सर्किट हाउस , गुलाब बाग सहित नालों की स्थित चिंताजनक .वीआईपी मूवमेंट रहने के बावजूद नहीं हो रही नालों की सफाई .
माउंट आबू 22.05.2026
2014 से 2019 नगरपालिका अध्यक्ष रहे सुरेश थिंगर ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बरसाती नालों की साफ सफाई करवाने सहित मिट्टी निकालने का निवेदन किया है । उन्होंने आगामी बारिश के मौसम में इससे परेशानी होने की संभावना जताई है ।
वीआईपी इलाके भी प्रभावित ..
बता दें की राजस्थान सर्किट हाउस के नीचे की ओर गुज़रते बरसाती नाले में लंबे समय के कचरा भरा हुआ है । कचरा इतनी अधिक मात्रा में है कि नाला भी दिखना बंद हो गया है । सर्किट हाउस से धौलपुर हाउस के बीच लगातार वीआईपी मूवमेंट रहता है । राज्य व केंद्र सरकार के उच्चाधिकारियों , मंत्रियों , न्यायिक व जिम्मेदार ओहदों पर मौजूद लोग यहां से पैदल भी गुजरते हैं । इसके बावजूद नाले की सफाई उपेक्षा की शिकार है ।
बाढ़ से बनते हैं हालात ..
इसके साथ ही गुलाब बाग में से गुजर रहे नाले में मिट्टी के जमा होने से नाला आधा ऊपर आ गया है । बरसात में यहां बाढ़ से हालात हो जाते हैं । आमजन मशक्कत से गुज़रता है । पानी भरने से आसपास मौजूद इमारतों में भी बाढ़ से हालात पैदा हो जाते हैं । इसके साथ ही थिंगर ने पिछले वर्ष लगाए पौधों के रखरखाव का भी निवेदन किया है ।
रिपोर्ट : उमेद सिंह राठौर
अर्बुद समय
Comments