Skip to main content

सिरोही जिले में नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक

सिरोही / राजस्थान : जिला कलेक्टर ने जिले में स्कूलों का समय बदला .
अब नर्सरी से कक्षा 8 का समय सुबह 07:30 से 12:00 बजे तक ही .
गर्मियों के मौसम में तेज़ गर्मी व लू के चलते जारी हुए आदेश ,  कक्षा 9 से 12 का समय यथावत .

Arbud Samay - अर्बुद समय

Comments

weekly hits

आबू पर्वत मे कोरोना के 11 नए मामले आए

  नक्की झील परिक्रमा पथ पर उपखंड प्रशासन द्वारा कोरोना से लोगों को आगाह करते माइक आबू पर्वत , 27-09-2020      KORONA VIRUS UPDATE आबू पर्वत मे आज 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मामले आए । सभी मामले पांडव भवन व ज्ञान सरोवर क्षेत्र के हैं । ( सूचना - डॉ तनवीर हुसैन @ 05:30 pm ) . इन्हें मिलाकर अब तक कुल 194  संक्रमित पाये जा चुके हैं । आबू पर्वत मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते चिकित्सा अधिकारी डॉ तनवीर हुसैन ने चिंता के साथ साथ रोष भी जताया है । उनका कहना है की सप्ताहांत ( weekends ) पर यहाँ काफी मात्रा मे पर्यटक आता है जो जाने अनजाने मे वायरस को यहाँ छोड़ जाता है । भीड़ इतनी होती है की नक्की झील बाज़ार , मुख्य बाज़ार , अरबुदा सर्कल , चाचा म्यूज़ियम , टैक्सी स्टैंड आदि इलाकों मे पर्यटक कंधे मिलाकर चलते देखे जा सकते हैं । वहीं रेस्तरां , दुकानों आदि पर तो एसा दृश्य होता है मानो कोरोना जैसी कोई बीमारी है ही नहीं ।  कुछ स्थानीय लोग भी संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद स्थानीय चिकित्सकों , चिकित्सालयों को सूचित नहीं करते वरन अन्यत्र जाकर जाकर इलाज करवाना बेहतर समझते ...

सीएम पटेल ने किए मां अम्बा के दर्शन

सीएम पटेल ने किए मां अम्बा के दर्शन अम्बाजी गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मंगलवार को अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की । गुजरात का दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद सीएम परिवार के साथ मां अम्बा के दरबार में पहुंचे थे । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा अर्चना की व भट्टजी महाराज की गादी पर जाकर रक्षा कवच बंधवाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव शांतिपूर्ण  होने के बाद सीएम माताजी के दर्शन करने के लिए आए थे । इस दौरान उन्होंने मंदिर शिखर पर ध्वजा भी चढ़ाई ।  रिपोर्ट :- उमेश पंचाल ( अंबाजी - गुजरात )

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

एंबुलेंस नहीं है हमारे पास - परमार

वीडियो - माउंट आबू मे एम्बुलेंस की कमी , जीवन खतरे मे माउंट आबू   22 सितम्बर 2020 |   Accident , Death , Medical  Report by : Abhishek Thinger , Arawali News , Mount Abu  माउंट आबू में गौमुख सर्किल पर के पास नाले में एक अधेड का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचे पहुचे और शव को नाले से निकाल कर बाहर लाया गया। करीब एक 1 घंटे इंतज़ार करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस में ग्लोबल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का काम तेजा राम हैं, जो कि हेटम जी निवासी है। पुलिस अधिकारी देवाराम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह घटना करीब 6:45 बजे की हैं, और परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की गईं।   घटना की सूचना देते पुलिस अधिकारी श्री देवाराम चौधरी मौके पर समाजसेवी राजकुमार राणा, सलिल कालमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजकुमार राणा ने बताया घटना के बारे में बताया साथ ही इन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं होती है, परंतु मौके पर एम्ब्युलेंस समय पर नही पहुंची हैं। मृतक को चिक...

भारी भरकम पार्किंग पर सुविधा जीरो

करीब 300 मीटर पीछे जाने पर है शौचालय अचलगढ़ , माउंट आबू तपस्वियों की भूमि माउंट आबू में प्रसिद्ध अचलगढ़ स्थित शिव मंदिर व महाराणा कुम्भा द्वारा 15वीं शताब्दी में बनाये गए दुर्ग को देखने जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं वहीं भारी भरकम पार्किंग शुल्क देने के बावजूद सैलानियों को आधारभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं । काफी दूर है शौचालय पार्किंग के नाम और यहां दुपहिया वाहन के 20 , गाड़ी के 50 तो बस के 100 रुपये लिए जाते हैं । वहीं गौर करने वाली बात है की पार्किंग क्षेत्र में किसी प्रकार का शौचालय उपलब्ध है ही नहीं । यहां से करीब 200 - 300 मीटर वापस पीछे जाने पर शौचालय तो है पर अत्यंत दयनीय स्थिति में । यहां बने शौचालय में सफाई के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है । नलों में मामूली तो कहीं बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है । वाशबेसिन तक नदारद हैं । वहीं एक जगह भी रोशनी की व्यवस्था नहीं है । टूटे सोकेटों में बल्ब हैं ही नहीं , और अगर हैं तो वो फ्यूज हैं । पार्किंग क्षेत्र में ही हो सुविधा पर्यटकों के पास इतना समय नहीं होता की वो इसकी शिकायत करें । सुविधाओं के अभाव में पर्यटक यहां निराश होकर लौटने क...

शानदार आरसीसी मार्ग , पर रेत मिट्टी बन रही समस्या

शानदार आरसीसी मार्ग , पर रेत मिट्टी बन रही समस्या माउंट आबू नक्की झील के आर्य समाज पार्किंग से अनूप दास की झूपडी के मध्य हाल ही में बने 8 इंच ऊंचे आरसीसी मार्ग ने यहां के बाशिंदों की बरसों की समस्या खत्म कर दी है । यहां पर हर साल बारिश में कई फ़ीट ऊंचाई तक पानी भर जाता था जिससे वाहनों का गुजरना तो दूर चलना तक मुश्किल हो जाता था । इस कारण कई बार गाड़ियां और दुपहिया वाहन बंद पड़ जाते थे । अब जब यहां बारिश का पानी निकालने हेतु पाइप डालकर आला दर्जे का मार्ग बना दिया गया है तो आमजन काफी खुश है । लेकिन मार्ग पर पड़ी रेत , क्यारियों के बचे हिस्से , और साइड में बना गड्डा चिंता पैदा कर रहे हैं । तेजी से चलते वाहन रेत व मिट्टी से फिसलकर गिर सकते हैं और गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं । ऊबड़ खाबड़ क्यारियों के अवशेष और साइड के हिस्से पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है । उम्मीद है जिम्मेदार इस ओर ध्यान देकर आगामी किसी दुर्घटना के घटने की संभावना की रोकथाम के प्रयास करेंगे । report : umed singh rathore

माउंट आबू के लिए 45 करोड़ के बजट की घोषणा..

2024 - 25 के वित्तीय वर्ष की बैठक लाइब्रेरी में हुई आयोजित माउंट आबू प्रदेश के सिरमौर माउंट आबू के विकास को लेकर  वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के लिए 45 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है । मंगलवार की दोपहर 3 बजे पुस्तकालय भवन में पालिकाध्यक्ष जीतू राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसहमति से नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने इस आशय की घोषणा की । इस दौरान नगरपालिका कार्यवाहक आयुक्त के रूप में उपखंड अधिकारी सांलूखे गौरव रविन्द्र उपस्थित रहे । बैठक के दौरान भाजपा पार्षद सौरभ गांगड़िया ने पूर्व में व्यय को लेकर उनके द्वारा मांगी गई जानकारियों को न उपलब्ध करवाने को लेकर रोष प्रकट किया । दयानंद सरस्वती उद्यान के ठेके को 15 लाख सालाना जैसी कम राशी में देने पर भी निराशा जताई । उन्होंने कहा की ऐसे में पालिका की आय कैसे बढ़ेगी । नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने फर्जी एनओसी को लेकर मुद्दा उठाया । इसपर कार्यवाहक आयुक्त ने इन्क्वायरी करवाने को कहा । आचार्य ने सरस केबिनों के अलॉटमेंट पर भी आपत्ति जताई । इस दौरान उपाध्यक्ष रणजीत बनोधा , नारायण सिंह भाटी , संगीता कुंवर , संतोष कुंवर , मंगल सिंह , देव...

शिविर में प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प

  शिविर में प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प माउंट आबू हिल स्टेशन माउंट आबू में शुक्रवार को एडवेंचर शिविर में बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया । सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड माउंट आबू के तत्वावधान में 7 दिवसीय एडवेंचर शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें आज शिविर के चौथे दिन पीएफए माउंट आबू के अध्यक्ष डाॅ. शर्मा ने स्काउट गाइड को पर्यावरण को बचाने के लिए रोज एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर एडवेंचर प्रशिक्षक सुनील जायसवाल , अजीम शेख , भारत भाई सुरेजा, रणजीत झाला, जयेश भाई सुरेजा उपस्थित रहें ।

जार के पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात..

जार के पत्रकारों ने एसडीएम पालानीचामी से की मुलाकात.. माउंट आबू गुरुवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की नगर कार्यकारिणी ने उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी से मुलाकात की । जार के जिलाध्यक्ष सुरेश थिंगर की अगुवाई में आयोजित मुलाकात में पत्रकारों ने एसडीएम श्री पालानीचामी को शहर के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया व उनके समाधान पर चर्चा की । श्री पालानीचामी ने पत्रकारों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया । advertisement प्रदेश में अबकी बार भाजपा इसके साथ ही पत्रकारों ने कुम्हारवाड़ा में कोरोना से मृत्यु के शिकार हुए व्यक्ति के परिवार को मुआवजा दिलवाने , आमजन को 30 सितंबर 2023 , प्रशासन शहरों के संग अभियान की समाप्ति से पहले पट्टे दिलवाने  सहित आगामी गणपति महोत्सव व नवरात्री त्योहारों को देखते हुए मार्ग मैदान आदि सही करवाने हेतु ज्ञापन दिया । इस दौरान जार के नगर अध्यक्ष उमेद सिंह राठौर , उपाध्यक्ष प्रशांत श्रोत्रीय , मंत्री किशन दहिया , प्रवक्ता दीपक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे ।