नगरपालिका आयुक्त मेहता सुबह सुबह 9 बजे ही पहुंच रहे निरीक्षण पर . यातायात , अतिक्रमण सहित विषयों पर ले रहे संज्ञान . माउंट आबू : नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा फैला हुआ मिला जिस पर पालिका आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर दुकानदारों से स्वयं कचरा साफ करवाया गया और झाड़ू लगवाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया । जुर्माना राशी वसूली .. पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया कि नगर पालिका नियमित रूप से शहर में सफाई अभियान चलाती है, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ दुकानदार और लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैला रहे हैं जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में संबंधित लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया और नियमानुसार राशि वसूल की गई। सुबह 9 बजे ही फील्ड पर .. बता दें कि पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता रोज सुब...
latest news of "mount abu" and around.