अनुच्छेद 21 का दिया हवाला , मांगी राहत अनुच्छेद 21 का दिया हवाला , मांगी राहत . विकसित शहर अभियान में वार्ड 10 व 11 का शिविर हुआ आयोजित . सीवरेज की समस्या का निस्तारण करवाने की रखी मांग , सालों से परेशान . माउंट आबू बुधवार को पुस्तकालय भवन में वार्ड 10 व 11 का मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान शिविर आयोजित हुआ । इस दौरान वार्डवासियों ने वर्षों से चली आ रही सीवरेज की समस्या के निस्तारण का निवेदन किया । पालिकाधिकारियों को सुपुर्द किए गए पत्र में बताया गया की क्षेत्र में गंभीर सीवरेज समस्या के चलते संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण में जीवन जीने के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघ हो रहा है । पत्र में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 का हवाला देते हुए बताया गया की क्षेत्र में सीवरेज संबंधी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है । इस दौरान पालिकाधिकारी ललित भारद्वाज , राजस्व निरीक्षक महेंद्र बंजारा , जेईएन गजेन्द्र सिंह , जेईएन लक्ष्मण राजपुरोहित सहित एडवोकेट राहुल झाला , महेंद्र कुमार , शंकर लाल जांगिड़ , पृथ्वीराज सिंह , रमेश आलिका , विक्की कोरी सहित ...
latest news of "mount abu" and around.