दुरुस्त होगा बेसिक फील्ड का मोड़
करीब साल भर से टूटे पड़े बेसिक फील्ड मोड़ पर जल्द राहत मिलने के आसार नज़र आ रहे है । पालिकाध्यक्ष जीतु राणा ने बताया की आगामी दिवाली सीजन को देखते हुए शहर के टूटे पड़े सभी मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा जिनमें यह रास्ता भी शामिल रहेगा । वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर ने इसे नगर पालिका की मौलिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा की आगामी दीवाली को देखते हुए रोड जल्दी ठीक किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा की सीवरेज के काम का बहाना बनाकर टूटे रोड़ों को लावारिस हालत में छोड़ दिया जाता है ।गौरतलब है की नक्की झील को राजस्थान सर्किट हाउस और दिलवाड़ा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों से जोड़ने वाला अनोप दास की झूपडी से आर्य समाज पार्किंग वाला मार्ग लंबे अरसे से उपेक्षा का दंश झेल रहा है ।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...

Comments