Skip to main content

अनुच्छेद 21 का दिया हवाला , मांगी राहत

अनुच्छेद 21 का दिया हवाला , मांगी राहत
अनुच्छेद 21 का दिया हवाला , मांगी राहत .
विकसित शहर अभियान में वार्ड 10 व 11 का शिविर हुआ आयोजित .
सीवरेज की समस्या का निस्तारण करवाने की रखी मांग , सालों से परेशान .

माउंट आबू
बुधवार को पुस्तकालय भवन में वार्ड 10 व 11 का मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान शिविर आयोजित हुआ । इस दौरान वार्डवासियों ने वर्षों से चली आ रही सीवरेज की समस्या के निस्तारण का निवेदन किया । पालिकाधिकारियों को सुपुर्द किए गए पत्र में बताया गया की क्षेत्र में गंभीर सीवरेज समस्या के चलते संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण में जीवन जीने के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघ हो रहा है । पत्र में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 का हवाला देते हुए बताया गया की क्षेत्र में सीवरेज संबंधी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है । 

इस दौरान पालिकाधिकारी ललित भारद्वाज , राजस्व निरीक्षक महेंद्र बंजारा , जेईएन गजेन्द्र सिंह , जेईएन लक्ष्मण राजपुरोहित सहित एडवोकेट राहुल झाला , महेंद्र कुमार , शंकर लाल जांगिड़ , पृथ्वीराज सिंह , रमेश आलिका , विक्की कोरी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

Arbud Samay - अर्बुद समय #dlbjodhpur #rajasthangoverment #bjprajasthan #pmmodi #swachchbharat Lumbaram Choudhary Diya Kumari #sirohi District Collector & Magistrate - Sirohi

Comments

weekly hits

video - बीयर की बोतल देकर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

आबू पर्वत , 27-09-2020      WORLD TOURISM DAY 2020  विश्व पर्यटन दिवस को आबू पर्वत मे बीयर की बोतल देकर अनूठे अंदाज मे मनाया  गया । इस अवसर पर आबू पर्वत प्रवेश द्वार ( टोल नाका ) , ओरिया नाका , व ट्रेवर टैंक पर पर्यावरण प्रेमियों व वन अधिकारियों ने  पर्यटकों  को सर्वप्रथम फूल देकर पर्यटन दिवस की बधाई दी । इसके उपरांत पेम्फ़लेट देकर पर्यावरण  का महत्व समझाया व  उन्हें शहर मे कचरा न फेंकने व गंदगी न करने हेतु जागरूक किया । पर्यटकों को बीयर की बोतल से बना क्राफ्ट देते दक्ष व अन्य सबसे विचित्र बात यह रही की इस दौरान इस पर्यटकों को बीयर की बोतल भी दी गयी जो खाली थी व  दक्ष कोरी द्वारा उसपर ऐसी कलाकृति की गई थी की वो गुलदस्ता ही लग रही थी । 13 वर्षीय दक्ष  काफी समय से आबू पर्वत के जंगलों व पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक व काँच की बोतलें एकत्रित कर पर्यावरण व वन्यजीवों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । पर्यटक शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं जो टूट जाती हैं और फिर वन्यजीवों को चुभने पर उन्हें बुरी तरह घायल कर देतीं हैं । दक्ष के इस अनूठे प्रयास का ...

टूटी दीवार से हादसा संभव

हादसे को आमंत्रित करती ढाल पर मार्ग के मोड पर टूटी दीवार  आबू पर्वत 02 - 10 - 2020          REPAIR     LIFE AT RISK अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व गौ मुख की ओर जाने वाले मार्ग से लगती हुई टूटी दीवार के समीप एक स्थानीय व्यक्ति गिर गया था और उसकी मृत्यु हो गई थी । हालांकि इसकी पृष्टि नहीं हुई है की टूटी दीवार की वजह से ही यह हादसा हुआ था । शहर मे धोलपुर हाउस से सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग के एक विकट मोड की स्थिति भी चेतावनी देने वाली है । इस क्षेत्र मे रहने वाले या यहाँ से निरंतर आवाजाही करने वाले लोग इस खतरे से मुखातिब हैं लेकिन यहाँ से कभी कभार गुजरने वाले , पर्यटक , बच्चे और शराबियों के लिए ये मार्ग की टूटी दीवार कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है । गौर करें तो ऊपर की तरफ से आते किसी वाहन की टक्कर से ही ये दीवार टूटी है जिसने संभवतया वाहन को नीचे गिरने से बचाया होगा ।  अब अगर आगे वापस एसी घटना की पुनरावत्ति होती है तब अवरोध के अभाव मे बड़ा हादसा होना निश्चित है । काम ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन संबन्धित विभाग , अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ध...

video - पंडित जी व देवजी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण

आबू पर्वत ,  25-09-2020      PLANTATION पंडित श्री दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती व सिरोही जालौर के लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष नरपत चारण के नेतृत्व में नक्की झील के समीप आर्य समाज पार्किंग पर पौधारोपण का कार्यक्रम रखा  जहां पर मंडल अध्यक्ष श्री टेकचंद भंभानी,प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने कहा उन्होंने भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी इस अवसर पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरपत चारण ने कहां समावेशित विचारधारा के समर्थक एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । नरपत चारण  के अनुसार  वर्तमान मे सांसद किसान पुत्र देवजी भाई पटेल जिनसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है व अपनी परेशानियां बताता है और तुरंत उसका संज्ञान लेकर उसका कार्य करते हैं यह हम सब के लिए गर्व का विष...

निर्वाचन समिति चेयरमैन दुबे पहुंचे आबु..

प्रदेश के खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित , देंगे सम्मान माउंट आबू 24 जुलाई "राजस्थान ओलंपिक संघ राज्य की उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा तथा राजस्थान के जिन ऊर्जावान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओलंपिक , एशिया कॉमन वेल्थ , राष्ट्रीय स्तर आदि पर पदक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सम्मान भी देगा" यह बात राजस्थान ओलंपिक संघ के निर्वाचन समिति के चेयरमैन दिनेश दुबे ने माउंट आबू आगमन पर पत्रकारों से कही।  दुबे ने बताया कि राजस्थान ओलंपिक संघ ने कल की मीटिंग में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । पूर्व में जो बैंक घोटाले के प्रकरण सामने आए हैं तथा कुछ पदाधिकारियों ने अवैध रूप से कार्य किया है और अनुशासनहीनता की है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जायेगी । सभी जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन जिनको अवैध रूप से मान्यता दी गई है तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उनके स्थान पर  शीघ्र ही मेरी कमेटी द्वारा चुनाव संपन्न कराएं जाएंगे । मीटिंग में जिन जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन ने भाग नहीं लिया उन्हें भी तुरंत...

आरसीसी रोड की खुली पोल, परेशान लोग

टूटे आरसीसी मार्ग मे पड़े गड्ढों से संभलकर निकलते वरिष्ठ नागरिक   आबू पर्वत , 10 - 09 - 2020 बुधवार शाम तेज़ बरसात के चलते जहां राजभवन के पीछे बस्ती में मकान की पतरो से बनी छत गिर पड़ी वहीं उसी वार्ड मे अनूप दास की झूपड़ी क्षेत्र से कमल कुंज मार्ग पर बरसात का पानी नाले के ऊपर बने आरसीसी मार्ग को तोड़ते हुए पूरे क्षेत्र मे फैल गया जिससे वाहनों व लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही  दुर्घटना घटने की प्रबल संभावना बनी रही  । अगले पूरे दिन भी यही स्थिति रही ।  टूटी सड़क व बुधवार से मुख्य मार्ग पर लावारिस पड़े प्लास्टिक सीवरेज़ पाइप बारिश ने इस इस बात की पोल खोल दी की आरसीसी से बना मार्ग कितना मजबूत था और जनहित के इस कार्य मे कितनी कुशल इंजीनीरींग का प्रयोग किया गया था । लोगों का कहना है की रोज़ गार्डन के निर्माण के बाद बारिश के पानी के झील मे निर्बाध रूप से पहुँचने मे व्यवधान पैदा हो गया है जिसके चलते यहाँ पानी जमा हो जाता है । टूटे हुए मार्ग व खड्डों की वजह से बच्चों व बुजुर्गों के लिए खतरे की संभावना बनी हुई है । 

अनोप दास झूपडी में व्यक्ति ने खाई फांसी

अनोप दास झूपडी में व्यक्ति ने खाई फांसी माउंट आबू शहर के गुलाब बाग (रोज़ गार्डन) के पास स्थित अनोप दास स्वामी की झूपडी मंदिर परिसर में एक व्यक्ति ने फांसी खाकर आत्महत्या कर ली । विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 25 - 30 साल का हितेश प्रजापत पुत्र नरसा जी , जाती कुम्हार , निवासी नोवी गांव , सुमेरपुर आज शाम ही मंदिर आया था और कमरा किराए पर लिया था । हष्ट पृष्ट व स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति संभवतया अहमदाबाद से माउंट आबू आया था । हालांकि इस पूरे मामले में अभी कुछ भी साफ नहीं है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है । disclaimer : अर्बुद समय खबर की सत्यता की पृष्टि नहीं करता । 

ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन संपन्न

कलियुग और सतयुग की बॉर्डर लाईन पर खड़ा है मानव- सिन्हा माउंट आबू, 11 सितम्बर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मानव कलियुग और सतयुग की बॉर्डर लाईन पर खड़ा है। 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। जिसके चलते वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को मूर्तरूप देने का कार्य भारत कर रहा है। शीघ्र ही इस धरा पर महान परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। संसार को ब्रह्माकुमारी संगठन से महान प्रेरणायें मिल रही हैं। युग परिवर्तन के कार्य में तत्पर ब्रहाकुमारी संगठन विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। जनसेवाओं, जन आकांक्षाओं के साथ मानवता के कल्याण की जिम्मेवारी को सूक्ष्म रूप से निभाने का युग परिवर्तन का कार्य ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा किया जा रहा है। इसी धरती पर देवाताओं का वास था। फिर से उस स्वर्णिम संसार की पुनस्र्थापना में भारत राजयोग के माध्यम से अहम भूमिका अदा कर रहा है। वे ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में माइंड, बॉडी, मेडिसन विषय पर आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। ब्रहकुमारी संगठन की संयुक्त मु...

सीएम पटेल ने किए मां अम्बा के दर्शन

सीएम पटेल ने किए मां अम्बा के दर्शन अम्बाजी गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मंगलवार को अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की । गुजरात का दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद सीएम परिवार के साथ मां अम्बा के दरबार में पहुंचे थे । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा अर्चना की व भट्टजी महाराज की गादी पर जाकर रक्षा कवच बंधवाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव शांतिपूर्ण  होने के बाद सीएम माताजी के दर्शन करने के लिए आए थे । इस दौरान उन्होंने मंदिर शिखर पर ध्वजा भी चढ़ाई ।  रिपोर्ट :- उमेश पंचाल ( अंबाजी - गुजरात )

घोड़ा स्टैंड यूनियन ने किया पौधारोपण

  घोड़ा स्टैंड यूनियन ने किया पौधारोपण माउंट आबू घोड़ा स्टैंड यूनियन द्वारा मंगलवार को तिब्बती मार्केट के सामने पौधारोपण किया गया । मंगलवार को अशोक वाटिका में शहर के पत्रकारों द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान के दौरान घोड़ा यूनियन के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया , साथ ही वहां निःशुल्क वितरित किये गए कचनार , सिल्वर ओक व जामुन के पौधों को लाकर तिब्बती मार्केट के सामने रोपे । ये रहे उपस्थित .. इस दौरान अजय राणा अध्यक्ष घोड़ा स्टैंड , भूता देवासी , मफत देवासी , संजय राणा , भरत राणा , सचिन , अर्जुन देवासी , मोहन देवासी , मालाजी , भीकाराम , केसा देवासी , तेजाराम आदि उपस्थित रहे ।

कचरे से नक्की झील की सेहत फिर खराब

कचरे से नक्की झील की सेहत फिर खराब माउंट आबू प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबु के पर्यटन का हृदय समझी जाने वाली नक्की झील फिर से कचरे और काई से सराबोर नज़र आने लगी है । रविवार को झील के पश्चिम दिशा में ऊपर वाली चादर वाले स्थान पर काफी सारा कचरा देखने को मिला । मोहन लाल सुखाड़िया उद्यान से लेकर लाल मंदिर तक झील में लाइफ जेकेट , प्लास्टिक की बोतलें , रैपर , तस्वीरों सहित काई तैरती दिखाई दी । सफाई हेतु हैं कम कर्मचारी जानकारी के मुताबिक झील में कुत्रिम फव्वारे लगाए गए हैं जिनके चलने से काई का जमना कम हो जाता है । इसके साथ ही कचरा भी किनारे लग जाता है । लेकिन गिने चुने कर्मचारियों के भरोसे कचरे का निस्तारण नहीं हो पाता है । सुबह शाम भ्रमण पर आने वाले स्थानीय लोगों के अनुसार झील की सफाई पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए । झील को निहारने और बोटिंग करने  माउंट आबू में पर्यटक आता है । इसकी बदौलत पालिका सहित स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है । झील से प्रतिवर्ष लाखो करोड़ों की आय होती है । इसके बावजूद इसकी उपेक्षा झील के साथ अन्याय है । बोट हाउस के नरपत सिंह सिसोदिया ने बताया की झील पर कचरा व का...