मतदाता पंजीयन को लेकर बैठक हुई आयोजित माउंट आबू 02.06.2026, शहर के समस्त बुथ लेवल अधिकारियों व सुपरवाईजरों की बैठक उपखण्ड कार्यालय में ईआरओं श्री राहुल श्रीवास्तव, उपखण्ड़ अधिकारी आबूपर्वत द्वारा ली गई जिसमें 01.10.2009 कि जन्मतिथी के पूर्व के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया एवं प्रत्येक मतदान केन्द्रवार 18 से 19 वर्ष मतदाताओं का केन्द्रवार आवंटित लक्ष्य के अनुरूप ईआरओ नेट पर सबमिट किये गये। आवेदनों कि समीक्षा की गई सभी को क्षेत्र का डोर टू डोर सर्वे पूर्ण कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये गयें। बैठक में पटवारी हल्का ओरिया, आबूपर्वत, देलवाड़ा, भू.अभिलेख निरीक्षक आबूपर्वत रामाराम एवं नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा सहित समस्त बुथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे । रिपोर्ट : उमेद सिंह राठौर अर्बुद समय
माउंट आबू/राजस्थान (20.10.2026) : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को हो रहा लाभ . माउंट आबू/राजस्थान (20.10.2026) : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को हो रहा लाभ . मुख्यमंत्री निःशुल्क चिकित्सा , स्कूटी , आवास आदि योजनाओं से जनता को मिल रही भारी राहत . आइए .. दशहरे के पर्व पर राज्य सरकार की योजनाओं का उठायें लाभ . नगरपालिका मंडल द्वारा पोलो ग्राउंड में आयोजित दशहरा कार्यक्रम व कवि सम्मेलन हेतु हार्दिक निमंत्रण. विनीत : श्री सुनील आचार्य , पालिकाध्यक्ष. श्री विशाल बंसल, उपाध्यक्ष. श्री त्रिकमदान चारण, आयुक्त. एवं समस्त पार्षदगण. नगरपालिका मंडल , आबू पर्वत. Arbud Samay - अर्बुद समय #GovernmentofRajasthan #Jaipur #jodhpur #sirohi #BJPGovernment #rajasthan #mountabu #policies #2026