Skip to main content

टोकन व्यवस्था , गुलामी की प्रतीक - गांगड़िया

मॉनिटरिंग कमिटी ने किया स्थापित , वही करे निरस्त..

आमजन का हुआ शोषण , अमीरों ने दाम देकर किया काम पूरा - गांगड़िया

माउंट आबू
नगरपालिका पार्षद सैराभ गांगड़िया ने मॉनिटरिंग कमिटी के अध्यक्ष को मेल द्वारा पत्र प्रेषित कर उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कमिटी की बैठक बुलाने का निवेदन किया है । उन्होंने कहा है की टोकन व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए या फिर उसे निरस्त कर दिया जाए । यह व्यवस्था पूर्व में मॉनिटरिंग समिति द्वारा ही स्थापित की गई थी व इसे निरस्त करने का या फिर सरलीकरण करने का अधिकार भी मॉनिटरिंग समिति के पास ही है  ।

पत्र के अनुसार टोकन व्यवस्था उस समय लागू की गई थी जब मास्टर प्लान पर असमंजस की स्तिथि थी व विभिन्न न्यायालयों में आबू पर्वत पर निर्माण संबंधित वाद लंबित थे । अब स्तिथि बहुत हद तक क्लियर हो चुकी है । यह एक अस्थाई व्यवस्था थी पर समय के साथ इसको कानून का रूप दे दिया गया जो कि गलत है । इस जटिल प्रक्रिया की वजह से आम जन बेहद परेशान है , त्रस्त है । इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई समस्याओं के निदान का भी निवेदन किया है ।

ये है पत्र ..

सेवा में ,
अध्यक्ष महोदय जी ,
मोनिटरिंग समिति
Ecosensitive Zone , माउंट आबू 
जिला सिरोही , राजस्थान ।

विषय - मोनिटरिंग समिति की बैठक आहूत करने बाबत निवेदन ।

महोदय श्री , सादर वंदे !
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत यह तो स्पष्ट हो गया है कि मॉनिटरिंग समिति के कार्य करने पर व निर्णय लेने पर कोई रोक नही है । अतः आप से व आप की समिति से विनम्र आग्रह है कि अतिशीघ्र मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आह्वान कर, आबू के जन हित व पर्यावरण संरक्षण के गंभीर मुद्दों पर चिंतन कर समाधान हेतु मार्गदर्शन व आदेश करावें ।

कुछ विषय आप के समक्ष , समाधान व निर्णय हेतु प्रस्तुत है -
1- बिपरजोय चक्रवात में हुए नुकसान व घरों की मरम्मत हेतु किए गए आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही व repairs हेतु निर्माण सामग्री का आबू पर्वत पर ही उपलब्ध करवाने का निर्णय व प्रयोजन करवाना ।

2- महोदय श्री , आबू पर्वत पर स्थापित निर्माण सामग्री हेतु टोकन व्यवस्था का सरलीकरण करना या फिर टोकन व्यवस्था को निरस्त करना । यह व्यवस्था पूर्व में मॉनिटरिंग समिति द्वारा ही स्थापित की गई थी व इसे निरस्त करने का या फिर सरलीकरण करने का अधिकार भी मॉनिटरिंग समिति के पास ही है  ।

महोदय श्री , यह व्यवस्था उस समय लागू की गई थी जब मास्टर प्लान पर असमंजस की स्तिथि थी व विभिन्न न्यायालयों में आबू पर्वत पर निर्माण संबंधित वाद लंबित थे । अब स्तिथि बहुत हद तक क्लियर हो चुकी है । यह एक temporary व्यवस्था थी पर समय के साथ इसको कानून का रूप दे दिया गया जो कि गलत है । इस जटिल प्रक्रिया की वजह से आम जन बेहद परेशान है त्रस्त है ।

महोदय श्री, इस impractical प्रक्रिया ने आबू पर्वत पर निर्माण सामग्री के काला बज़ारी syndicate को जन्म दिया । गरीबों का, सामान्य परिवारों का शोषण होता गया व बड़े लोगो ने मनमाने दाम पर उपलब्ध निर्माण सामग्री का उपयोग कर अपना कार्य पूर्ण किया  ।

महोदय श्री , जब कानून के तहत ( बिल्डिंग byelaws 2019 ) point number 5 के तहत प्लास्टर करने हेतु , पुनः फर्श बनाने हेतु व अपने मालिकी के भूखण्ड पर छज्जा निर्माण हेतु किसी भी स्वीकृति की आवश्यकता नही है तो फिर इन कार्यों के लिए निर्माण सामग्री हेतु टोकन लेना कहाँ तक न्यायसंगत है ,यह एक विचारणीय विषय है । इन छोटे छोटे कार्य हेतु आबू पर्वत के आमजन को परेशानी में डालना , धक्के खिलाना ,मानसिक रूप से व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना कहाँ का न्याय है ? टोकन व्यस्था एक ग़ुलामी का प्रतीक बन कर रह गया है व आबू वासी आज़ाद भारत में अब और ग़ुलाम बन कर नही रहना चाहते ।

आप से विनम्र आग्रह है कि इस पीड़ा से हमे मुक्त करवाने हेतु कोई ठोष निर्णय करावे और आबू वासियों को ग़ुलामी की बेड़ियो से मुक्त करावें ।

3- महोदय श्री , आबू पर्वत पर स्थित गरीब बस्तियो का मास्टर प्लान 2030 के तहत तीन श्रेणियों में वर्गीकरण किया गया है ।

- Upgradation( अम्बेडकर कॉलोनी )
- Redevelopment ( अन्य बस्ती )
- Rehabilitation ( सीतावन बस्ती )

इन प्रावधानों के तहत इन बस्तियों के विकास हेतु कोई ठोस योजना बनाई जावे ताकि इन गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगो को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले । इन बस्तियों में हर घर में बिजली ,पानी व शौचालय की basic मूल भूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व बनता है । सरकार की योजना के तहत इन गरीब बस्तियों में योग्य परिवारों को पट्टे आवंटन हो यह निवेदन भी आप से करता हूँ । सीतावन में बसने वाले परिवारों को किसी अन्य जगह सम्मानपूर्वक विस्थापित किया जाना चाहिए ।

4- आबू पर्वत पर पुराने borewells को रिपेयर , डिसिल्टिंग व flushing की अनुमति प्रदान करावे ।

5- आबू पर्वत पर अभी तक कोई solid waste management की पालिसी नही है । ESZ नोटिफिकेशन 2009 के तहत इसकी अनिवार्यता बनती है जिसे लागू करवाना अतिआवश्यक है ।

6-आबू पर्वत स्थित sewerage ट्रीटमेंट प्लांट अभी पूर्ण रूप से कार्यरत नही है । Ecosensitive ज़ोन में एक effective STP का होना बहुत आवश्यक है ।

7- ESZ में environment friendly fuel ( CNG एंड Electric charging स्टेशन) की व्यवस्था होना चाहिये जिसके लिए ईमानदार प्रयास की आवश्यकता है ।

8- आबू पर्वत ESZ पर Solar Plants स्थापित करने हेतु एक योजना को लागू करना चाहिए । जो भी व्यक्ति सोलर प्लांट स्थापित करना चाहे उसे प्रोत्साहन मिलना चाहिए व आवश्यक सुविधा भी मिलनी चाहिए ।

9- यह कहने में कहीं अतिशियोक्ति नही होगी कि आबू पर्वत एक hit tourist डेस्टिनेशन है । परंतु यह एक ecofragile स्थल है यह भी भूलना बड़ी गलती होगी । टूरिज्म व पर्यावरण प्रतिरक्षा का एक सुंदर संतुलन बना रहे यह आबू पर्वत के सुखद अस्तित्व के लिए अतिआवश्यक है । यहाँ पर दुर्लभ प्रजाति की वनस्पति , पेड़ इत्यादि तो है ही उसके साथ यहाँ पर विभिन्न प्रजाति के पशु पक्षी भी पाए जाते है । उनके हितों की चिंता करना व उसके लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहना भी हमारा कर्तव्य बनता है । ESZ की Carrying Capacity पर भी ध्यान देने की अतिआवश्यकता हो गई है । कहीँ ऐसा न हो जाए कि आते समय मे यहाँ पर irreversable damage हो जाए व हमारे आने वाली पीढ़ियों को सिर्फ किताबों में ही आबू पर्वत के rich natural heritage की जानकारी मिले ।

उक्त सभी विषयों पर आप व आप की समिति संवेदनापूर्ण विचार कर निर्णय करेगी ऐसी प्रार्थना व अपेक्षा ।

प्रणाम !
सौरभ गांगड़िया , 
पूर्व सदस्य , मॉनिटरिंग समिति , ESZ आबू पर्वत ।
19/07/23.

प्रतिलिपी -
श्रीमान कलेक्टर , सचिव मॉनिटरिंग समिति , आबू पर्वत ।
श्रीमान उपखंड अधिकारी , आबू पर्वत ।
श्रीमान DCF , आबू पर्वत ।

Comments

weekly hits

नेचर गाइड्स ने डीएफओ गुप्ता को दिया ज्ञापन

स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...

राजस्थान में 31 जुलाई तक चुनाव करवाने के आदेश

राजस्थान में 31 जुलाई तक करवाने होने पंचायत व निकाय चुनाव । राजस्थान हाईकोर्ट ने आज शुक्रवार को सुनाया फैसला , सरकार व राज्य चुनाव आयोग को दिये निर्देश । ओबीसी कमीशन से कहा 20 जून तक रिपोर्ट करें पेश । सूत्र : दैनिक भास्कर

आयुक्त ने दुकानदारों से लगवाई झाड़ू , स्वच्छता का दिया संदेश .

नगरपालिका आयुक्त मेहता सुबह सुबह 9 बजे ही पहुंच रहे निरीक्षण पर . यातायात , अतिक्रमण सहित विषयों पर ले रहे संज्ञान . माउंट आबू : नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा फैला हुआ मिला जिस पर पालिका आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर दुकानदारों से स्वयं कचरा साफ करवाया गया और झाड़ू लगवाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया । जुर्माना राशी वसूली .. पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया कि नगर पालिका नियमित रूप से शहर में सफाई अभियान चलाती है, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ दुकानदार और लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैला रहे हैं जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में संबंधित लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया और नियमानुसार राशि वसूल की गई।  सुबह 9 बजे ही फील्ड पर .. बता दें कि पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता रोज सुब...

सहायक कमांडेंट 19वें बैच का दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित .

माउंट आबू : सीआरपीएफ में 19 सहायक कमाण्डेंट का शपथ ग्रण समारोह आयोजित किया गया। अपने संपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी श्री अवनीष कुमार शुक्ला और बेस्ट इन इन्डोर की ट्राफी श्री कुमार माधव, सहायक कमांडेंट, बेस्ट इन आउटडोर व पीटी की ट्राफी श्री मंजीत सिंह, बेस्ट इन फायरिंग की ट्राफी श्री नसीब कुमार तथा बेस्ट इन पब्लिक स्पिकींग की ट्राफी श्री मस्के उमेश किशन ने प्राप्त की। वर्दी मे सजे इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने जब कर्तव्यपरायणता और निष्ठा की शपथ ली, तब पूरा माहौल देश-भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा । श्री दर्शन लाल गोला, निदेशक / महानिरीक्षक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रशिक्षु अधिकारियों के 33 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया जिसमें माउंट आबू के वन क्षेत्र में आयोजित दो सप्ताह का जंगल कैंप और 30 कि.मी. से अधिक का जोखिम भरा ट्रैक भी शामिल था। सहायक कमाण्डेंट का बुनियादी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उन्हें रोल मॉडल बनने और जहां भी वे तैनात रहें अपनी क्षमता के अनुसार बल की सेवा करने के लिये प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य ...

Victory Procession Held Following BJP's Win

Celebrations Mark Victories in West Bengal, Assam, and Puducherry "Politics of Development Triumphs Over Appeasement - Chauhan" Mount Abu: There was immense enthusiasm among BJP workers following the Bharatiya Janata Party's victories in West Bengal, Assam, and Puducherry. To mark the occasion, a victory procession was organized through the city's main thoroughfares under the leadership of Mandal President Akshay Chauhan, accompanied by a display of fireworks. City Resounds with "Vande Mataram" During the procession, workers celebrated their victory amidst the rhythmic beats of drums and the clanging of *thalis* (metal plates). Workers were seen congratulating one another by exchanging sweets. The entire atmosphere reverberated with slogans of "Bharat Mata Ki Jai," "Vande Mataram," "Narendra Modi Zindabad," and "Bharatiya Janata Party Zindabad." Government Formed Once Again Mandal President Akshay Chauhan stated that t...

निर्मल चौधरी का अरावली बचाओ अभियान शुरू

  माउंट आबू 24.12.2025 : सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास , गलत दस्तावेज किए पेश - निर्मल चौधरी . अरावली के बचाव में माउंट आबू पहुंचे निर्मल चौधरी का बड़ा बयान . Arbud Samay - अर्बुद समय #अरावली #arawali #SaveAravali #NirmalChoudhary #NirmalChoudharyRU

मेडिकल स्टाफ रूम्स की हालत दयनीय

माउंट आबू : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सरकारी मेडिकल स्टाफ निवास की दयनीय स्थिति. हाल ही में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अस्पताल का दौरा कर राहत देने का जताया है भरोसा . अब देखना है आगामी बारिश के मौसम में चिकित्साकर्मियों को राहत मिल पाती है या नहीं . Arbud Samay - अर्बुद समय  #hospitals #rajasthan #pity #suffering #bjpgovernment #rajasthan

सिरोही जिले में नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक

सिरोही / राजस्थान : जिला कलेक्टर ने जिले में स्कूलों का समय बदला . अब नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक ही . गर्मियों के मौसम में तेज़ गर्मी व लू के चलते जारी हुए आदेश ,  कक्षा 9 से 12 का समय यथावत . Arbud Samay - अर्बुद समय

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक .

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक . नवनियुक्त थानाधिकारी "श्री दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में मिली सफलता , चेन बरामद . माउंट आबू : तिब्बती मार्केट पर गत 5 नवंबर को महिला के गले से चेन छीनने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है । नवनियुक्त थाना प्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में जारी कार्यवाही में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई व घटना के 23वें दिन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया व चेन बरामद कर ली गई । 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र मगनलाल जाती गरासिया भोगिया फली, मोरस , थाना क्षेत्र पिंडवाड़ा को इस संबंध में गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है ।  कार्यवाही दल में में माउंट आबू पुलिस से समुद्र सिंह , चन्द्र सिंह , महेंद्र सिंह व पिंडवाड़ा पुलिस से अभय सिंह शामिल रहे ।

3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश .

माउंट आबू : थानाप्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता . रेस्टोरेंट के कैश काउण्टर से हुई 3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश . पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..आरोपी रिमाण्ड पर . घटना का विवरण दिनांक 6.1.2026 को प्रार्थी श्री मफताराम पुत्र भूराराम जाति कोली हाल संचालक कनक डायनिंग हॉल, आबूपर्वत ने रिपोर्ट दी कि मैं कनक डायनिंग हॉल का संचालन करता हूं । मेरे डायनिंग हॉल के काउण्टर के नीचे डिब्बे में एक बैग जिसमें 3 लाख रूपये नगद रखे हुए थे। दिनांक 6.1.2026 को को मैंने डिब्बा चेक किया तो रूपयों का बेग नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 04 दिनांक 6.1.2026 मामला धारा 305 (ए) बीएनएस में पुलिस थाना आबूपर्वत पर दर्ज कर अनुसधान श्री राजाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया। पुलिस कार्यवाही चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. श्री प्यारेलाल शिवरान आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री किशोर सिंह चौहान के निर्देशन एवं श्रीमान वृताधिकारी आबूपर्वत श्री गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में ...