Skip to main content

12 योद्धा बखूबी निभा रहे फर्ज

municipality workers performing last rites at cremation area


माउंट आबू | महामारी के इस भयानक दौर में जब अपनों को खोने के बाद उनके आखरी क्रिया क्रम तक से परिवार महरूम हो रहे हैं ऐसे में 12 गुमनाम योद्धा दिवंगत की आखरी यात्रा सार्थक करने में अपनी जान की बाज़ी लगा रहे हैं । 

नगरपालिका से सफाई निरीक्षक नाथाराम , मुख्य जमादार तरुण कुमार , ओमप्रकाश , जितेंद्र धानत , राजू धानत उर्फ बच्चा , महेन्द्र घारू , अम्बालाल घारू , हरीश घारू , विजय गोयर , हीमताराम , सन्नी चौहान के द्वारा जो भी कोरोना से या संदिग्ध व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिलती है ,  अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर  रीतिरिवाज के साथ मृतक का अंतिम संस्कार करते है ।

पालिकाध्यक्ष जीतु राणा ने इन कोरोना योद्धाओं के महत्व , सेवाभाव और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा की संक्रमण के ख़ौफ़ से जहां जिम्मेदार लोग तक छुट्टी लेकर घर पर बैठ जाते हैं ऐसे में 24 घंटे ये योद्धा अपने कर्तव्य की पालना कर रहे हैं । जिस तरह एक सिपाही सरहद पर अपने देशवासियों की रक्षा के लिए 24 घंटे सेवा देते हुए दुश्मन से लोहा लेता है , ठीक उसी तरह ये कोरोना वारियर 24 घंटे आबुवासियों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रयासरत हैं ।

ताज़ा सूचना के अनुसार रविवार दोपहर तक शहर में कुल 13 संक्रमित या संदिग्ध व्यक्तियों का नगरपालिका कोरोना वारियर्स द्वारा अंतिम संस्कार किया गया है वहीं 1 महिला को रत्नेश्वर महादेव मंदिर के पास समाधी दी गई है ।

12 person staff from municipality has so far performed 13 cremations and 1 samadhi of an holy person . the chairmen of mount abu mr. jeetu rana have encouraged them with his kind words . rana compared them with soldiers who are fighting 24×7 against the covid 19 enemy with their utmost efforts . 

mount abu news 
news of mount abu
deaths in mount abu from corona






Comments

Unknown said…
Do a great humanitarian work hats off to the great carona worriers

weekly hits

गुरुशिखर पर लगेगी रंगीन लाइटें , फूलों से महकेगा मार्ग .

प्रशासन द्वारा गठित टीम ने किया सर्वे , नोटिस किया चस्पा .  सीढ़ियां होंगी दुरुस्त , हटेंगे अतिक्रमण , पेयजल की सुविधा सहित लगेंगे सीसीटीवी कैमरे . mount abu : the highest mountain peak of arawali's and penance place of guru dattatreya , Gurushikhar will be beautified. the administrative executive team did survey on 18 th and ensured the compliance. माउंट आबू (अर्बुद समय) | अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी व तीर्थ गुरुशिखर के सौंदर्यकरण व विकास को लेकर एडीएम डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन में प्रशासन ने कमर कस ली है ।  ये होंगे कार्य उपखंड प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दत्तात्रेय मंदिर से ऊपर तक टीन शेड लगाया जाएगा , आस पास सुंदर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे , रास्ते से अतिक्रमण व खाने पीने की दुकानें हटाई जाएंगी । इसके साथ ही सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा ,  पर्यटकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी । गुरुशिखर पर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी व पार्किंग आदि स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । 2 दिनों में दें दस्तावेज इसको लेकर कल यानी 18 फर...

fake complains , harassment to common man

mount abu 15.10.2025 : the anonymous complains against the public has terrified the hill station . these complains are made to municipality , blaming illegal construction , encroachment and malpractice in leese deeds . these unknown complains are made at a time when public service camps are going on under the kind rule of administrator and sdm dr anshu priya . the officers and staff has to run leaving th camp to verify the truth in the complains . माउंट आबू 15.10.2025 : गुमनाम शिकायत करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में होगी रिपोर्ट दर्ज . राज्य सरकार व प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत के खिलाफ शिकायती समूह सक्रीय , कर रहे गुमराह. पीड़ितों द्वारा जल्द दर्ज करवाई जाएगी उच्च स्तरीय जांच की रिपोर्ट . बीएनएस की धारा 212 के तहत झूठी सूचना देने पर है 6 महिने तक कारावास का है प्रावधान . झूठी शिकायतों से आमजन परेशान  , करेंगे शिकायत माउंट आबू : पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन में स्वच्छता अभियान ज़ोरों पर है । इसके साथ ही विभिन्न वार्डों मे...

सीआरपीएफ के 44 मेडिकल ऑफिसर्स ने ली शपथ

सीआरपीएफ के 44 मेडिकल ऑफिसर्स ने ली शपथ माउंट आबू शनिवार को आंतरिक सुरक्षा अकादमी में सीआरपीएफ के 57वें मेडिकल ऑफिसर कॉम्बिटाइजेशन कोर्स (एमओसीसी) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर निदेशक / महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की 3 महीनों के कठिन प्रशिक्षण के बाद 44 मेडिकल ऑफिसर्स अब देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं । उन्होंने बताया कि आंतरिक सुरक्षा अकादमी द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को 10 सप्ताह का सघन प्रशिक्षण दिया गया है । अब चिकित्सा अधिकारी एक सैनिक के रूप में देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के साथ रहेंगे व उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे । इस दौरान सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) शिव कुमार सिंह व सुधांशु सिंह उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ने भी मौजूद जनसमूह को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी व अधिकारियों को शपथ दिलवाई । इस दौरान अवस्थी रमेश को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी , बेस्ट इन इनडोर के लिए वसुंधरा गोस्वामी , बेस्ट इन आउटडोर के लिए जिशान फ़ुकन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । बता दे...

फॉलोअप शिविर में एसडीएम रहीं मौजूद

माउंट आबू : सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में शहरी सेवा शिविर का फॉलो अप कैंप आयोजित हुआ । इस दौरान माउंट आबू प्रशासक डॉक्टर अंशु प्रिया अध्यक्ष चेंबर में बतौर प्रशासक उपस्थित रहीं तो वहीं आयुक्त कक्ष खाली पड़ा रहा ।   रविवार को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित को एपीओ कर जयपुर स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय में पद स्थापित किए जाने के आदेश जारी किए गए थे । रविवार को ही पर्यटन व संस्कृति केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत माउंट आबू आए थे व भाजपा कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मिले थे । कई लोग दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रहे हैं । जानकारी के मुताबिक फॉलो अप शिविर में वंचित लोग शिविर का लाभ ले सकते हैं । शिविर 3 से 7 नवंबर तक आयोजित किया जाना है । बता दें कि निवर्तमान आयुक्त शिवपाल सिंह माउंट आबू सहित सिरोही आयुक्त का भी पद संभाल रहे थे । फॉलो अप शिविर में आयुक्त का पद रिक्त होने से भी जनहित के कार्यों पर असर पड़ रहा है । अर्बुद समय

बडौदा के पर्यटक का लौटाया बैग

  बडौदा के पर्यटक का लौटाया बैग माउंट आबू 33 कोटि देवी देवताओं के निवास स्थान आबू पर्वत में एक बार फिर ईमानदारी , सत्य और धर्म का उदाहरण देखने को मिला है । गुजरात के बड़ौदा से परिवार सहित माउंट आबू घूमने आए रवि भाई तलेटी आबू मार्ग पर सांत घूम पर बने कैंटीन पर अपना बैग भूल गए थे । उसी दिन रात को वह वहाँ गए लेकिन कैंटीन बंद होने से  मायूस होकर होटल लौट आये । इस दौरान उनकी मुलाकात सीतावन निवासी दिनेश राणा ने हुई । राणा की सहायता से जोशी की कैंटीन संचालक से बात हो गई । उसके बाद कैंटीन संचालक कैलाश ने बैग लौटा कर मानवता का परिचय दिया ।

नारी उत्कर्ष संस्था को किया सम्मानित

नारी उत्कर्ष संस्था को किया सम्मानित माउंट आबू दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशामुक्त भारत यात्रा के धन्यवाद सत्र में और स्थापना दिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुमितजी फाउंडेशन के संस्थापक द्वारा नशा मुक्ति के लिए कार्य करती संस्था और काशियाना फाउंडेशन के 40 दिनों के  प्रवास में सहयोगी संस्था को राष्ट्रीय महासचिव भाजपा कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व आयुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार डॉ कमलेश कुमार, सांसद दिल्ली हंस राज हंस, खेलरत्न अवार्डी पद्मश्री डॉ दीपा मलिक, डॉ उत्तम ओझा, संस्था अध्यक्ष सुमीत अंकुर, डॉ सचिन मिश्रा, आशीष गुप्ता, प्रशांत सचान के हाथो सम्मान पत्र और शॉल से सम्मानित किया गया । संस्थापक सुमित सिंह ने बताया कि देश को नशामुक्त बनाने के लिए काशियाना फाउंडेशन की ओर से बीते दिनों भारत यात्रा निकाली गई । 40 दिन की इस 15,000 किलोमीटर की यात्रा के माध्यम से हिंदुस्तान के 22 राज्यों के 75 जिलों के लगभग पांच करोड़ लोग जागरूक हुए । कैलाश विजयवर्गीय के हाथो से नारी उत्कर्ष संस्था को भी सामाजिक और नशा मुक्ति के लिए विविध कार्यों के लिए ...

पति की हत्या में शामिल मांगीदेवी महज़ 20 साल की..

वनरक्षक सरूपाराम की शव पर सबसे पहले पड़ी थी नज़र मांगीदेवी माउंट आबू "हमें तो अपनो ने लूटा गैरों में कहां दम था , मेरी कश्ती थी डूबी वहां जहां पानी बहुत कम था" । बस यही हुआ गोकलाराम के साथ । फरेब के शिकार 26 वर्षीय गोकलाराम को क्या पता था की उसकी 20 वर्षीय पत्नी मांगीदेवी अपने प्रेमी पन्नाराम और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसकी जान तक ले लेंगे । यही नहीं , शव को भी इस हालत में पहुंचा देंगे की सग्गे भाई तक को बूट और कमीज़ के आधार पर छोटे भाई की पहचान करनी होगी । क्षतविक्षत शव बूट और कमीज़ से हुई पहचान बाड़मेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के आधार पर बाखासर के हेमावास गांव का निवासी गोकलाराम 10.5.23 को अहमदाबाद के लिए निकला था । 12.5.23 तक अहमदाबाद न पहुंचने पर उसके भाई ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी । पुलिस की जांच में गुमशुदा के मोबाइल की लोकेशन डीसा , पालनपुर , आबूरोड व माउंट आबू आ रही थी । पूछताछ के दौरान सामने आया की गोकलाराम की हत्या कर शव तलेटी से आबूरोड के रास्ते पर इमली मोड़ से आगे फेंक दिया गया है । पुलिस द्वारा वनकर्मियों व समाजसेवियों की सहायता से 16 , 17 व 18 मई...

अन्यथा वाल्मीकि समाज नहीं देगा कोंग्रेस को वोट - हंस

कर्मचारी संघ के सचिव ने सफाई कार्य बहिष्कार सहित वोट न देने की दी चेतावनी म ाउंट आबू  23.05.2023 अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के राष्टीय सचिव दिनेश हंस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सफाई कर्मचारियों की भर्ती आचार संहिता लगने से पहले करवाने और भर्तियों में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने का निवेदन किया है । ये है ज्ञापन उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि आपकी राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में 30,000 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की विज्ञप्ति निरस्त कर नयी विज्ञप्ति निकाल वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्पूर्ण भर्ती का लाभ दिलवाया जावे अन्यथा पुरे राजस्थान में वाल्मीकि समाज कांग्रेस पार्टी को कभी वोट ना करने और पुरे राजस्थान में सफाई कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को विवश होगा । आपकी सरकार ने हमेशा वाल्मीकि समाज का साथ दिया है आपसे आशा है कि इस बार भी आप वाल्मीकि समाज को पूर्ण न्याय दिलवायेगे । पूरे भारत में कहीं भी गेर वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों की नगर निगम नगर पालिका नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है। चाहे गुजरात, हो दिल्ली, हो पंजाब, हो महाराष...

तम्बाकू के दुष्परिणाम से बच्चों को करवाया अवगत

तम्बाकू के दुष्परिणाम से बच्चों को करवाया अवगत माउंट आबू बुधवार को तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नारी उत्कर्ष संस्था ने राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ को तंबाकू से होने वाले नुक़सान के बारे में समझाया । इसके साथ ही अपने परिवार की महिलाओं और आसपास की अशिक्षित महिलाओ को तस्वीरों के माध्यम से तंबाकू से होने वाले कैंसर के बारे अवगत करवाया जिससे की आने वाली नस्लें इस व्यसन से सावधान व दूर रह सकें । वहीं संस्था ने बच्चों को कपड़े बाटनें की जगह “पिक एंड वियर “थीम पर छात्राओ को कपड़े ख़ुद पसंद करने का नया सिलसिला शुरू किया । इस दौरान संस्था अध्यक्षा विराज देसाई , माया अग्रवाल , लीला देवी परमार , शालिनी कँवर , प्रिंसिपल मृदुला व्यास मौजूद रहे ।

आमजन के लिए खतरा बनी बरगद की विशाल डाल..

घबराए लोगों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में दिया था प्रार्थनापत्र , स्थिति ज्यों की त्यों माउंट आबू दो दिनों पहले अनोप दास की झूपडी के सामने मार्ग पर गिरी बरगद के पेड़ की विशाल शाखा से उस दिन तो कोई अनहोनी घटने से रह गई लेकिन इस घटना ने आगामी बड़ी दुर्घटना का इशारा दे दिया है । जिस जगह से शाखा टूट कर गिरी थी वहीं पर एक लंबी शाखा भी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है । इस डाल की लंबाई नीचे रह रहे 3 से 4 परिवारों के आशियानों तक जाती है । जो डाल टूटी है , वह डाल फिलहाल खतरा बनी डाल के नीचे की तरफ थी जिससे उसे सहारा मिल रहा था । अब चूंकि सहारा नहीं रहा इसीलिए उसके गिरने की संभावना प्रबल हो गई है । शुक्रवार को टूटी डाल के चपेट में आकर टूटे बिजली के तार भी अभी तक हटाये नहीं गए हैं । इससे लोगों में भय व्याप्त है । नीचे रह रहे सूरज मेघवाल , भैराराराम , खूमाराम , मगनाराम के परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को ही खतरा बनी शाखा को कटवाने हेतु उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि पालिका कार्यालय में भी दे दी गई थी । दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न...