Skip to main content

ब्रह्माकुमारी संगठन में मॉनिटिरंग कमेटी का स्वागत समारोह

लोगों की भावनाओं व अधिकारों का पूरा सम्मान किया जाएगा - देवासी



विधानसभा पूर्व मुख्य उपसचेतक रतन देवासी ने कहा कि पर्यटन स्थल माउंट आबू के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर नवगठित मॉनिटरिंग कमेटी पूरी तरह से गंभीर है। कमेटी द्वारा लोगों के मन की पीड़ा को समझते हुए उनकी भावनाओं व अधिकारों का पूरी तरह सम्मान किया जाएगा। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाण्डव भवन में संगठन द्वारा नवगठित मॉनिटरिंग कमेटी के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नवगठित मॉनिटरिंग कमेटी अध्यक्ष स्थानीय नागरिक होने से उन्हें यहां की समस्याओं की विस्तारपूर्वक जमीनी स्तर पर जानकारी है। माउंट के वाशिंदों की मॉनिटरिंग कमेटी से बहुत सी उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होंने नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि कमेटी से लोगों की जो आशायें, अपेक्षायें हैं उस पर कमेटी पूरी तरह खरी उतरेगी। माउंट आबू पर पिछले लंबे समय से समस्याओं के अंबार का जो ग्रहण लगा था उससे ढांचागत स्वरूप प्रदान करने में निंसदेह ही समय लगेगा, भारी मेहनत की जरूरत है। 

मॉनिटरिंग कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि जीर्णशीर्ण भवनों में डर-डरकर आवास कर रहे लोगों को राहत देने का कार्य आंरभ कर दिया गया है। जिसके अतंर्गत निजी स्वामित्व के विधिमान्य भूखंडों पर स्नानागार, शौचालय की निर्माण स्वीकृति दी जा रही है। लंबे समय से चली आ रही नागरिकों की मांग को देखते हुए निर्माण सामग्री परिवहन को जारी होने वाली टोकन व्यवस्था का सरलीकरण किया जा रहा है। जिससे लोगों को शीघ्र ही टोकन जारी हों उसकी कारगर व्यवस्था की गई है। सीमेंट व अन्य निर्माण कार्यों की सामग्री अब माउंट आबू में ही मिल सकेगी। जिसकी कारगर व्यवस्था की प्रक्रिया को मूर्तरूप दिया जा रहा है। माउंट आबू के विकास की गति जो अवरूद्ध सी हो गई थी उसे गतिमान किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को व्यापक स्तर पर जनजागृति लाई जाएगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए निजी तौर पर दृढ़ संकल्पित होने के साथ सार्वजनिक स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके. शशि प्रभा बहन ने कहा कि ऋषिमुनियों की तपस्यास्थली माउंट आबू में आने वाले लोगों को सुख, शांति की अुनभूति हो उसके लिए सामाजिक, आध्यात्मिक व पारिवारिक व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने में तत्पर रहना चाहिए। संगठित रूप से किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं।

ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा ने कहा कि माउंट आबू में विश्व भर से आने वाले लोग आध्यात्मिकता का तभी गहराई से अनुभव कर सकते हैं जब यहां को प्राकृतिक सौंदर्य सदैव कायम रहेगा।

संगठन के मल्टी मीडिया चीफ बीके करूणा ने कहा कि प्रकृति हमें विविधता में एकता बनाए रखने का मंत्र देती है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में आपसी सौहार्द बनाए रखना आवश्यक है। मॉनिटरिंग कमेटी एक परिवार की तरह है और परिवार में एक दो को सहयोग देना भारतीय संस्कृति के रस्मोरिवाज में शामिल है।


संगठन के समाज सेवा प्रभाग उपाध्यक्ष बीके अवतार ने कहा कि वर्षों पुराने जानमाल को न्यौता देते आवासीय भवनों में रहने को मजबूर लोगों को अब नवगठित मॉनिटरिंग कमेटी भवन मरम्मत, नवीनीकरण आदि कार्यों की स्वीकृति देकर उनकी पीड़ा को समझकर राहत दिलाएगी। जिसके लिए विभिन्न कार्य अब दृष्टिगोचर होना आरंभ हो गये हैं।

इस अवसर पर संगठन के शिक्षा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके शीलू बहन, मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य परमानंद लालवानी, ललित सांखला, गुलाम शब्बीर कुरैशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Comments

weekly hits

आबू पर्वत मे कोरोना के 11 नए मामले आए

  नक्की झील परिक्रमा पथ पर उपखंड प्रशासन द्वारा कोरोना से लोगों को आगाह करते माइक आबू पर्वत , 27-09-2020      KORONA VIRUS UPDATE आबू पर्वत मे आज 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मामले आए । सभी मामले पांडव भवन व ज्ञान सरोवर क्षेत्र के हैं । ( सूचना - डॉ तनवीर हुसैन @ 05:30 pm ) . इन्हें मिलाकर अब तक कुल 194  संक्रमित पाये जा चुके हैं । आबू पर्वत मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते चिकित्सा अधिकारी डॉ तनवीर हुसैन ने चिंता के साथ साथ रोष भी जताया है । उनका कहना है की सप्ताहांत ( weekends ) पर यहाँ काफी मात्रा मे पर्यटक आता है जो जाने अनजाने मे वायरस को यहाँ छोड़ जाता है । भीड़ इतनी होती है की नक्की झील बाज़ार , मुख्य बाज़ार , अरबुदा सर्कल , चाचा म्यूज़ियम , टैक्सी स्टैंड आदि इलाकों मे पर्यटक कंधे मिलाकर चलते देखे जा सकते हैं । वहीं रेस्तरां , दुकानों आदि पर तो एसा दृश्य होता है मानो कोरोना जैसी कोई बीमारी है ही नहीं ।  कुछ स्थानीय लोग भी संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद स्थानीय चिकित्सकों , चिकित्सालयों को सूचित नहीं करते वरन अन्यत्र जाकर जाकर इलाज करवाना बेहतर समझते ...

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

एंबुलेंस नहीं है हमारे पास - परमार

वीडियो - माउंट आबू मे एम्बुलेंस की कमी , जीवन खतरे मे माउंट आबू   22 सितम्बर 2020 |   Accident , Death , Medical  Report by : Abhishek Thinger , Arawali News , Mount Abu  माउंट आबू में गौमुख सर्किल पर के पास नाले में एक अधेड का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचे पहुचे और शव को नाले से निकाल कर बाहर लाया गया। करीब एक 1 घंटे इंतज़ार करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस में ग्लोबल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का काम तेजा राम हैं, जो कि हेटम जी निवासी है। पुलिस अधिकारी देवाराम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह घटना करीब 6:45 बजे की हैं, और परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की गईं।   घटना की सूचना देते पुलिस अधिकारी श्री देवाराम चौधरी मौके पर समाजसेवी राजकुमार राणा, सलिल कालमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजकुमार राणा ने बताया घटना के बारे में बताया साथ ही इन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं होती है, परंतु मौके पर एम्ब्युलेंस समय पर नही पहुंची हैं। मृतक को चिक...

वीआईपी क्षेत्र के नाले कचरे से सरोबार ..

स्वच्छता अभियान सप्ताह को फीका कर रहा कचरे का ढेर माउंट आबू 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के सर्वोच्च पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरूआत की और राष्ट्रीय उद्यान के सामने पैदल पथ पर झाड़ू भी लगाया । वहीं शहर के सबसे वीआईपी क्षेत्र राजस्थान सर्किट हाउस से धौलपुर हाउस के मार्ग के बरसाती नाले कचरे से भरते ही चले जा रहे हैं । करीब 200 से 300 मीटर के इस ढलानदार मार्ग पर दोनों तरफ कचरा ही कचरा बिखरा हुआ है । क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां पर कभी कचरा उठाया नहीं जाता है ।   झील में से भी नहीं उठा है कचरा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को पहली बार मनाया गया था । इसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है । पर्यावरण के लिहाज से अतिसंवेदनशील माउंट आबू के प्रमुख क्षेत्रों में यदि गंदगी का यह आलम है तो फिर बाकी तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है । गौरतलब है कि मंगलवार को सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी नक्की झील में सफाई अभियान चलाया गया था । वहां जो कचरा इकट्ठा किया गया था वह भी अभी तक ...