्मल चौधरी . अरावली के बचाव में माउंट आबू पहुंचे निर्मल चौधरी का बड़ा बयान . Arbud Samay - अर्बुद समय #अरावली #arawali #SaveAravali #NirmalChoudhary #NirmalChoudharyRU

मेडिकल स्टाफ रूम्स की हालत दयनीय

माउंट आबू : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सरकारी मेडिकल स्टाफ निवास की दयनीय स्थिति. हाल ही में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अस्पताल का दौरा कर राहत देने का जताया है भरोसा . अब देखना है आगामी बारिश के मौसम में चिकित्साकर्मियों को राहत मिल पाती है या नहीं . Arbud Samay - अर्बुद समय  #hospitals #rajasthan #pity #suffering #bjpgovernment #rajasthan

सिरोही जिले में नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक

सिरोही / राजस्थान : जिला कलेक्टर ने जिले में स्कूलों का समय बदला . अब नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक ही . गर्मियों के मौसम में तेज़ गर्मी व लू के चलते जारी हुए आदेश ,  कक्षा 9 से 12 का समय यथावत . Arbud Samay - अर्बुद समय

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक .

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक . नवनियुक्त थानाधिकारी "श्री दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में मिली सफलता , चेन बरामद . माउंट आबू : तिब्बती मार्केट पर गत 5 नवंबर को महिला के गले से चेन छीनने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है । नवनियुक्त थाना प्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में जारी कार्यवाही में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई व घटना के 23वें दिन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया व चेन बरामद कर ली गई । 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र मगनलाल जाती गरासिया भोगिया फली, मोरस , थाना क्षेत्र पिंडवाड़ा को इस संबंध में गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है ।  कार्यवाही दल में में माउंट आबू पुलिस से समुद्र सिंह , चन्द्र सिंह , महेंद्र सिंह व पिंडवाड़ा पुलिस से अभय सिंह शामिल रहे ।

3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश .

माउंट आबू : थानाप्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता . रेस्टोरेंट के कैश काउण्टर से हुई 3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश . पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..आरोपी रिमाण्ड पर . घटना का विवरण दिनांक 6.1.2026 को प्रार्थी श्री मफताराम पुत्र भूराराम जाति कोली हाल संचालक कनक डायनिंग हॉल, आबूपर्वत ने रिपोर्ट दी कि मैं कनक डायनिंग हॉल का संचालन करता हूं । मेरे डायनिंग हॉल के काउण्टर के नीचे डिब्बे में एक बैग जिसमें 3 लाख रूपये नगद रखे हुए थे। दिनांक 6.1.2026 को को मैंने डिब्बा चेक किया तो रूपयों का बेग नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 04 दिनांक 6.1.2026 मामला धारा 305 (ए) बीएनएस में पुलिस थाना आबूपर्वत पर दर्ज कर अनुसधान श्री राजाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया। पुलिस कार्यवाही चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. श्री प्यारेलाल शिवरान आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री किशोर सिंह चौहान के निर्देशन एवं श्रीमान वृताधिकारी आबूपर्वत श्री गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में ...