पालिका व पुलिस प्रशासन की सख्त कार्यवाही
उपखंड अधिकारी राहुल जैन व पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित के आदेशानुसार नक्की झील बाजार , एमके सर्कल रोड आदि के आस पास चने बेचने वालों सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया । साथ ही आटे की गोलियां बेचने व भीख मांगने वालों पर भी कार्यवाही की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर 3 महिलाओं व 6 बच्चों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाने ले जाया गया ।इसके साथ ही नक्की बाजार स्थित आइसक्रीम की दुकानों का भी कचरा फैलाने को लेकर 5,400 रुपये का चालान काटा गया । कार्यवाही के दौरान पुलिस प्रशासन सहित पालिका के एसआई (प्रथम) श्याम जणवा , एसआई (द्वितीय) प्रवीण कुमार , हेड जमादार तरुण कोरी , ओमप्रकाश , मुकेश सहित कर्मचारी उपस्थित रहे ।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...


Comments