माउंट आबू : सीआरपीएफ में 19 सहायक कमाण्डेंट का शपथ ग्रण समारोह आयोजित किया गया। अपने संपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी श्री अवनीष कुमार शुक्ला और बेस्ट इन इन्डोर की ट्राफी श्री कुमार माधव, सहायक कमांडेंट, बेस्ट इन आउटडोर व पीटी की ट्राफी श्री मंजीत सिंह, बेस्ट इन फायरिंग की ट्राफी श्री नसीब कुमार तथा बेस्ट इन पब्लिक स्पिकींग की ट्राफी श्री मस्के उमेश किशन ने प्राप्त की। वर्दी मे सजे इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने जब कर्तव्यपरायणता और निष्ठा की शपथ ली, तब पूरा माहौल देश-भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा । श्री दर्शन लाल गोला, निदेशक / महानिरीक्षक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रशिक्षु अधिकारियों के 33 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया जिसमें माउंट आबू के वन क्षेत्र में आयोजित दो सप्ताह का जंगल कैंप और 30 कि.मी. से अधिक का जोखिम भरा ट्रैक भी शामिल था। सहायक कमाण्डेंट का बुनियादी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उन्हें रोल मॉडल बनने और जहां भी वे तैनात रहें अपनी क्षमता के अनुसार बल की सेवा करने के लिये प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...
Comments