Skip to main content

भारी भरकम पार्किंग पर सुविधा जीरो

करीब 300 मीटर पीछे जाने पर है शौचालय

अचलगढ़ , माउंट आबू
तपस्वियों की भूमि माउंट आबू में प्रसिद्ध अचलगढ़ स्थित शिव मंदिर व महाराणा कुम्भा द्वारा 15वीं शताब्दी में बनाये गए दुर्ग को देखने जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं वहीं भारी भरकम पार्किंग शुल्क देने के बावजूद सैलानियों को आधारभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं ।

काफी दूर है शौचालय
पार्किंग के नाम और यहां दुपहिया वाहन के 20 , गाड़ी के 50 तो बस के 100 रुपये लिए जाते हैं । वहीं गौर करने वाली बात है की पार्किंग क्षेत्र में किसी प्रकार का शौचालय उपलब्ध है ही नहीं । यहां से करीब 200 - 300 मीटर वापस पीछे जाने पर शौचालय तो है पर अत्यंत दयनीय स्थिति में । यहां बने शौचालय में सफाई के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है । नलों में मामूली तो कहीं बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है । वाशबेसिन तक नदारद हैं । वहीं एक जगह भी रोशनी की व्यवस्था नहीं है । टूटे सोकेटों में बल्ब हैं ही नहीं , और अगर हैं तो वो फ्यूज हैं ।

पार्किंग क्षेत्र में ही हो सुविधा
पर्यटकों के पास इतना समय नहीं होता की वो इसकी शिकायत करें । सुविधाओं के अभाव में पर्यटक यहां निराश होकर लौटने को मजबूर है । ऐसे में जिम्मेदारों को चाहिए की खासकर महिला पर्यटकों की परेशानी को समझते हुए पार्किंग क्षेत्र में ही शौचालय का निर्माण करवाया जाए और उसे निरंतर साफ रखा जाए । 

report : umed singh rathore

Comments

weekly hits

गुरुशिखर पर लगेगी रंगीन लाइटें , फूलों से महकेगा मार्ग .

प्रशासन द्वारा गठित टीम ने किया सर्वे , नोटिस किया चस्पा .  सीढ़ियां होंगी दुरुस्त , हटेंगे अतिक्रमण , पेयजल की सुविधा सहित लगेंगे सीसीटीवी कैमरे . mount abu : the highest mountain peak of arawali's and penance place of guru dattatreya , Gurushikhar will be beautified. the administrative executive team did survey on 18 th and ensured the compliance. माउंट आबू (अर्बुद समय) | अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी व तीर्थ गुरुशिखर के सौंदर्यकरण व विकास को लेकर एडीएम डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन में प्रशासन ने कमर कस ली है ।  ये होंगे कार्य उपखंड प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दत्तात्रेय मंदिर से ऊपर तक टीन शेड लगाया जाएगा , आस पास सुंदर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे , रास्ते से अतिक्रमण व खाने पीने की दुकानें हटाई जाएंगी । इसके साथ ही सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा ,  पर्यटकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी । गुरुशिखर पर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी व पार्किंग आदि स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । 2 दिनों में दें दस्तावेज इसको लेकर कल यानी 18 फर...

मेडिकल स्टाफ रूम्स की हालत दयनीय

माउंट आबू : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सरकारी मेडिकल स्टाफ निवास की दयनीय स्थिति. हाल ही में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अस्पताल का दौरा कर राहत देने का जताया है भरोसा . अब देखना है आगामी बारिश के मौसम में चिकित्साकर्मियों को राहत मिल पाती है या नहीं . Arbud Samay - अर्बुद समय  #hospitals #rajasthan #pity #suffering #bjpgovernment #rajasthan

पार्किंग को लेकर पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

माउंट आबू के होटल , गेस्ट हाउस , धर्मशाला , और होम स्टे संचालकों को चेतावनी , पर्यटकों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाएं वरना होगी सख्त कानूनी कार्यवाही  माउंट आबू 11.01.2026 : सहायक निदेशक पर्यटन भैरू सिंह ने आदेश जारी कर माउंट आबू के होटल , गेस्ट हाउस , धर्मशाला और होम स्टे संचालकों को चेतावनी दी है कि वे पर्यटकों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाएं वरना सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । दरअसल पूरे शहर में बाजार और गलियों में भी यह समस्या उत्पन्न हो रही है कि पर्यटकों के वाहनों की उचित पार्किंग नहीं हो पाने के कारण यातायात अवरुद्ध होता है । प्रशासन पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्दिष्ट पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाया जाए अथवा होटल एवं गेस्ट हाउस मालिकों का स्वयं का जो पार्किंग स्थान है , वहां पर पर्यटकों के वाहनों को पार्क करवाया जाए । होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक ही यह सुनिश्चित करेंगे । उक्त आदेशों की पालना नहीं किए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । 

video - पंडित जी व देवजी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण

आबू पर्वत ,  25-09-2020      PLANTATION पंडित श्री दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती व सिरोही जालौर के लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष नरपत चारण के नेतृत्व में नक्की झील के समीप आर्य समाज पार्किंग पर पौधारोपण का कार्यक्रम रखा  जहां पर मंडल अध्यक्ष श्री टेकचंद भंभानी,प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने कहा उन्होंने भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी इस अवसर पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरपत चारण ने कहां समावेशित विचारधारा के समर्थक एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । नरपत चारण  के अनुसार  वर्तमान मे सांसद किसान पुत्र देवजी भाई पटेल जिनसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है व अपनी परेशानियां बताता है और तुरंत उसका संज्ञान लेकर उसका कार्य करते हैं यह हम सब के लिए गर्व का विष...

निर्मल चौधरी का अरावली बचाओ अभियान शुरू

  माउंट आबू 24.12.2025 : सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास , गलत दस्तावेज किए पेश - निर्मल चौधरी . अरावली के बचाव में माउंट आबू पहुंचे निर्मल चौधरी का बड़ा बयान . Arbud Samay - अर्बुद समय #अरावली #arawali #SaveAravali #NirmalChoudhary #NirmalChoudharyRU

3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश .

माउंट आबू : थानाप्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता . रेस्टोरेंट के कैश काउण्टर से हुई 3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश . पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..आरोपी रिमाण्ड पर . घटना का विवरण दिनांक 6.1.2026 को प्रार्थी श्री मफताराम पुत्र भूराराम जाति कोली हाल संचालक कनक डायनिंग हॉल, आबूपर्वत ने रिपोर्ट दी कि मैं कनक डायनिंग हॉल का संचालन करता हूं । मेरे डायनिंग हॉल के काउण्टर के नीचे डिब्बे में एक बैग जिसमें 3 लाख रूपये नगद रखे हुए थे। दिनांक 6.1.2026 को को मैंने डिब्बा चेक किया तो रूपयों का बेग नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 04 दिनांक 6.1.2026 मामला धारा 305 (ए) बीएनएस में पुलिस थाना आबूपर्वत पर दर्ज कर अनुसधान श्री राजाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया। पुलिस कार्यवाही चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. श्री प्यारेलाल शिवरान आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री किशोर सिंह चौहान के निर्देशन एवं श्रीमान वृताधिकारी आबूपर्वत श्री गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में ...

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

माउंट आबू की "सहज कौर पुत्री संदल अरोड़ा"को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान . ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बतौर प्रतिभागी नाम हुआ शामिल . बतौर "द पोएटिक गार्डन वॉल्यूम 4 किताब के को ऑथर" के रूम में मिली उपलब्धि . #omgbookofworldrecords #worldrecord #thepoeticgarden #bluestarpublicatiion #sehajkaur #mountabu

अज्जू हत्याकांड को लेकर दिया ज्ञापन

हत्याकांड के खिलाफ दिया ज्ञापन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल.रैली निकालकर जताया आक्रोश , एसडीएम को सौंपा ज्ञापन . माउंट आबू। अजय उर्फ अज्जू हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समस्त भील समाज के एवंम भील समाज के समस्त प्रतिनिधियों के नेतृत्व में आज उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अजय के परिवार के साथ पूरा भील समाज एकजुट होकर मौजूद रहा। साथ ही आबू क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोगों ने भी अपना कीमती समय निकालकर इस कार्यक्रम में भाग लिया और न्याय की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग उठाई। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भील समाज युवा अध्यक्ष हरीश राणा (काबु) एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पूर्व पार्षद अमित मकवाणा, भगवाना राम, डीयावासी सरपंच इन्द्र ...

अस्पताल का मार्ग बना बड़ी समस्या .

गिरते गिरते बचे पूर्व पार्षद , विधायक तक पहुंची पीड़ा मुश्किल से गुजरते वाहन  माउंट आबू (अर्बुद समय ) | सरकारी अस्पताल के बुरी तरह खराब पड़े मार्ग व आमजन की पीड़ा से विचलित हुए पूर्व पार्षद सौरभ गांगड़िया उपखंड अधिकारी डॉक्टर अंशु प्रिया से मिले व मार्ग बनवाने का निवेदन किया । इसके बाद वे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे व जेईएन ललित भारद्वाज से कार्य की प्रगति की जानकारी ली । सरकारी अस्पताल का मार्ग गांगड़िया ने क्षतिग्रस्त मार्ग का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया । उन्होंने बताया कि मैं अपने निजी कार्य से अस्पताल गया था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण गिरते गिरते बचा । इसके बाद में मेरा कार्य छोड़कर पहले एसडीएम मैडम के पास गया और इसे दुरुस्त करवाने का निवेदन करके आया । इस मामले में हुकुमनामा समाचार के संवाददाता ने स्थानीय विधायक समाराम गरासिया से भी बातचीत की । उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से त्वरित बात कर मार्ग को ठीक करवाने का आश्वासन दिया । टूटी पड़ी सुरक्षा दीवार भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने बताया कि 16 सितंबर को शहरी सेवा शिविर के शुरू होने से ठीक 1 ...