Skip to main content

ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन संपन्न

कलियुग और सतयुग की बॉर्डर लाईन पर खड़ा है मानव- सिन्हा

ज्ञान सरोवर में संबोधित करते सिन्हा

माउंट आबू, 11 सितम्बर

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मानव कलियुग और सतयुग की बॉर्डर लाईन पर खड़ा है। 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। जिसके चलते वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को मूर्तरूप देने का कार्य भारत कर रहा है। शीघ्र ही इस धरा पर महान परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। संसार को ब्रह्माकुमारी संगठन से महान प्रेरणायें मिल रही हैं। युग परिवर्तन के कार्य में तत्पर ब्रहाकुमारी संगठन विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। जनसेवाओं, जन आकांक्षाओं के साथ मानवता के कल्याण की जिम्मेवारी को सूक्ष्म रूप से निभाने का युग परिवर्तन का कार्य ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा किया जा रहा है। इसी धरती पर देवाताओं का वास था। फिर से उस स्वर्णिम संसार की पुनस्र्थापना में भारत राजयोग के माध्यम से अहम भूमिका अदा कर रहा है। वे ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में माइंड, बॉडी, मेडिसन विषय पर आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

ब्रहकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ निर्मला दीदी ने कहा कि संसार में भौतिक चक्षुओं से जो कुछ दिखाई देता है वह वास्तविक नहीं है। जब मनुष्य स्वयं की वास्तविकता को समझ लेंगे तभी वे अपने व संसार की प्रक्रिया को पूर्णरूप से जानने में सक्षम हो सकेंगे।

चिकित्सा प्रभाग के अध्यक्ष, केंसर सर्जन, डॉ. अशोक मेहता ने कहा कि जब मनुष्य की चेतना संगठित रूप में एक ही प्रकार का संकल्प करती है तो उसकी सामूहिक सोच नि:संदेह ही प्रकृति को भी प्रभावित कर सकती है। वर्तमान परिवेश में मनुष्य तनाव व अवसाद जैसी विकृतियों की मार झेल रहा है। 

ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ प्रताप मिढ्ढा ने कहा कि मानव अपने आंतरिक आत्मा मूलभूत शक्ति, गुण, शांति, आनंद, पवित्रता, प्रेम आदि की स्मृति के साथ संकल्पों को वातावरण में प्रवाहित करने से स्वस्थ, समरस व सुखमय मानवीय संस्कृति, श्रेष्ठ सभ्यता की संरचना का निर्माण हो सकता है। 

इस अवसर पर प्रभाग के सचिव डॉ बीके बनारसी लाल, ग्लोबल अस्पताल की मुख्य परिचारिका सुश्री बीके रूपा उपाध्याय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

सहभागियों ने सांझा किए अपने अनुभव

तीन दिन तक चले चिकित्सा सम्मेलन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से हुए संवाद, ध्यान, योग, मेडिटेशन में हुए अनुभवों को भारत व नेपाल से आए चिकित्सकों ने सांझा करते हुए राजयोग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाए जाने पर बल दिया।

Comments

weekly hits

video - पंडित जी व देवजी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण

आबू पर्वत ,  25-09-2020      PLANTATION पंडित श्री दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती व सिरोही जालौर के लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष नरपत चारण के नेतृत्व में नक्की झील के समीप आर्य समाज पार्किंग पर पौधारोपण का कार्यक्रम रखा  जहां पर मंडल अध्यक्ष श्री टेकचंद भंभानी,प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने कहा उन्होंने भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी इस अवसर पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरपत चारण ने कहां समावेशित विचारधारा के समर्थक एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । नरपत चारण  के अनुसार  वर्तमान मे सांसद किसान पुत्र देवजी भाई पटेल जिनसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है व अपनी परेशानियां बताता है और तुरंत उसका संज्ञान लेकर उसका कार्य करते हैं यह हम सब के लिए गर्व का विष...

नगर भाजपा ने मनाया जश्न

मुर्मु के राष्ट्रपति बनने पर फोड़े पटाखे , बांटी मिठाई भारतीय जनता पार्टी व स्थानीय लोगों द्वारा आज भारत देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने अंबेडकर चौराहे पर  पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस मौके पर एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर , अल्पशंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरेशी, नगर अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ,नेता प्रतिपक्ष सुनिल आचार्य,  युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह,पार्षद मंगल सिंह ,अजय बंसल  देवीलाल बामनिया, धीरज सोलंकी , देवेंद्र सिंह चंपावत,  महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल अग्रवाल, अर्चना दवे , अक्षय चौहान , नरपत दान चारण, भगवाना राम राणा , ज्योति अग्रवाल ,शैतान सिंह , जगदीश डाड,  प्रमोद व्यास , रोहित अग्रवाल , इंद्र सिंह , सलिल कालमा, राधा राणा ,  विजय सिंह , आरबी सिंह, गिरिराज सिंह सहित पर्यटक व आमजन भी  उपस्थित रहे ।

निर्वाचन समिति चेयरमैन दुबे पहुंचे आबु..

प्रदेश के खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित , देंगे सम्मान माउंट आबू 24 जुलाई "राजस्थान ओलंपिक संघ राज्य की उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा तथा राजस्थान के जिन ऊर्जावान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओलंपिक , एशिया कॉमन वेल्थ , राष्ट्रीय स्तर आदि पर पदक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सम्मान भी देगा" यह बात राजस्थान ओलंपिक संघ के निर्वाचन समिति के चेयरमैन दिनेश दुबे ने माउंट आबू आगमन पर पत्रकारों से कही।  दुबे ने बताया कि राजस्थान ओलंपिक संघ ने कल की मीटिंग में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । पूर्व में जो बैंक घोटाले के प्रकरण सामने आए हैं तथा कुछ पदाधिकारियों ने अवैध रूप से कार्य किया है और अनुशासनहीनता की है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जायेगी । सभी जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन जिनको अवैध रूप से मान्यता दी गई है तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उनके स्थान पर  शीघ्र ही मेरी कमेटी द्वारा चुनाव संपन्न कराएं जाएंगे । मीटिंग में जिन जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन ने भाग नहीं लिया उन्हें भी तुरंत...

आबू पर्वत मे रियाज़ का स्वागत

श्रीमती रियाज़ का अभिनंदन करते मोहन हीरागर व देवी सिंह देवल आबू पर्वत | नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी सिंह देवल एवं युवा नेता शिवशक्ति संस्थापक मोहन कुमार हीरागर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व चुुनाव रेेहाना रियाज के  माउंट आबू आगमन पर स्वागत किया गया । रेहाना रियाज  अभी कॉंग्रेस से आबूरोड़  चुनाव प्रभारी हैं ।   इस दौरान उन्होंने कहा की समाज सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है । हमें हमेशा समाज हित में सार्थक प्रयास करना चाहिए जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके । आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए । युवा शक्ति को देश का स्वर्णिम भविष्य हैं बताते हुए उन्होने कहा की यह शक्ति ही राष्ट्रनिर्माण का प्रभावी साधन हैं जिसे सकारात्मकता की ओर मोड़कर नई ऊंचाइयां नापी जा सकती हैं । युवा शक्ति की उर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग कराना हम सबकी जिम्मेदारी है । इसे निभा कर ही युवाओं को सृजनात्मक कार्यों में लगाया जा सकता है । हम सभी को एक जुट होकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। टोल नाके पर कल श्रीमति रियाज़ का स्वागत करते पालि...

आमजन के लिए खतरा बनी बरगद की विशाल डाल..

घबराए लोगों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में दिया था प्रार्थनापत्र , स्थिति ज्यों की त्यों माउंट आबू दो दिनों पहले अनोप दास की झूपडी के सामने मार्ग पर गिरी बरगद के पेड़ की विशाल शाखा से उस दिन तो कोई अनहोनी घटने से रह गई लेकिन इस घटना ने आगामी बड़ी दुर्घटना का इशारा दे दिया है । जिस जगह से शाखा टूट कर गिरी थी वहीं पर एक लंबी शाखा भी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है । इस डाल की लंबाई नीचे रह रहे 3 से 4 परिवारों के आशियानों तक जाती है । जो डाल टूटी है , वह डाल फिलहाल खतरा बनी डाल के नीचे की तरफ थी जिससे उसे सहारा मिल रहा था । अब चूंकि सहारा नहीं रहा इसीलिए उसके गिरने की संभावना प्रबल हो गई है । शुक्रवार को टूटी डाल के चपेट में आकर टूटे बिजली के तार भी अभी तक हटाये नहीं गए हैं । इससे लोगों में भय व्याप्त है । नीचे रह रहे सूरज मेघवाल , भैराराराम , खूमाराम , मगनाराम के परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को ही खतरा बनी शाखा को कटवाने हेतु उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि पालिका कार्यालय में भी दे दी गई थी । दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न...

पुलिया चौड़ा करने की मांग की 

माउंट आबू | सोमवार को वार्ड संख्या 21 के लोगों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को ज्ञापन देकर ढुंढाई पुलिया को चौड़ा करवाने , साथ ही पुल के नीचे बह रहे नाले को भी चौड़ा करवाने का निवेदन किया । ज्ञापन में ज़िक्र है की माउंट आबू बायपास मार्ग पर स्थित ढुंढाई पुलिया काफी छोटा व संकरा है जबकि यहां से भारी संख्या में यातायात गतिमान रहता है । पुलिया के संकरे होने के चलते यातायात लगातार बाधित होता है । वहीं पुल के नीचे स्थित बरसाती नाले में बरसात के मौसम में तेज बारिश की स्थिति में पानी मार्ग पर आ जाता है , इसलिए नाले को भी चौड़ा किया जाना चाहिए जिससे पानी निर्बाध रूप से निकल सके । कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर धनसिंह परमार , निर्मल देवासी , इरशाद एहमद ( बंटी ) , राजेन्द्र प्रसाद , बबलू शर्मा , निर्मल कश्यप , अजीत जी , यूसुफ जी , धवल दवे , उमेद सिंह , शैतान सिंह , राधा देवी सहित क्षेत्रवासी के हस्ताक्षरित ज्ञापन को वार्ड के चुनिंदा प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को सुपुर्द किया ।  memo to chairmen mount abu news

राज्यपाल मिश्र पहुंचे माउंट आबू

माउंट आबू | प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को अपने निजी विमान से सपरिवार मानपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां कलेक्टर भगवती प्रसाद , एस पी धर्मेंद्र सिंह , सिरोही विधायक संयम लोढ़ा , पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने उनका स्वागत सत्कार किया । इसके उपरांत वे अपने लवाज़मे सहित काले रंग की गाड़ी से माउंट आबू स्थित राजभवन पहुंचे । सारे कार्यक्रम वरचुअली होंगे मानपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की आज वे माउंट आबू जा रहे हैं जहां एक हफ्ता रहेंगे । पूर्व में राज्यपाल 1 महीने तक यहां रुकते थे और यहीं से ऑफिस का कार्य देखते थे । फाइलों के माध्यम से कार्य का निस्तारण होता था । कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सारे कार्यक्रम वरचुअली , ऑनलाइन ही होंगे । यदि कोई मुलाकात होगी तो कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही होगी । महामहीम ने बताया की पूर्व में वे आबूरोड आये थे परंतु माउंट आबू पहली बार आ रहे हैं । mount abu news governor kalraj mishra in mount abu governor visit to mount abu 2021

video - बीयर की बोतल देकर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

आबू पर्वत , 27-09-2020      WORLD TOURISM DAY 2020  विश्व पर्यटन दिवस को आबू पर्वत मे बीयर की बोतल देकर अनूठे अंदाज मे मनाया  गया । इस अवसर पर आबू पर्वत प्रवेश द्वार ( टोल नाका ) , ओरिया नाका , व ट्रेवर टैंक पर पर्यावरण प्रेमियों व वन अधिकारियों ने  पर्यटकों  को सर्वप्रथम फूल देकर पर्यटन दिवस की बधाई दी । इसके उपरांत पेम्फ़लेट देकर पर्यावरण  का महत्व समझाया व  उन्हें शहर मे कचरा न फेंकने व गंदगी न करने हेतु जागरूक किया । पर्यटकों को बीयर की बोतल से बना क्राफ्ट देते दक्ष व अन्य सबसे विचित्र बात यह रही की इस दौरान इस पर्यटकों को बीयर की बोतल भी दी गयी जो खाली थी व  दक्ष कोरी द्वारा उसपर ऐसी कलाकृति की गई थी की वो गुलदस्ता ही लग रही थी । 13 वर्षीय दक्ष  काफी समय से आबू पर्वत के जंगलों व पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक व काँच की बोतलें एकत्रित कर पर्यावरण व वन्यजीवों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । पर्यटक शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं जो टूट जाती हैं और फिर वन्यजीवों को चुभने पर उन्हें बुरी तरह घायल कर देतीं हैं । दक्ष के इस अनूठे प्रयास का ...

राष्ट्रीय महासचिव ने किया माउंट आबू का दौरा

माउंट आबू | शांतिवन , आबूरोड में आयोजित कोंग्रेस सेवा दल महा अधिवेशन में शिरकत करने आये राष्ट्रीय महासचिव चन्द्र प्रकाश सहित प्रकाश भारतीय , लालजी मिश्रा , श्री मति कलपना भटनागर सहित प्रदेशाध्यक्ष श्री मान् हेमसिंह शेखावत आदि ने माउंट आबू का दौरा किया व नक्की झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया । इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जितू राणा व ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद नारायण सिंह भाटी , प्रदेश महासचिव व पार्षद तस्लीम बानो , उपाध्यक्ष रणजीत बनोधा , पार्षद अलका बेन कालमा , संगीता भाटी , नवनीत बंसल , भरत देवासी , संतोष कवर , अमित मकवाना , आदि ने उनका स्वागत सत्कार किया । mount abu news

टूटी दीवार से हादसा संभव

हादसे को आमंत्रित करती ढाल पर मार्ग के मोड पर टूटी दीवार  आबू पर्वत 02 - 10 - 2020          REPAIR     LIFE AT RISK अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व गौ मुख की ओर जाने वाले मार्ग से लगती हुई टूटी दीवार के समीप एक स्थानीय व्यक्ति गिर गया था और उसकी मृत्यु हो गई थी । हालांकि इसकी पृष्टि नहीं हुई है की टूटी दीवार की वजह से ही यह हादसा हुआ था । शहर मे धोलपुर हाउस से सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग के एक विकट मोड की स्थिति भी चेतावनी देने वाली है । इस क्षेत्र मे रहने वाले या यहाँ से निरंतर आवाजाही करने वाले लोग इस खतरे से मुखातिब हैं लेकिन यहाँ से कभी कभार गुजरने वाले , पर्यटक , बच्चे और शराबियों के लिए ये मार्ग की टूटी दीवार कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है । गौर करें तो ऊपर की तरफ से आते किसी वाहन की टक्कर से ही ये दीवार टूटी है जिसने संभवतया वाहन को नीचे गिरने से बचाया होगा ।  अब अगर आगे वापस एसी घटना की पुनरावत्ति होती है तब अवरोध के अभाव मे बड़ा हादसा होना निश्चित है । काम ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन संबन्धित विभाग , अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ध...