आरक्षण के विरोध में वाल्मीकि समाज ने दिया ज्ञापन
माउंट आबू बुधवार को वाल्मीमी समाज द्वारा सफाईकर्मियों की भर्ती के विरोध में उपखंड अधिकारी के मार्फ़त मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है । हालांकि उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया । ज्ञापन के अनुसार राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में 30 हज़ार सफाईकर्मियों की भर्ती में आरक्षण लागू किया गया है जिससे वाल्मीकि समाज नाराज़ है । सफाई का कार्य वाल्मीकि समाज द्वारा परंपरागत रूप से किया जा रहा है जिससे उन्हीं को भर्ती दी जानी चाहिए ना की अन्य समाज के लोगों को ।इस दौरान सुबहान 10 बजे के करीब समाज के लोग अर्बुदा सर्कल पर इकट्ठे हुए इसके बाद रैली के रूप में सभी नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे यहां पर ज्ञापन देने के बाद सभी लोग नगरपालिका कार्यालय पहुंचे । पोलो ग्राउंड में महंगाई राहत कैंप में होने के कारण आयुक्त रामकिशोर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे इसलिए रैली पोलो ग्राउंड पहुंची और आयुक्त को भी ज्ञापन सुपुर्द किया ।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...


Comments