Skip to main content

ब्रह्माकुमारी संगठन में कृषि व ग्राम विकास सम्मेलन आरंभ

प्राकृतिक पुकार को सुनने के लिए स्वयं की सूक्ष्म संवेदनाओं को समझना होगा

माउंट आबू 

दांतीबाड़ा कृषि विश्व विद्यालय अनुसंधान निदेशक डॉ. सी.एम. मुरलीधरन ने कहा कि प्रकृति की पुकार को सुनने के लिए स्वयं की सूक्ष्म संवेदनाओं को समझना होगा। स्वयं की संवेदनहीन हो रही मानसिकता को राजयोग के माध्यम से सूक्ष्म बनाकर प्रकृति की पुकार को स्पष्ट रूप से अनुभव किया जा सकता है। जिसके लिए ब्रह्माकुमारी संगठन के अथक प्रयासों से राजयोग की बारीकियों को वैज्ञानिक प्रयोगों की कसौटी पर खरा उतारने के लिए संवेदना की पृष्ठभूमि पर गहराई से अनुसंधान किए जा रहे हैं। दांतीबाड़ा कृषि विश्वविद्यालय व ब्रह्माकुमारी संगठन के सांझे अनुभवों के साथ यौगिक खेती में नित नए अनुसंधान किए जा रहे हैं। जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद शाश्वत यौगिक खेती को बढ़ाना देना चाहिए। प्रकृति मानवीय आवश्यकताओं को नियमानुसार पूरा करने में सक्षम है, बशर्ते प्राकृतिक नियमों के अनुरुप मानव उनका सदुपयोग करे। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में कृषि एवं ग्राम विकास सेवा प्रभाग द्वारा सर्वांगीण विकास का आधार शाश्वत यौगिक खेती विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. निर्मला दीदी ने कहा कि मन की विकृत्तियों का प्रभाव प्रकृति को भी विकृत कर देता है। श्रेष्ठ संकल्पों की रचना न केवल स्वयं की जीवनशैली सकारात्मक बनती है बल्कि प्रकृति को भी सुखदायी बनाया जा सकता है।

लखनऊ कृषि निदेशालय सहायक निदेशक बदरी विशाल ने कहा कि अनाज की शक्ति भूमि की उर्वरा शक्ति को समृद्धशाली बनाने से बढ़ेगी। रसायनिक खादों का उपयोग करने से अनाज की पौष्टिकता पर भी ग्रहण लग गया है। आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फिर से सशक्त बनाने की जिम्मेवारी का निर्वहन करने के लिए शाश्वत यौगिक खेती की ओर उन्मुख होना होगा। रसायनिक खेती का उपयोग करने से मानव की प्राकृतिक दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

ब्रह्माकुमारी संगठन के अतिरिक्त सचिव बृजमोहन आनंद ने कहा कि खेती करने के साथ श्रेष्ठ कर्मों की खेती करना सर्वोत्तम कार्य माना जाता है। रसायनिक पदार्थों का उपयोग करने से अनाज की ताकत कम होने से मानव की मानसिकता भी संकुचित होती जा रही है।

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि संघर्षमय परिस्थितियों में विकास की परिकल्पना अनुभव के अभाव में खंडित विचारों की भेंट चढ़ रही है। भारतीय चिंतन परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना रही है। उसके मूल आधार पर प्रकृति के पांचों तत्वों का संतुलन रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है। मानव का अनावश्यक हस्तक्षेप प्रकृति के सर्वांगीण विकास में बाधक बनता जा रहा है। प्रकाश संशलेष्ण की प्रक्रिया में अवरोधक पैदा करना विकृति है।

कृषि व ग्राम विकास प्रभाग अध्यक्षा राजयोगिनी बीके सरला बहन ने कहा कि किसानों को देश की रीढ की हड्डी कहा जाता है। कृषि को लेकर किसानों में सकारात्मक वैचारिक क्रान्ति लाना अनिवार्य है। विचारों की संरचना 

कृषि व ग्राम विकास प्रभाग उपाध्यक्ष बीके राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके तृप्ति बहन, मुख्यालय संयोजक बीके सुमंत भाई ने भी विचार व्यक्त किए।

Comments

weekly hits

video - पंडित जी व देवजी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण

आबू पर्वत ,  25-09-2020      PLANTATION पंडित श्री दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती व सिरोही जालौर के लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष नरपत चारण के नेतृत्व में नक्की झील के समीप आर्य समाज पार्किंग पर पौधारोपण का कार्यक्रम रखा  जहां पर मंडल अध्यक्ष श्री टेकचंद भंभानी,प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने कहा उन्होंने भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी इस अवसर पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरपत चारण ने कहां समावेशित विचारधारा के समर्थक एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । नरपत चारण  के अनुसार  वर्तमान मे सांसद किसान पुत्र देवजी भाई पटेल जिनसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है व अपनी परेशानियां बताता है और तुरंत उसका संज्ञान लेकर उसका कार्य करते हैं यह हम सब के लिए गर्व का विष...

नगर भाजपा ने मनाया जश्न

मुर्मु के राष्ट्रपति बनने पर फोड़े पटाखे , बांटी मिठाई भारतीय जनता पार्टी व स्थानीय लोगों द्वारा आज भारत देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने अंबेडकर चौराहे पर  पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस मौके पर एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर , अल्पशंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरेशी, नगर अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ,नेता प्रतिपक्ष सुनिल आचार्य,  युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह,पार्षद मंगल सिंह ,अजय बंसल  देवीलाल बामनिया, धीरज सोलंकी , देवेंद्र सिंह चंपावत,  महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल अग्रवाल, अर्चना दवे , अक्षय चौहान , नरपत दान चारण, भगवाना राम राणा , ज्योति अग्रवाल ,शैतान सिंह , जगदीश डाड,  प्रमोद व्यास , रोहित अग्रवाल , इंद्र सिंह , सलिल कालमा, राधा राणा ,  विजय सिंह , आरबी सिंह, गिरिराज सिंह सहित पर्यटक व आमजन भी  उपस्थित रहे ।

निर्वाचन समिति चेयरमैन दुबे पहुंचे आबु..

प्रदेश के खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित , देंगे सम्मान माउंट आबू 24 जुलाई "राजस्थान ओलंपिक संघ राज्य की उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा तथा राजस्थान के जिन ऊर्जावान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओलंपिक , एशिया कॉमन वेल्थ , राष्ट्रीय स्तर आदि पर पदक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सम्मान भी देगा" यह बात राजस्थान ओलंपिक संघ के निर्वाचन समिति के चेयरमैन दिनेश दुबे ने माउंट आबू आगमन पर पत्रकारों से कही।  दुबे ने बताया कि राजस्थान ओलंपिक संघ ने कल की मीटिंग में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । पूर्व में जो बैंक घोटाले के प्रकरण सामने आए हैं तथा कुछ पदाधिकारियों ने अवैध रूप से कार्य किया है और अनुशासनहीनता की है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जायेगी । सभी जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन जिनको अवैध रूप से मान्यता दी गई है तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उनके स्थान पर  शीघ्र ही मेरी कमेटी द्वारा चुनाव संपन्न कराएं जाएंगे । मीटिंग में जिन जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन ने भाग नहीं लिया उन्हें भी तुरंत...

बच्चियों को बांटी सुकन्या खाता पासबुक

सांसद देवजी की प्रेरणा , सुकन्या समृद्धि योजना में माउंट आबू बन सकता है नज़ीर  माउंट आबू पोस्ट ऑफिस में लगातार चलाए जा रहे सुकन्या समृद्धि योजना अमृत द्वारा खोले गए बालिका के खाते की पासबुक वितरण समारोह का आयोजन पोस्ट ऑफिस  में किया गया जिसमें सहायक अधीक्षक वासुराम, इनरव्हील क्लब प्रतिनिधि सरोज बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर द्वारा बालिकाओं को पासबुक बांटी गई । इस मौके पर सहायक अधीक्षक वासु राम ने कहा कि भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना का राजस्थान भर में लक्ष्य लेकर पोस्ट ऑफिस स्टाफ को टारगेट दिया जो कार्य तेज गति से प्रगति पर है। भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत अग्रसर है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कहा कि आबू पर्वत में पूर्व में सुधीर जैन द्वारा 50 बेटियां गोद लेकर खाते खुलवाए गए थे , वर्तमान में भामाशाह गीता अग्रवाल द्वारा 20 बेटियों को गोद लेकर खाते खुलवाए एवं अन्य भामाशाहों को खोजा जा रहा है । थिंगर ने बताया की सांसद देवजी एम पटेल ...

सीतावन में गिरे 6 घर , कोई सुध नहीं..

  सीतावन में गिरे 6 घर , कोई सुध नहीं.. माउंट आबू बिपरजोय चक्रवात तूफान के दौरान शहर में कई घरों और इमारतों को नुकसान हुआ है और उम्मीद है की प्रशासन जल्द ही उन्हें रिपेयर की अनुमति भी दे देगा । वहीं कुछ घर ऐसे भी हैं जिनको ये उम्मीद भी नसीब नहीं होने वाली है । सीतावन गांव में स्थित 6 घर फिलहाल इसी तकलीफ से गुज़र रहे हैं । उन्हीं में से एक घर विजय खेमा जी राणा का भी है जिनका पूरा आशियाना धराशाई हो गया है । शुक्रवार को तूफान के दौरान गिरे इस मकान की बिखरी हुई छत के अवशेषों के तले मज़दूर परिवार ने पूरा तूफान निकाला है । टीएसपी ज़ोन में होने के बावजूद आदिवासी समाज की यह दुर्दशा दिल दहलाने वाली है । जानकारी के मुताबिक सीतावन में फिलहाल 60 से 65 घर हैं । यहां रहने वाले अधिकतर पुरुष पेंट पुताई तो महिलाएं होटलों में बर्तन धोने सरीखा काम करतीं हैं । वन क्षेत्र में होने के चलते बिजली , पानी और मरम्मत यहां के लोगों से रूठी हुई है । ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है की कोई रास्ता निकालें जिससे यहां रहने वाले लोगों को एक सुकून भरी जिंदगी नसीब हो सके । report : umed singh rathore

आबू पर्वत मे रियाज़ का स्वागत

श्रीमती रियाज़ का अभिनंदन करते मोहन हीरागर व देवी सिंह देवल आबू पर्वत | नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी सिंह देवल एवं युवा नेता शिवशक्ति संस्थापक मोहन कुमार हीरागर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व चुुनाव रेेहाना रियाज के  माउंट आबू आगमन पर स्वागत किया गया । रेहाना रियाज  अभी कॉंग्रेस से आबूरोड़  चुनाव प्रभारी हैं ।   इस दौरान उन्होंने कहा की समाज सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है । हमें हमेशा समाज हित में सार्थक प्रयास करना चाहिए जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके । आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए । युवा शक्ति को देश का स्वर्णिम भविष्य हैं बताते हुए उन्होने कहा की यह शक्ति ही राष्ट्रनिर्माण का प्रभावी साधन हैं जिसे सकारात्मकता की ओर मोड़कर नई ऊंचाइयां नापी जा सकती हैं । युवा शक्ति की उर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग कराना हम सबकी जिम्मेदारी है । इसे निभा कर ही युवाओं को सृजनात्मक कार्यों में लगाया जा सकता है । हम सभी को एक जुट होकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। टोल नाके पर कल श्रीमति रियाज़ का स्वागत करते पालि...

आमजन के लिए खतरा बनी बरगद की विशाल डाल..

घबराए लोगों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में दिया था प्रार्थनापत्र , स्थिति ज्यों की त्यों माउंट आबू दो दिनों पहले अनोप दास की झूपडी के सामने मार्ग पर गिरी बरगद के पेड़ की विशाल शाखा से उस दिन तो कोई अनहोनी घटने से रह गई लेकिन इस घटना ने आगामी बड़ी दुर्घटना का इशारा दे दिया है । जिस जगह से शाखा टूट कर गिरी थी वहीं पर एक लंबी शाखा भी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है । इस डाल की लंबाई नीचे रह रहे 3 से 4 परिवारों के आशियानों तक जाती है । जो डाल टूटी है , वह डाल फिलहाल खतरा बनी डाल के नीचे की तरफ थी जिससे उसे सहारा मिल रहा था । अब चूंकि सहारा नहीं रहा इसीलिए उसके गिरने की संभावना प्रबल हो गई है । शुक्रवार को टूटी डाल के चपेट में आकर टूटे बिजली के तार भी अभी तक हटाये नहीं गए हैं । इससे लोगों में भय व्याप्त है । नीचे रह रहे सूरज मेघवाल , भैराराराम , खूमाराम , मगनाराम के परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को ही खतरा बनी शाखा को कटवाने हेतु उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि पालिका कार्यालय में भी दे दी गई थी । दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न...

पुलिया चौड़ा करने की मांग की 

माउंट आबू | सोमवार को वार्ड संख्या 21 के लोगों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को ज्ञापन देकर ढुंढाई पुलिया को चौड़ा करवाने , साथ ही पुल के नीचे बह रहे नाले को भी चौड़ा करवाने का निवेदन किया । ज्ञापन में ज़िक्र है की माउंट आबू बायपास मार्ग पर स्थित ढुंढाई पुलिया काफी छोटा व संकरा है जबकि यहां से भारी संख्या में यातायात गतिमान रहता है । पुलिया के संकरे होने के चलते यातायात लगातार बाधित होता है । वहीं पुल के नीचे स्थित बरसाती नाले में बरसात के मौसम में तेज बारिश की स्थिति में पानी मार्ग पर आ जाता है , इसलिए नाले को भी चौड़ा किया जाना चाहिए जिससे पानी निर्बाध रूप से निकल सके । कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर धनसिंह परमार , निर्मल देवासी , इरशाद एहमद ( बंटी ) , राजेन्द्र प्रसाद , बबलू शर्मा , निर्मल कश्यप , अजीत जी , यूसुफ जी , धवल दवे , उमेद सिंह , शैतान सिंह , राधा देवी सहित क्षेत्रवासी के हस्ताक्षरित ज्ञापन को वार्ड के चुनिंदा प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को सुपुर्द किया ।  memo to chairmen mount abu news

राज्यपाल मिश्र पहुंचे माउंट आबू

माउंट आबू | प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को अपने निजी विमान से सपरिवार मानपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां कलेक्टर भगवती प्रसाद , एस पी धर्मेंद्र सिंह , सिरोही विधायक संयम लोढ़ा , पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने उनका स्वागत सत्कार किया । इसके उपरांत वे अपने लवाज़मे सहित काले रंग की गाड़ी से माउंट आबू स्थित राजभवन पहुंचे । सारे कार्यक्रम वरचुअली होंगे मानपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की आज वे माउंट आबू जा रहे हैं जहां एक हफ्ता रहेंगे । पूर्व में राज्यपाल 1 महीने तक यहां रुकते थे और यहीं से ऑफिस का कार्य देखते थे । फाइलों के माध्यम से कार्य का निस्तारण होता था । कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सारे कार्यक्रम वरचुअली , ऑनलाइन ही होंगे । यदि कोई मुलाकात होगी तो कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही होगी । महामहीम ने बताया की पूर्व में वे आबूरोड आये थे परंतु माउंट आबू पहली बार आ रहे हैं । mount abu news governor kalraj mishra in mount abu governor visit to mount abu 2021

video - बीयर की बोतल देकर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

आबू पर्वत , 27-09-2020      WORLD TOURISM DAY 2020  विश्व पर्यटन दिवस को आबू पर्वत मे बीयर की बोतल देकर अनूठे अंदाज मे मनाया  गया । इस अवसर पर आबू पर्वत प्रवेश द्वार ( टोल नाका ) , ओरिया नाका , व ट्रेवर टैंक पर पर्यावरण प्रेमियों व वन अधिकारियों ने  पर्यटकों  को सर्वप्रथम फूल देकर पर्यटन दिवस की बधाई दी । इसके उपरांत पेम्फ़लेट देकर पर्यावरण  का महत्व समझाया व  उन्हें शहर मे कचरा न फेंकने व गंदगी न करने हेतु जागरूक किया । पर्यटकों को बीयर की बोतल से बना क्राफ्ट देते दक्ष व अन्य सबसे विचित्र बात यह रही की इस दौरान इस पर्यटकों को बीयर की बोतल भी दी गयी जो खाली थी व  दक्ष कोरी द्वारा उसपर ऐसी कलाकृति की गई थी की वो गुलदस्ता ही लग रही थी । 13 वर्षीय दक्ष  काफी समय से आबू पर्वत के जंगलों व पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक व काँच की बोतलें एकत्रित कर पर्यावरण व वन्यजीवों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । पर्यटक शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं जो टूट जाती हैं और फिर वन्यजीवों को चुभने पर उन्हें बुरी तरह घायल कर देतीं हैं । दक्ष के इस अनूठे प्रयास का ...