Skip to main content

आदिवासी ग्रामीण अचंलों में एंबूलेंस से होगी सेवा

ग्लोबल अस्पताल में एंबूलेंस उदघाटन कार्यक्रम , चिकित्सा सेवा से 90 गांव हो रहे लाभान्वित

माउंट आबु

पर्यटन स्थल माउंट आबू मे आधुनिक चिकित्सा सुविधाअेां को लेकर ग्लोबल अस्पताल सदैत सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिसके चलते रविवार को ग्लोबल अस्पताल में आस्ट्रेलियन फ्रेंडस फॉर ग्लोबल अस्पताल द्वारा कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट के तहत एंबूलेंस का मॉनिटरिंग कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन, उपखंड अधिकारी राहुल जैन, पार्षद सुनील आचार्य, ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. निर्मला बहन, ग्लोबल अस्पताल निदेशक डा. प्रताप मिढ्ढा आदि ने उदघाटन किया।

उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते मॉनिटरिंग कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र माउंट आबू में स्थापित ग्लोबल अस्पताल गरीबों की चिकित्सा सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं से गरीब व आदिवासी जनता को लाभान्वित करने की सेवा अमूल्य है। अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ के समर्पण भाव से मरीज को जल्दी ही व्याधि से राहत मिलती है। ग्लोबल  अस्पताल के वातावरण और यहां कार्यरत लोगों की व्यवहार कुशलता सराहनीय ही नहीं अनुकरणीय भी है। समाज में  स्वास्थय सेवाओं से जुड़े हुए लोगों को यहां से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उपखंड अधिकारी राहुल जैन ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक, परिचारिकांए व अन्य कर्मी जो यहां मिशन के रूप में स्वंय की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वह अपने आप में एक उदाहरण हैं। कोविड काल में अस्पताल के स्टॉफ ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पूरे मनोयोग से दूसरों के जीवन की रक्षा की। अस्पताल गरीबों की निशुल्क स्वास्थय सेवाएं प्रदान कर रहा है जो साधुवाद का पात्र है।
संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. निर्मला बहन ने कहा कि सयंम, सादगी व सकारात्मक चिंतन मानवीय स्वास्थय के लिए बुनियादी आवश्यकताएं हैं। जो शारिरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने में अहम भूमिका अदा करती हैं।

ग्लोबल अस्पताल निदेशक डा. प्रताप मिढ्ढा ने कम्युनिटि सर्विस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि 2004 से आरंभ हुए प्रोजेक्ट के तहत अभी तक आबूरोड, पिंडवाडा व रेवदर तहसील के तहत ग्लोबल अस्पताल द्वारा 69 गोद लेकर आदिवासी गावों की सेवा की जा रही है। प्रोजेक्ट के तहत गांव के ही युवक-युवतियों को हेल्थ वर्कर की ट्रेनिंग देकर मरीजों को मोबाईल क्लिनिक का लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। जो घर-घर जाकर टीबी. के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर मोबाईल क्लिनिक में उनकी जॉच कर उपचार करने व उनकी पूरी निगरानी करने का कार्य किया जा रहा है। मरीजों को पोषाहार के रूप में चने, मुंगफली आदि भी दी जाती है। नई एंबूलेंस के माध्यम से अब आबूरोड व रेवदर तहसल के करीब २० अतिरिक्त गावों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

पार्षद सुनील आचार्य ने कहा कि अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा पद्वतियों से मरीज लाभान्वित हो रहे हैं जिसके तहत डाइलेसिस ऐलोपेथी, आयुर्वेदिक, मेगनेेटथेरेपी, फिजियोथेरेपी, योगाथेरेपी, वेलनेस, फिटनेसथेरेपी, डाइटीशियन आदि चिकित्सा पद्वतियां उपलब्ध होने से यहां मरीज सर्वांगीण स्वास्थय लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस मौके पर ऑस्ट्रेलियन फ्रेंड्स फॉर ग्लोबल अस्पताल के वाईस प्रेसीडेंट स्टीफन बार्कले, कोषाध्यक्ष प्रताप कटारिया, अस्पताल के ट्रस्टी रश्मिकांत आचार्य, बीके अर्चना, ऋषि मेहता,  दंत चिकित्सक डॉ. निरंजन उपाध्याय, मुख्य परिचारिका रूपा उपाध्याय आदि मौजुद थे। ऑस्ट्रेलियन फ्रेंड्स फॉर ग्लोबल अस्पताल के प्रेसीडेंट हानन बार्बरा, सचिव पाथ पथनाबन ने आस्टे्रलिया से ऑनलाईन विचार व्यक्त किए।
arvertisement

Comments

weekly hits

आबू पर्वत मे कोरोना के 11 नए मामले आए

  नक्की झील परिक्रमा पथ पर उपखंड प्रशासन द्वारा कोरोना से लोगों को आगाह करते माइक आबू पर्वत , 27-09-2020      KORONA VIRUS UPDATE आबू पर्वत मे आज 11 नए कोरोना पॉज़िटिव मामले आए । सभी मामले पांडव भवन व ज्ञान सरोवर क्षेत्र के हैं । ( सूचना - डॉ तनवीर हुसैन @ 05:30 pm ) . इन्हें मिलाकर अब तक कुल 194  संक्रमित पाये जा चुके हैं । आबू पर्वत मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते चिकित्सा अधिकारी डॉ तनवीर हुसैन ने चिंता के साथ साथ रोष भी जताया है । उनका कहना है की सप्ताहांत ( weekends ) पर यहाँ काफी मात्रा मे पर्यटक आता है जो जाने अनजाने मे वायरस को यहाँ छोड़ जाता है । भीड़ इतनी होती है की नक्की झील बाज़ार , मुख्य बाज़ार , अरबुदा सर्कल , चाचा म्यूज़ियम , टैक्सी स्टैंड आदि इलाकों मे पर्यटक कंधे मिलाकर चलते देखे जा सकते हैं । वहीं रेस्तरां , दुकानों आदि पर तो एसा दृश्य होता है मानो कोरोना जैसी कोई बीमारी है ही नहीं ।  कुछ स्थानीय लोग भी संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद स्थानीय चिकित्सकों , चिकित्सालयों को सूचित नहीं करते वरन अन्यत्र जाकर जाकर इलाज करवाना बेहतर समझते ...

टोल नाके पर जल्द स्थापित होगा धर्मकांटा

निर्माण सामग्री के परिवहन में तय वजन होगा सुनिश्चित Mount Abu : A  Weighbridge installation  process is in action at toll barrier at mount abu . according to officials the dharmkanta will monitor the transperency in transportation of construction materials legal weight . the installation process is continued amid the hight courts order of absolute ban on construction in mount abu untill the next hearing on 24th march 2026. माउंट आबू : हिल स्टेशन माउंट आबू में हाई कोर्ट के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश के बीच टोल नाके पर धर्म कांटे की स्थापना का कार्य जारी है । शनिवार को टोल नाके की स्थानीय वाहनों वाली लेने पर धर्म कांटे को लगाने को लेकर कार्य प्रगति पर रहा । संभवतया इसी कारण इस लेने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही । स्थानीय वाहनों के लिए आने और जाने वाले दोनों लेने के बीच वाली लेन को इस्तेमाल किया जा रहा है । सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के अनुसार निर्माण सामग्री के परिवहन में लिखी गई मात्रा के वजन के अनुसार सामग्री को सुनिश्चित करने को लेकर धर्म कांटा लगाया जा रहा है...

एंबुलेंस नहीं है हमारे पास - परमार

वीडियो - माउंट आबू मे एम्बुलेंस की कमी , जीवन खतरे मे माउंट आबू   22 सितम्बर 2020 |   Accident , Death , Medical  Report by : Abhishek Thinger , Arawali News , Mount Abu  माउंट आबू में गौमुख सर्किल पर के पास नाले में एक अधेड का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचे पहुचे और शव को नाले से निकाल कर बाहर लाया गया। करीब एक 1 घंटे इंतज़ार करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस में ग्लोबल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का काम तेजा राम हैं, जो कि हेटम जी निवासी है। पुलिस अधिकारी देवाराम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह घटना करीब 6:45 बजे की हैं, और परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की गईं।   घटना की सूचना देते पुलिस अधिकारी श्री देवाराम चौधरी मौके पर समाजसेवी राजकुमार राणा, सलिल कालमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजकुमार राणा ने बताया घटना के बारे में बताया साथ ही इन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं होती है, परंतु मौके पर एम्ब्युलेंस समय पर नही पहुंची हैं। मृतक को चिक...

वीआईपी क्षेत्र के नाले कचरे से सरोबार ..

स्वच्छता अभियान सप्ताह को फीका कर रहा कचरे का ढेर माउंट आबू 50वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के सर्वोच्च पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरूआत की और राष्ट्रीय उद्यान के सामने पैदल पथ पर झाड़ू भी लगाया । वहीं शहर के सबसे वीआईपी क्षेत्र राजस्थान सर्किट हाउस से धौलपुर हाउस के मार्ग के बरसाती नाले कचरे से भरते ही चले जा रहे हैं । करीब 200 से 300 मीटर के इस ढलानदार मार्ग पर दोनों तरफ कचरा ही कचरा बिखरा हुआ है । क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां पर कभी कचरा उठाया नहीं जाता है ।   झील में से भी नहीं उठा है कचरा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को पहली बार मनाया गया था । इसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है । पर्यावरण के लिहाज से अतिसंवेदनशील माउंट आबू के प्रमुख क्षेत्रों में यदि गंदगी का यह आलम है तो फिर बाकी तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है । गौरतलब है कि मंगलवार को सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी नक्की झील में सफाई अभियान चलाया गया था । वहां जो कचरा इकट्ठा किया गया था वह भी अभी तक ...