Skip to main content

भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन , महिला का दिया साथ

भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन , महिला का दिया साथ

संजय विश्राम ने जॉइन की भाजपा
माउंट आबू
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी राहुल जैन को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन किया है । ज्ञापन के अनुसार पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता पटेरिया द्वारा नरेंद्र मोदी की हत्या करने को लेकर बयान दिया गया है । इसको लेकर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है । ज्ञापन देने के दौरान मंडल अध्यक्ष टेकचंद भम्भाणी , नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य , महामंत्री सुरेश थिंगर , अर्चना दवे , सलिल कालमा , प्रमोद व्यास , सौरभ गांगाडिया , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साबिर कुरेशी अफजाद कांट्रेक्टर , इम्तेयाज़ , अभिनंदन दीक्षित , दिनेश चौधरी , अशोक शर्मा , जीके दास , लक्ष्मण जैसवार , भंवर सिंह आदि उपस्थित रहे ।

जरूरतमंद महिला का दिया साथ
ज्ञापन देने के दौरान कुम्हारवाड़ा क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला भी अपनी फरियाद लेकर एसडीएम जैन के पास पहुंची । भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश थिंगर ने ज्ञापन देने के दौरान महिला को बुला लिए ।
इसके बाद उन्होंने जैन को बताया की अगस्त महिने से महिला का मकान जर्जर अवस्था में है और तब से बुजुर्ग महिला नगरपालिका के चक्कर काट काट कर परेशान हो गई है । एसडीएम जैन ने पूरी बात सुनने के बाद महिला की अर्जी पर नोट डाल अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेशित कर दिया ।

भाजपा से जुड़ना एक सौभाग्य
ज्ञापन देने के बाद भाजपा पदाधिकारी होटल विश्राम पहुंचे जहां मंडल अध्यक्ष टेकचंद भम्भाणी ने संजय सिंघल (विश्राम) को भाजपा का दुपट्टा पहनकर सदस्यता दी । इस मौके पर संजय विश्राम ने कहा की दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़ना एक अलग ही अनुभव है , यह एक सौभाग्य है । 

रिपोर्ट : उमेद सिंह राठौर

Comments

weekly hits

मेडिकल स्टाफ रूम्स की हालत दयनीय

माउंट आबू : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सरकारी मेडिकल स्टाफ निवास की दयनीय स्थिति. हाल ही में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अस्पताल का दौरा कर राहत देने का जताया है भरोसा . अब देखना है आगामी बारिश के मौसम में चिकित्साकर्मियों को राहत मिल पाती है या नहीं . Arbud Samay - अर्बुद समय  #hospitals #rajasthan #pity #suffering #bjpgovernment #rajasthan

गुरुशिखर पर लगेगी रंगीन लाइटें , फूलों से महकेगा मार्ग .

प्रशासन द्वारा गठित टीम ने किया सर्वे , नोटिस किया चस्पा .  सीढ़ियां होंगी दुरुस्त , हटेंगे अतिक्रमण , पेयजल की सुविधा सहित लगेंगे सीसीटीवी कैमरे . mount abu : the highest mountain peak of arawali's and penance place of guru dattatreya , Gurushikhar will be beautified. the administrative executive team did survey on 18 th and ensured the compliance. माउंट आबू (अर्बुद समय) | अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी व तीर्थ गुरुशिखर के सौंदर्यकरण व विकास को लेकर एडीएम डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन में प्रशासन ने कमर कस ली है ।  ये होंगे कार्य उपखंड प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दत्तात्रेय मंदिर से ऊपर तक टीन शेड लगाया जाएगा , आस पास सुंदर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे , रास्ते से अतिक्रमण व खाने पीने की दुकानें हटाई जाएंगी । इसके साथ ही सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा ,  पर्यटकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी । गुरुशिखर पर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी व पार्किंग आदि स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । 2 दिनों में दें दस्तावेज इसको लेकर कल यानी 18 फर...

3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश .

माउंट आबू : थानाप्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता . रेस्टोरेंट के कैश काउण्टर से हुई 3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश . पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..आरोपी रिमाण्ड पर . घटना का विवरण दिनांक 6.1.2026 को प्रार्थी श्री मफताराम पुत्र भूराराम जाति कोली हाल संचालक कनक डायनिंग हॉल, आबूपर्वत ने रिपोर्ट दी कि मैं कनक डायनिंग हॉल का संचालन करता हूं । मेरे डायनिंग हॉल के काउण्टर के नीचे डिब्बे में एक बैग जिसमें 3 लाख रूपये नगद रखे हुए थे। दिनांक 6.1.2026 को को मैंने डिब्बा चेक किया तो रूपयों का बेग नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 04 दिनांक 6.1.2026 मामला धारा 305 (ए) बीएनएस में पुलिस थाना आबूपर्वत पर दर्ज कर अनुसधान श्री राजाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया। पुलिस कार्यवाही चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. श्री प्यारेलाल शिवरान आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री किशोर सिंह चौहान के निर्देशन एवं श्रीमान वृताधिकारी आबूपर्वत श्री गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में ...

पार्किंग को लेकर पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

माउंट आबू के होटल , गेस्ट हाउस , धर्मशाला , और होम स्टे संचालकों को चेतावनी , पर्यटकों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाएं वरना होगी सख्त कानूनी कार्यवाही  माउंट आबू 11.01.2026 : सहायक निदेशक पर्यटन भैरू सिंह ने आदेश जारी कर माउंट आबू के होटल , गेस्ट हाउस , धर्मशाला और होम स्टे संचालकों को चेतावनी दी है कि वे पर्यटकों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाएं वरना सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । दरअसल पूरे शहर में बाजार और गलियों में भी यह समस्या उत्पन्न हो रही है कि पर्यटकों के वाहनों की उचित पार्किंग नहीं हो पाने के कारण यातायात अवरुद्ध होता है । प्रशासन पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्दिष्ट पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाया जाए अथवा होटल एवं गेस्ट हाउस मालिकों का स्वयं का जो पार्किंग स्थान है , वहां पर पर्यटकों के वाहनों को पार्क करवाया जाए । होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक ही यह सुनिश्चित करेंगे । उक्त आदेशों की पालना नहीं किए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । 

ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

माउंट आबू की "सहज कौर पुत्री संदल अरोड़ा"को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान . ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बतौर प्रतिभागी नाम हुआ शामिल . बतौर "द पोएटिक गार्डन वॉल्यूम 4 किताब के को ऑथर" के रूम में मिली उपलब्धि . #omgbookofworldrecords #worldrecord #thepoeticgarden #bluestarpublicatiion #sehajkaur #mountabu

अज्जू हत्याकांड को लेकर दिया ज्ञापन

हत्याकांड के खिलाफ दिया ज्ञापन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल.रैली निकालकर जताया आक्रोश , एसडीएम को सौंपा ज्ञापन . माउंट आबू। अजय उर्फ अज्जू हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समस्त भील समाज के एवंम भील समाज के समस्त प्रतिनिधियों के नेतृत्व में आज उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अजय के परिवार के साथ पूरा भील समाज एकजुट होकर मौजूद रहा। साथ ही आबू क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोगों ने भी अपना कीमती समय निकालकर इस कार्यक्रम में भाग लिया और न्याय की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग उठाई। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भील समाज युवा अध्यक्ष हरीश राणा (काबु) एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पूर्व पार्षद अमित मकवाणा, भगवाना राम, डीयावासी सरपंच इन्द्र ...

निर्मल चौधरी का अरावली बचाओ अभियान शुरू

  माउंट आबू 24.12.2025 : सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास , गलत दस्तावेज किए पेश - निर्मल चौधरी . अरावली के बचाव में माउंट आबू पहुंचे निर्मल चौधरी का बड़ा बयान . Arbud Samay - अर्बुद समय #अरावली #arawali #SaveAravali #NirmalChoudhary #NirmalChoudharyRU

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक .

तिब्बती मार्केट पर चेन छीनने वाला निकला 18 वर्षीय युवक . नवनियुक्त थानाधिकारी "श्री दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में मिली सफलता , चेन बरामद . माउंट आबू : तिब्बती मार्केट पर गत 5 नवंबर को महिला के गले से चेन छीनने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है । नवनियुक्त थाना प्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में जारी कार्यवाही में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई व घटना के 23वें दिन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया व चेन बरामद कर ली गई । 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र मगनलाल जाती गरासिया भोगिया फली, मोरस , थाना क्षेत्र पिंडवाड़ा को इस संबंध में गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है ।  कार्यवाही दल में में माउंट आबू पुलिस से समुद्र सिंह , चन्द्र सिंह , महेंद्र सिंह व पिंडवाड़ा पुलिस से अभय सिंह शामिल रहे ।

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

सीआरपीएफ के 44 मेडिकल ऑफिसर्स ने ली शपथ

सीआरपीएफ के 44 मेडिकल ऑफिसर्स ने ली शपथ माउंट आबू शनिवार को आंतरिक सुरक्षा अकादमी में सीआरपीएफ के 57वें मेडिकल ऑफिसर कॉम्बिटाइजेशन कोर्स (एमओसीसी) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर निदेशक / महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की 3 महीनों के कठिन प्रशिक्षण के बाद 44 मेडिकल ऑफिसर्स अब देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं । उन्होंने बताया कि आंतरिक सुरक्षा अकादमी द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को 10 सप्ताह का सघन प्रशिक्षण दिया गया है । अब चिकित्सा अधिकारी एक सैनिक के रूप में देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के साथ रहेंगे व उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे । इस दौरान सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) शिव कुमार सिंह व सुधांशु सिंह उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ने भी मौजूद जनसमूह को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी व अधिकारियों को शपथ दिलवाई । इस दौरान अवस्थी रमेश को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी , बेस्ट इन इनडोर के लिए वसुंधरा गोस्वामी , बेस्ट इन आउटडोर के लिए जिशान फ़ुकन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । बता दे...