लोहे के सरियों व सीमेंट से भरी पिकअप की जब्त
उपखण्ड अधिकारी राहुल जैन के निर्देशों से बिना टोकन के लोहे के सरियों से भरी पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका कार्मिको को सुचना मिली की 25 जनवरी को रात को करीब 7.45 को एक पिकअप गाड़ी बिना टोकन के लोहे के सरियों को ला रही है । इस पर पालिका के सफाई निरीक्षक श्याम जनवा , प्रवीण पुरोहित , जमादार तरुण कुमार व मुकेश कुमार ने पालिका की जीप मे आरना हनुमान से केम्पर का पीछे किया । केम्पर चालक गाड़ी को रतनपुरा गावं मे जाने वाले मार्ग पर मोड़ने लगा जिस पर वाहन चालक को इशारा कर गाड़ी को रुकवाया गया । उससे टोकन मे बारे मे जानकारी मांगी गई लेकिन उनके द्वारा कोई टोकन नहीं होना बताया गया ।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...


Comments