Skip to main content

जार अध्यक्ष के प्रयासों से काम हुआ शुरू

एसडीएम डॉ अंशु प्रिया को भेजे मेल के बाद शनिवार से काम शुरू

माउंट आबू 29.03.2025
वार्ड संख्या 2 में लंबे समय से टूटी पड़ी सुरक्षा दीवार का कार्य जार अध्यक्ष राठौर के उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया को मेल द्वारा भेजी गई प्रार्थना के बाद शनिवार सुबह से शुरू हो गया । शुक्रवार देर शाम जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के नगर अध्यक्ष उमेद सिंह राठौर द्वारा एसडीएम को मेल द्वारा पत्र भेजकर बताया गया था की सर्किट हाउस मार्ग की सुरक्षा दीवार पिछले 5 वर्षों से टूटी पड़ी है । पिछले साल नवंबर में एक घोड़ा यहां से गिरकर अपनी जान भी गंवा चुका है । घटना को 6 माह बीत जाने के बाद भी दीवार नहीं बनाई गई है । उनके द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित करवाने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है । ऐसे में वार्ड 2 व 3 के लोगों सहित , पर्यटकों व सर्किट हाउस आने जाने वाले वीआईपी लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है । 
इसके बाद पालिकाधिकारियों के निर्देशों पर सुबह 9 बजे से ही कार्य आरंभ हो गया । सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बन गया और लोग एसडीएम डॉ अंशु प्रिया व नगरपालिका का आभार व्यक्त करते नजर आए ।

अर्बुद समय 

Comments

weekly hits

नेचर गाइड्स ने डीएफओ गुप्ता को दिया ज्ञापन

स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...

राजस्थान में 31 जुलाई तक चुनाव करवाने के आदेश

राजस्थान में 31 जुलाई तक करवाने होने पंचायत व निकाय चुनाव । राजस्थान हाईकोर्ट ने आज शुक्रवार को सुनाया फैसला , सरकार व राज्य चुनाव आयोग को दिये निर्देश । ओबीसी कमीशन से कहा 20 जून तक रिपोर्ट करें पेश । सूत्र : दैनिक भास्कर

आयुक्त ने दुकानदारों से लगवाई झाड़ू , स्वच्छता का दिया संदेश .

नगरपालिका आयुक्त मेहता सुबह सुबह 9 बजे ही पहुंच रहे निरीक्षण पर . यातायात , अतिक्रमण सहित विषयों पर ले रहे संज्ञान . माउंट आबू : नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा फैला हुआ मिला जिस पर पालिका आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर दुकानदारों से स्वयं कचरा साफ करवाया गया और झाड़ू लगवाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया । जुर्माना राशी वसूली .. पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया कि नगर पालिका नियमित रूप से शहर में सफाई अभियान चलाती है, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ दुकानदार और लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैला रहे हैं जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में संबंधित लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया और नियमानुसार राशि वसूल की गई।  सुबह 9 बजे ही फील्ड पर .. बता दें कि पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता रोज सुब...

सहायक कमांडेंट 19वें बैच का दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित .

माउंट आबू : सीआरपीएफ में 19 सहायक कमाण्डेंट का शपथ ग्रण समारोह आयोजित किया गया। अपने संपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी श्री अवनीष कुमार शुक्ला और बेस्ट इन इन्डोर की ट्राफी श्री कुमार माधव, सहायक कमांडेंट, बेस्ट इन आउटडोर व पीटी की ट्राफी श्री मंजीत सिंह, बेस्ट इन फायरिंग की ट्राफी श्री नसीब कुमार तथा बेस्ट इन पब्लिक स्पिकींग की ट्राफी श्री मस्के उमेश किशन ने प्राप्त की। वर्दी मे सजे इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने जब कर्तव्यपरायणता और निष्ठा की शपथ ली, तब पूरा माहौल देश-भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा । श्री दर्शन लाल गोला, निदेशक / महानिरीक्षक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रशिक्षु अधिकारियों के 33 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया जिसमें माउंट आबू के वन क्षेत्र में आयोजित दो सप्ताह का जंगल कैंप और 30 कि.मी. से अधिक का जोखिम भरा ट्रैक भी शामिल था। सहायक कमाण्डेंट का बुनियादी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उन्हें रोल मॉडल बनने और जहां भी वे तैनात रहें अपनी क्षमता के अनुसार बल की सेवा करने के लिये प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य ...

Victory Procession Held Following BJP's Win

Celebrations Mark Victories in West Bengal, Assam, and Puducherry "Politics of Development Triumphs Over Appeasement - Chauhan" Mount Abu: There was immense enthusiasm among BJP workers following the Bharatiya Janata Party's victories in West Bengal, Assam, and Puducherry. To mark the occasion, a victory procession was organized through the city's main thoroughfares under the leadership of Mandal President Akshay Chauhan, accompanied by a display of fireworks. City Resounds with "Vande Mataram" During the procession, workers celebrated their victory amidst the rhythmic beats of drums and the clanging of *thalis* (metal plates). Workers were seen congratulating one another by exchanging sweets. The entire atmosphere reverberated with slogans of "Bharat Mata Ki Jai," "Vande Mataram," "Narendra Modi Zindabad," and "Bharatiya Janata Party Zindabad." Government Formed Once Again Mandal President Akshay Chauhan stated that t...

निर्मल चौधरी का अरावली बचाओ अभियान शुरू

  माउंट आबू 24.12.2025 : सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास , गलत दस्तावेज किए पेश - निर्मल चौधरी . अरावली के बचाव में माउंट आबू पहुंचे निर्मल चौधरी का बड़ा बयान . Arbud Samay - अर्बुद समय #अरावली #arawali #SaveAravali #NirmalChoudhary #NirmalChoudharyRU

मेडिकल स्टाफ रूम्स की हालत दयनीय

माउंट आबू : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सरकारी मेडिकल स्टाफ निवास की दयनीय स्थिति. हाल ही में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अस्पताल का दौरा कर राहत देने का जताया है भरोसा . अब देखना है आगामी बारिश के मौसम में चिकित्साकर्मियों को राहत मिल पाती है या नहीं . Arbud Samay - अर्बुद समय  #hospitals #rajasthan #pity #suffering #bjpgovernment #rajasthan

सिरोही जिले में नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक

सिरोही / राजस्थान : जिला कलेक्टर ने जिले में स्कूलों का समय बदला . अब नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक ही . गर्मियों के मौसम में तेज़ गर्मी व लू के चलते जारी हुए आदेश ,  कक्षा 9 से 12 का समय यथावत . Arbud Samay - अर्बुद समय

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक .

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक . नवनियुक्त थानाधिकारी "श्री दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में मिली सफलता , चेन बरामद . माउंट आबू : तिब्बती मार्केट पर गत 5 नवंबर को महिला के गले से चेन छीनने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है । नवनियुक्त थाना प्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में जारी कार्यवाही में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई व घटना के 23वें दिन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया व चेन बरामद कर ली गई । 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र मगनलाल जाती गरासिया भोगिया फली, मोरस , थाना क्षेत्र पिंडवाड़ा को इस संबंध में गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है ।  कार्यवाही दल में में माउंट आबू पुलिस से समुद्र सिंह , चन्द्र सिंह , महेंद्र सिंह व पिंडवाड़ा पुलिस से अभय सिंह शामिल रहे ।

3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश .

माउंट आबू : थानाप्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता . रेस्टोरेंट के कैश काउण्टर से हुई 3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश . पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..आरोपी रिमाण्ड पर . घटना का विवरण दिनांक 6.1.2026 को प्रार्थी श्री मफताराम पुत्र भूराराम जाति कोली हाल संचालक कनक डायनिंग हॉल, आबूपर्वत ने रिपोर्ट दी कि मैं कनक डायनिंग हॉल का संचालन करता हूं । मेरे डायनिंग हॉल के काउण्टर के नीचे डिब्बे में एक बैग जिसमें 3 लाख रूपये नगद रखे हुए थे। दिनांक 6.1.2026 को को मैंने डिब्बा चेक किया तो रूपयों का बेग नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 04 दिनांक 6.1.2026 मामला धारा 305 (ए) बीएनएस में पुलिस थाना आबूपर्वत पर दर्ज कर अनुसधान श्री राजाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया। पुलिस कार्यवाही चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. श्री प्यारेलाल शिवरान आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री किशोर सिंह चौहान के निर्देशन एवं श्रीमान वृताधिकारी आबूपर्वत श्री गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में ...