निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित
Mount Abu : A Weighbridge installation process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026.
माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है ।
सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है । इससे निर्माण सामग्री के परिवहन में पारदर्शिता आएगी और माल प्रैक्टिस पर अंकुश लगेगा । वहीं नाके पर इस दौरान जनरेटर से बिजली की आपूर्ति होती दिखाई दी । सूत्रों के मुताबिक बिजली के बिल भुगतान में देरी को लेकर शायद बिजली काटी गई है ।
रिपोर्ट उमेद सिंह राठौर
अर्बुद समय
.jpg)
.jpg)
Comments