Skip to main content

मफलर ने पहुंचाया हत्यारों तक

मौके पर मिले मफलर ने पहुंचाया हत्यारों तक ।
पीछे पाइप डालकर हत्या का 7 दिनों में खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार ।
पुलिस विभाग के चन्द्र सिंह श्रीसेला व बाबू सिंह राणावत की रही विशेष भूमिका .

माउंट आबू 03.10.2025
घटना का विवरणः-  
दिनांक 25.09.2025 को प्रार्थी श्री भोपाराम उर्फ बाबू पुत्र गुलाजी जाति गरासिया उम्र 45 वर्ष पेशा ड्राईवर निवासी निचली फली वाजणा पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही हाल ओरिया पुलिस थाना आबूपर्वत जिला सिरोही ने बमुकाम घटनास्थल माचगांव, आबूपर्वत पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरा भाई भूरिया उर्फ भूराराम पुत्र गुलाजी जाति गरासिया उम्र करीब 55 वर्ष जो पिछले करीब 25-30 वर्षों से माचगांव में पहाड़ी ढलान पर गुफा में अकेला निवास करता था दिनांक मेरे भाई की हत्या किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गुदा द्वार में लोहे का पाईप डालकर की है वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 72 दिनांक 25.9.2025 धारा 103 (1) बीएनएस में दर्ज की जाकर अनुसंधान थानाधिकारी प्रदीप डांगा पुलिस निरीक्षक द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाही :
डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा घटना की गंभीर प्रकृति को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये, श्री किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं श्री गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निर्देशन में थानाधिकारी आबूपर्वत श्री प्रदीप डांगा पुलिस निरीक्षक एवं श्री हरचंद देवासी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड़ शहर के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमें गठित की गई।

एक टीम आसूचना संकलन, दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज चेकिंग, तीसरी टीम आपराधिक प्रवृति के संदिग्धों से पूछताछ एवं चौथी टीम घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेपण हेतु गठित की गई। जिस पर टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों लोगों से घटना के संबंध में गुप्त रूप से जानकारी एकत्रित की गई, घटनास्थल पर पाये गये बिल्कुल नये ऊनी मफलर के हुलिए के आधार पर कस्बा आबूपर्वत के विभिन्न मार्गों एवं घटनास्थल की तरफ आने वाले मार्गों पर लगे करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का घटना दिनांक के बाद से लगातार दिन-रात बिना थके सैकड़ों घण्टों तक बारीकी से अवलोकन किया।

सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर रही टीम को एक सीसीटीवी फुटेज में एक लड़‌का उसी पैटर्न व रंग का मफलर पहने माचगांव की तरफ जाता दिखाई दिया, वही लड़का घटना के अगले दिन सुबह जल्दी अपने साथी के साथ भंगार बिनने की तिपहिया साईकिल लेकर आबूपर्वत टोलनाका से आबूरोड की तरफ जाता दिखाई दिया जिस पर दोनों लड़कों के हुलिए को भंगार का काम करने वाले लोगों को बताकर दोनों संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित की गई।

दिनांक 02.10.2025 की शाम को दोनों संदिग्धों को आबूरोड से दस्तयाब कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ही अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिस पर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 2.10.2025 को गिरफ्तार किया जाकर आज न्यायालय में पेश कर अनुसंधान हेतु 03 योम पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

घटना का कारणः  
दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में धुत होकर दिनांक 24.09.2025 को भूराराम से अप्राकृतिक संबंध बनाने की बात कही जिस पर भूराराम ने इसका विरोध किया तो दोनों ही आरोपियों ने आवेश में आकर भूराराम को बिस्तर पर पटका और एक आरोपी प्रकाश ने भूराराम के हाथ कस के पकड़े तथा दूसरे आरोपी लकमाराम ने चुल्हे में फूंक देने की लोहे की पाईप भूराराम के गुदा द्वार में घुसा दी जिससे भूराराम की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 प्रकाश पुत्र हरीश जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी आवल पुलिस थाना अमीरगढ़ जिला बनासकांठा गुजरात हाल जनता कॉलोनी आबूपर्वत ।

2 लकमाराम पुत्र सदाजी जाति जोगी उम्र 22 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी सरूपगंज पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही।

Arbud Samay - अर्बुद समय #RajasthanPolice #achievement #blindmurder

Comments

weekly hits

आबू पर्वत मे कोरोना के 11 नए मामले आए

  नक्की झील परिक्रमा पथ पर उपखंड प्रशासन द्वारा कोरोना से लोगों को आगाह करते माइक आबू पर्वत , 27-09-2020      KORONA VIRUS UPDATE आबू पर्वत मे आज 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मामले आए । सभी मामले पांडव भवन व ज्ञान सरोवर क्षेत्र के हैं । ( सूचना - डॉ तनवीर हुसैन @ 05:30 pm ) . इन्हें मिलाकर अब तक कुल 194  संक्रमित पाये जा चुके हैं । आबू पर्वत मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते चिकित्सा अधिकारी डॉ तनवीर हुसैन ने चिंता के साथ साथ रोष भी जताया है । उनका कहना है की सप्ताहांत ( weekends ) पर यहाँ काफी मात्रा मे पर्यटक आता है जो जाने अनजाने मे वायरस को यहाँ छोड़ जाता है । भीड़ इतनी होती है की नक्की झील बाज़ार , मुख्य बाज़ार , अरबुदा सर्कल , चाचा म्यूज़ियम , टैक्सी स्टैंड आदि इलाकों मे पर्यटक कंधे मिलाकर चलते देखे जा सकते हैं । वहीं रेस्तरां , दुकानों आदि पर तो एसा दृश्य होता है मानो कोरोना जैसी कोई बीमारी है ही नहीं ।  कुछ स्थानीय लोग भी संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद स्थानीय चिकित्सकों , चिकित्सालयों को सूचित नहीं करते वरन अन्यत्र जाकर जाकर इलाज करवाना बेहतर समझते ...

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

एंबुलेंस नहीं है हमारे पास - परमार

वीडियो - माउंट आबू मे एम्बुलेंस की कमी , जीवन खतरे मे माउंट आबू   22 सितम्बर 2020 |   Accident , Death , Medical  Report by : Abhishek Thinger , Arawali News , Mount Abu  माउंट आबू में गौमुख सर्किल पर के पास नाले में एक अधेड का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचे पहुचे और शव को नाले से निकाल कर बाहर लाया गया। करीब एक 1 घंटे इंतज़ार करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस में ग्लोबल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का काम तेजा राम हैं, जो कि हेटम जी निवासी है। पुलिस अधिकारी देवाराम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह घटना करीब 6:45 बजे की हैं, और परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की गईं।   घटना की सूचना देते पुलिस अधिकारी श्री देवाराम चौधरी मौके पर समाजसेवी राजकुमार राणा, सलिल कालमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजकुमार राणा ने बताया घटना के बारे में बताया साथ ही इन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं होती है, परंतु मौके पर एम्ब्युलेंस समय पर नही पहुंची हैं। मृतक को चिक...

वीआईपी क्षेत्र के नाले कचरे से सरोबार ..

स्वच्छता अभियान सप्ताह को फीका कर रहा कचरे का ढेर माउंट आबू 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के सर्वोच्च पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरूआत की और राष्ट्रीय उद्यान के सामने पैदल पथ पर झाड़ू भी लगाया । वहीं शहर के सबसे वीआईपी क्षेत्र राजस्थान सर्किट हाउस से धौलपुर हाउस के मार्ग के बरसाती नाले कचरे से भरते ही चले जा रहे हैं । करीब 200 से 300 मीटर के इस ढलानदार मार्ग पर दोनों तरफ कचरा ही कचरा बिखरा हुआ है । क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां पर कभी कचरा उठाया नहीं जाता है ।   झील में से भी नहीं उठा है कचरा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को पहली बार मनाया गया था । इसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है । पर्यावरण के लिहाज से अतिसंवेदनशील माउंट आबू के प्रमुख क्षेत्रों में यदि गंदगी का यह आलम है तो फिर बाकी तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है । गौरतलब है कि मंगलवार को सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी नक्की झील में सफाई अभियान चलाया गया था । वहां जो कचरा इकट्ठा किया गया था वह भी अभी तक ...