Skip to main content

सशक्त, समृद्ध कृषि व्यवस्था के पुनर्निर्माण को गहन चितंन की जरूरत

सशक्त, समृद्ध कृषि व्यवस्था के पुनर्निर्माण को गहन चितंन की जरूरत


ब्रह्माकुमारी संगठन में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का समापन सत्र

माउंट आबू, ०५ जून 

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार तोमर ने कहा कि सशक्त, समृद्ध भारतीय कृषि व्यवस्था के पुनर्निर्माण को लेकर गंभीरतापूर्वक चितंन करने की आवश्यकता है। भारत की प्राचीन सशक्त कृषि व्यवस्था पर अनुसंधान करने से ही अनाज की पौष्टिकता प्राप्त की जा सकती है। पूर्वजों की पुरातन पंरपराओं को अनदेखा कर आधुनिकता के रंग ने प्राकृतिक रूप से खेती व्यवस्था पर ग्रहण लगा दिया है। ब्रह्माकुमारी संगठन के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों के साथ जुडक़र किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। देश भर में संगठन के कृषि व ग्राम विकास सेवा प्रभाग द्वारा गांव-गांव में जाकर जो सेवायें की जा रही हैं उनसे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यह बात उन्होंने ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में स्वर्णिम, सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का पुनर्निमाण विषय पर कृषि व ग्राम विकास सेवा प्रभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

महाराष्ट्र से आए पूर्व सांसद, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शिशुपाल पटले ने कहा कि प्राकृतिक रूप से खेती की पैदावार करने की परिपाटी को फिर से जागृत करने की जरूरत है। भारत की हर प्रकार की समृद्धि से ही भारत को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था। विदेशी संस्कृति को छोड़ स्वदेशी संस्कृति के अनुरूप खेती करने से ही शुद्ध अनाज ग्रहण कर बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है।

प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी बीके सरला बहन ने प्रभाग के लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि किसान भारत की शोभा हैं। कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों को ईश्वरीय कर्मों की खेती को भी स्वयं की जीवनशैली में आत्मसात करना चाहिए।

प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके सुनन्दा बहन ने जैसा संग वैसा रंग की व्याख्या करते हुए संस्कृति, संस्कार व संबंधों में प्रकृति का समावेश करने पर बल दिया।

समापन सत्र में प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके शशिकांत, अधिशासी सदस्य राजेंद्र पलवल, बीके करण, बीके शोभा बहन ने भी पर्यावरण के वैभवों का संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, यौगिक खेती से प्रकृति व मानव का विकास, स्वास्थ्यवर्धक आहार, टिकाऊ खेती की व्यवस्था आदि विषयों पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किये ।

Comments

weekly hits

आबू पर्वत मे कोरोना के 11 नए मामले आए

  नक्की झील परिक्रमा पथ पर उपखंड प्रशासन द्वारा कोरोना से लोगों को आगाह करते माइक आबू पर्वत , 27-09-2020      KORONA VIRUS UPDATE आबू पर्वत मे आज 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मामले आए । सभी मामले पांडव भवन व ज्ञान सरोवर क्षेत्र के हैं । ( सूचना - डॉ तनवीर हुसैन @ 05:30 pm ) . इन्हें मिलाकर अब तक कुल 194  संक्रमित पाये जा चुके हैं । आबू पर्वत मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते चिकित्सा अधिकारी डॉ तनवीर हुसैन ने चिंता के साथ साथ रोष भी जताया है । उनका कहना है की सप्ताहांत ( weekends ) पर यहाँ काफी मात्रा मे पर्यटक आता है जो जाने अनजाने मे वायरस को यहाँ छोड़ जाता है । भीड़ इतनी होती है की नक्की झील बाज़ार , मुख्य बाज़ार , अरबुदा सर्कल , चाचा म्यूज़ियम , टैक्सी स्टैंड आदि इलाकों मे पर्यटक कंधे मिलाकर चलते देखे जा सकते हैं । वहीं रेस्तरां , दुकानों आदि पर तो एसा दृश्य होता है मानो कोरोना जैसी कोई बीमारी है ही नहीं ।  कुछ स्थानीय लोग भी संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद स्थानीय चिकित्सकों , चिकित्सालयों को सूचित नहीं करते वरन अन्यत्र जाकर जाकर इलाज करवाना बेहतर समझते ...

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

एंबुलेंस नहीं है हमारे पास - परमार

वीडियो - माउंट आबू मे एम्बुलेंस की कमी , जीवन खतरे मे माउंट आबू   22 सितम्बर 2020 |   Accident , Death , Medical  Report by : Abhishek Thinger , Arawali News , Mount Abu  माउंट आबू में गौमुख सर्किल पर के पास नाले में एक अधेड का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचे पहुचे और शव को नाले से निकाल कर बाहर लाया गया। करीब एक 1 घंटे इंतज़ार करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस में ग्लोबल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का काम तेजा राम हैं, जो कि हेटम जी निवासी है। पुलिस अधिकारी देवाराम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह घटना करीब 6:45 बजे की हैं, और परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की गईं।   घटना की सूचना देते पुलिस अधिकारी श्री देवाराम चौधरी मौके पर समाजसेवी राजकुमार राणा, सलिल कालमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजकुमार राणा ने बताया घटना के बारे में बताया साथ ही इन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं होती है, परंतु मौके पर एम्ब्युलेंस समय पर नही पहुंची हैं। मृतक को चिक...

वीआईपी क्षेत्र के नाले कचरे से सरोबार ..

स्वच्छता अभियान सप्ताह को फीका कर रहा कचरे का ढेर माउंट आबू 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के सर्वोच्च पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरूआत की और राष्ट्रीय उद्यान के सामने पैदल पथ पर झाड़ू भी लगाया । वहीं शहर के सबसे वीआईपी क्षेत्र राजस्थान सर्किट हाउस से धौलपुर हाउस के मार्ग के बरसाती नाले कचरे से भरते ही चले जा रहे हैं । करीब 200 से 300 मीटर के इस ढलानदार मार्ग पर दोनों तरफ कचरा ही कचरा बिखरा हुआ है । क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां पर कभी कचरा उठाया नहीं जाता है ।   झील में से भी नहीं उठा है कचरा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को पहली बार मनाया गया था । इसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है । पर्यावरण के लिहाज से अतिसंवेदनशील माउंट आबू के प्रमुख क्षेत्रों में यदि गंदगी का यह आलम है तो फिर बाकी तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है । गौरतलब है कि मंगलवार को सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी नक्की झील में सफाई अभियान चलाया गया था । वहां जो कचरा इकट्ठा किया गया था वह भी अभी तक ...