Skip to main content

सेंट जोसफ ने ट्रॉफी की अपने नाम 

 सेंट जोसफ ने ट्रॉफी की अपने नाम 

कोरोनाकाल में 2 सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दूर रहे स्कूली बच्चे फिर से अपने रंग में लौट आये हैं । सोफ़िया हाई स्कूल में अयोजित इंटर स्कूल कल्चरल फेस्ट 2022 में सेंट जोसफ स्कूल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से ट्रॉफी अपने नाम कर ली है । इस दौरान स्कूल के बच्चों ने एकल गीत व समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसके साथ ही बाल श्रम पर आधारित नुक्कड़ नाटक में विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा ।

इसी क्रम में जोसफ स्कूल ने सेंट मैरिज स्कूल में आयोजित स्पेलिंग प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीनियर वर्ग में प्रथम और जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया । विद्यालय प्रशासन से मेडम खुर्शीद कॉन्ट्रेक्टर ने बताया की कोरोना की वजह से लंबे समय से विद्यालय से दूर रहे बच्चे फिर से विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ इनडोर और आउटडोर एक्टिविटीज में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं । 

mount abu , saint joseph school bagged the cultural fest trophy 2022 . the school won first and second prizes in several competitions including singing , spelling , nukkad natak , dance etc .


umed singh rathore

Comments

weekly hits

आबू पर्वत मे कोरोना के 11 नए मामले आए

  नक्की झील परिक्रमा पथ पर उपखंड प्रशासन द्वारा कोरोना से लोगों को आगाह करते माइक आबू पर्वत , 27-09-2020      KORONA VIRUS UPDATE आबू पर्वत मे आज 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मामले आए । सभी मामले पांडव भवन व ज्ञान सरोवर क्षेत्र के हैं । ( सूचना - डॉ तनवीर हुसैन @ 05:30 pm ) . इन्हें मिलाकर अब तक कुल 194  संक्रमित पाये जा चुके हैं । आबू पर्वत मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते चिकित्सा अधिकारी डॉ तनवीर हुसैन ने चिंता के साथ साथ रोष भी जताया है । उनका कहना है की सप्ताहांत ( weekends ) पर यहाँ काफी मात्रा मे पर्यटक आता है जो जाने अनजाने मे वायरस को यहाँ छोड़ जाता है । भीड़ इतनी होती है की नक्की झील बाज़ार , मुख्य बाज़ार , अरबुदा सर्कल , चाचा म्यूज़ियम , टैक्सी स्टैंड आदि इलाकों मे पर्यटक कंधे मिलाकर चलते देखे जा सकते हैं । वहीं रेस्तरां , दुकानों आदि पर तो एसा दृश्य होता है मानो कोरोना जैसी कोई बीमारी है ही नहीं ।  कुछ स्थानीय लोग भी संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद स्थानीय चिकित्सकों , चिकित्सालयों को सूचित नहीं करते वरन अन्यत्र जाकर जाकर इलाज करवाना बेहतर समझते ...

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

एंबुलेंस नहीं है हमारे पास - परमार

वीडियो - माउंट आबू मे एम्बुलेंस की कमी , जीवन खतरे मे माउंट आबू   22 सितम्बर 2020 |   Accident , Death , Medical  Report by : Abhishek Thinger , Arawali News , Mount Abu  माउंट आबू में गौमुख सर्किल पर के पास नाले में एक अधेड का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचे पहुचे और शव को नाले से निकाल कर बाहर लाया गया। करीब एक 1 घंटे इंतज़ार करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस में ग्लोबल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का काम तेजा राम हैं, जो कि हेटम जी निवासी है। पुलिस अधिकारी देवाराम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह घटना करीब 6:45 बजे की हैं, और परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की गईं।   घटना की सूचना देते पुलिस अधिकारी श्री देवाराम चौधरी मौके पर समाजसेवी राजकुमार राणा, सलिल कालमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजकुमार राणा ने बताया घटना के बारे में बताया साथ ही इन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं होती है, परंतु मौके पर एम्ब्युलेंस समय पर नही पहुंची हैं। मृतक को चिक...

वीआईपी क्षेत्र के नाले कचरे से सरोबार ..

स्वच्छता अभियान सप्ताह को फीका कर रहा कचरे का ढेर माउंट आबू 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के सर्वोच्च पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरूआत की और राष्ट्रीय उद्यान के सामने पैदल पथ पर झाड़ू भी लगाया । वहीं शहर के सबसे वीआईपी क्षेत्र राजस्थान सर्किट हाउस से धौलपुर हाउस के मार्ग के बरसाती नाले कचरे से भरते ही चले जा रहे हैं । करीब 200 से 300 मीटर के इस ढलानदार मार्ग पर दोनों तरफ कचरा ही कचरा बिखरा हुआ है । क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां पर कभी कचरा उठाया नहीं जाता है ।   झील में से भी नहीं उठा है कचरा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को पहली बार मनाया गया था । इसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है । पर्यावरण के लिहाज से अतिसंवेदनशील माउंट आबू के प्रमुख क्षेत्रों में यदि गंदगी का यह आलम है तो फिर बाकी तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है । गौरतलब है कि मंगलवार को सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी नक्की झील में सफाई अभियान चलाया गया था । वहां जो कचरा इकट्ठा किया गया था वह भी अभी तक ...