दोपहर तक 822 वाहन , न्यूनतम तापमान -1
माउंट आबू माउंट आबू में शरद समारोह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पोलो ग्राउंड सहित अरावली रंगमंच पर जोर शोर से तैयारियां चल रहीं हैं । ऐसे में आर्मी के बैंड की रिहर्सल के दौरान एक शराबी भी बैंड की धुन पर घुब झूमा । शराबी स्टेज पर बैंड में शामिल जवानों के मूवमेंट की कॉपी करने की कोशिश करता दिखाई दिया । इसे देखकर टेंट बांधने वालों सहित आसपास के लोग भी इकट्ठे होकर इस नज़ारे को एन्जॉय करते नज़र आये ।वहीं क्रिसमस , शरद समारोह व नववर्ष को लेकर हिल स्टेशन में पर्यटकों का आना बदस्तूर जारी है । नाका प्रभारी पंकज माथुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर तक 822 वाहनों ने माउंट आबू में प्रवेश किया । इससे पालिका को 1,10050 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ । हालांकि बच्चों की छुट्टियों के चलते फिलहाल शहर में स्कूल टूर बसें ज्यादा देखने को मिल रहीं हैं । इस दौरान प्रमुख पर्यटन स्थल नक्की झील पर भारी संख्या में पर्यटक बोटिंग के साथ साथ शॉपिंग करते और खाते पीते नज़र आये ।तापमान की बात करें तो सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आधे डिग्री की बढ़त के चलते न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया ।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...


Comments