Skip to main content

राजस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में  नौ खिताब जीत किया नया रिकॉर्ड कायम,


राजस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में  नौ खिताब जीत किया नया रिकॉर्ड कायम,

माउंट के महेन्द्रसिंह उमट सचिव जिला टेबल टेनिस संघ राजस्थान में एकल में रहे तीसरे नंबर पर,

वही,16 अप्रैल को आयोजित हुई लोन टेनिस चैंपियनशिप के एकल में सिरोही के नटवर सिंह घड़िया राजस्थान में रहे प्रथम:


माउंट आबू

मास्टर राजस्थान टेबल टेनिस चैंपियनशिप की दो दिवसीय प्रतियोगिताएं जयपुर में  राजस्थान टेबल संघ के तत्वाधान में संस्कृति क्लब जयपुर में 8- 9 अप्रैल को आयोजित हुई। आयोजित प्रतियोगिता में सिरोही जिला वेटरन खिलाडीयों के द्वारा उत्कष्ट्र प्रदर्शन करते हुए मास्टर राजस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुल नौ खिताब जीत कर नया रिकॉर्ड कायम करते हुए सिरोही जिले का नाम रोशन किया गया। जयपुर के बाद सिरोही जिले ने सबसे अधिक खिताब हासिल किए है। जिले ने कुल तीन गोल्ड मेडल एवं तीन सिल्वर, एवं तीन कास्य पदक प्राप्त किये गये।


कांस्य पदक में यह रहे विजेता:

जिसके अंतर्गत  महेन्द्रसिंह उमट सचिव, जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही ने 64 प्लस वर्ग में एकल प्रतियोगिता में राजस्थान में तीसरे स्थान पर रहते हुए कॉस्य पदक लिया, महेन्द्रसिंह उमट एवं विरेन्द्र कुमार बाफना की डब्लस की जोड़ी ने 64 प्लस वर्ग में राजस्थान में तीसरे स्थान पर रहते हुए कास्य पदक जीता, सिरोही के विरेन्द्र कुमार बाफना ने 64 प्लस वर्ग में एकल वर्ग में राजस्थान में तीसरे स्थान पर

रहते हुए कास्य पदक लिया।


सिरोही की मिक्स डबल जोड़ी राजस्थान में रही प्रथम स्थान जीता गोल्ड मेडल:

सिरोही की सुशीला चौधरी एवं अमित थानवी की मिक्स डब्लस की जोड़ी ने 40 प्लस वर्ग में राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल लिया गया।


गोल्ड मेडल में ये तीन रहे विजेता:

सिरोही के अमित थानवी एवं कार्तिकेय की डब्लस की जोड़ी ने 40 प्लस वर्ग में राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल लिया। सिरोही के अमित थानवी एवं सुशीला चौधरी की मिक्स डब्लस की जोड़ी ने 40 प्लस वर्ग में

राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल लिया गया।


सिल्वर मेडल में यह रहे विजेता:

सिरोही के अमित थानवी ने 40 प्लस वर्ग में राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल लिया गया।

सिरोही की सुशीला चौधरी 40 प्लस वर्ग में राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल लिया गया।

सिरोही की सुशीला चौधरी एवं अन्नु की महिला डब्लस की जोड़ी ने 40 प्लस वर्ग में राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल लिया गया।


प्रदर्शन के आधार पर विजेता, उपविजेता सभी का चयन राष्ट्रीय वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उक्त प्रतियोगिता आगामी 24 से 30 अप्रैल को जालंधर पंजाब में आयोजित हो रही यही, जिसमे सिरोही जिले के साथ राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।


प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक चांदना खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।


इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही अध्यक्ष इन्देश बडौला एवं जिला वेटरन कमेटी के अध्यक्ष पंकजसिंह गहलोत, सचिव नरेन्द्र सिंह सिंदल, टेबल टेनिस संघ सिरोही के समस्त पदाधिकारीयों ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।


लोन टेनिस चैंपियनशिप के एकल में सिरोही के नटवर सिंह घड़िया राजस्थान में रहे प्रथम:

दो दिवसीय मास्टर राजस्थान लॉन टेनिस चैंपियनशिप राजस्थान लॉन संघ के तत्वाधान में जमना टेनिस अकादमी, जयपुर में कल 16 अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन हुआ उक्त प्रतियोगिता में सिरोही जिला वेटरन खिलाड़ीयों द्वारा उत्कष्ट्र प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में कुल दो खिताब जीत  दो होल्ड मेडल प्राप्त कर सिरोही जिले का नाम रोशन किया गया। 

जिसके अंतर्गत सिरोही के नटवर सिंह धडिया ने 65 प्लस वर्ग में एकल प्रतियोगिता राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता एवं साथ ही सिरोही के नटवर सिंह घड़िया, एवं दिग्पाल कोठारी की डब्लस की जोड़ी ने 65 प्लस प्रतियोगिता राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल लिया गया।


प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सभी खिलाड़ियाँ

का हौसला बढ़ाया जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही अध्यक्ष इन्र्देश बडौला एवं सचिव महेन्द्रसिंह उमट ,जिला टेबल टेनिस वेटरन कमेटी के अध्यक्ष पंकजसिंह गहलोत सचिव नरेन्द्र सिंह सिंदल टेबल टेनिस संघ सिरोही के समस्त पदाधिकारीयो ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।

Comments

weekly hits

video - पंडित जी व देवजी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण

आबू पर्वत ,  25-09-2020      PLANTATION पंडित श्री दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती व सिरोही जालौर के लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष नरपत चारण के नेतृत्व में नक्की झील के समीप आर्य समाज पार्किंग पर पौधारोपण का कार्यक्रम रखा  जहां पर मंडल अध्यक्ष श्री टेकचंद भंभानी,प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने कहा उन्होंने भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी इस अवसर पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरपत चारण ने कहां समावेशित विचारधारा के समर्थक एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । नरपत चारण  के अनुसार  वर्तमान मे सांसद किसान पुत्र देवजी भाई पटेल जिनसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है व अपनी परेशानियां बताता है और तुरंत उसका संज्ञान लेकर उसका कार्य करते हैं यह हम सब के लिए गर्व का विष...

नगर भाजपा ने मनाया जश्न

मुर्मु के राष्ट्रपति बनने पर फोड़े पटाखे , बांटी मिठाई भारतीय जनता पार्टी व स्थानीय लोगों द्वारा आज भारत देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने अंबेडकर चौराहे पर  पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस मौके पर एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर , अल्पशंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरेशी, नगर अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ,नेता प्रतिपक्ष सुनिल आचार्य,  युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह,पार्षद मंगल सिंह ,अजय बंसल  देवीलाल बामनिया, धीरज सोलंकी , देवेंद्र सिंह चंपावत,  महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल अग्रवाल, अर्चना दवे , अक्षय चौहान , नरपत दान चारण, भगवाना राम राणा , ज्योति अग्रवाल ,शैतान सिंह , जगदीश डाड,  प्रमोद व्यास , रोहित अग्रवाल , इंद्र सिंह , सलिल कालमा, राधा राणा ,  विजय सिंह , आरबी सिंह, गिरिराज सिंह सहित पर्यटक व आमजन भी  उपस्थित रहे ।

निर्वाचन समिति चेयरमैन दुबे पहुंचे आबु..

प्रदेश के खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित , देंगे सम्मान माउंट आबू 24 जुलाई "राजस्थान ओलंपिक संघ राज्य की उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा तथा राजस्थान के जिन ऊर्जावान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओलंपिक , एशिया कॉमन वेल्थ , राष्ट्रीय स्तर आदि पर पदक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सम्मान भी देगा" यह बात राजस्थान ओलंपिक संघ के निर्वाचन समिति के चेयरमैन दिनेश दुबे ने माउंट आबू आगमन पर पत्रकारों से कही।  दुबे ने बताया कि राजस्थान ओलंपिक संघ ने कल की मीटिंग में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । पूर्व में जो बैंक घोटाले के प्रकरण सामने आए हैं तथा कुछ पदाधिकारियों ने अवैध रूप से कार्य किया है और अनुशासनहीनता की है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जायेगी । सभी जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन जिनको अवैध रूप से मान्यता दी गई है तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उनके स्थान पर  शीघ्र ही मेरी कमेटी द्वारा चुनाव संपन्न कराएं जाएंगे । मीटिंग में जिन जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन ने भाग नहीं लिया उन्हें भी तुरंत...

सीतावन में गिरे 6 घर , कोई सुध नहीं..

  सीतावन में गिरे 6 घर , कोई सुध नहीं.. माउंट आबू बिपरजोय चक्रवात तूफान के दौरान शहर में कई घरों और इमारतों को नुकसान हुआ है और उम्मीद है की प्रशासन जल्द ही उन्हें रिपेयर की अनुमति भी दे देगा । वहीं कुछ घर ऐसे भी हैं जिनको ये उम्मीद भी नसीब नहीं होने वाली है । सीतावन गांव में स्थित 6 घर फिलहाल इसी तकलीफ से गुज़र रहे हैं । उन्हीं में से एक घर विजय खेमा जी राणा का भी है जिनका पूरा आशियाना धराशाई हो गया है । शुक्रवार को तूफान के दौरान गिरे इस मकान की बिखरी हुई छत के अवशेषों के तले मज़दूर परिवार ने पूरा तूफान निकाला है । टीएसपी ज़ोन में होने के बावजूद आदिवासी समाज की यह दुर्दशा दिल दहलाने वाली है । जानकारी के मुताबिक सीतावन में फिलहाल 60 से 65 घर हैं । यहां रहने वाले अधिकतर पुरुष पेंट पुताई तो महिलाएं होटलों में बर्तन धोने सरीखा काम करतीं हैं । वन क्षेत्र में होने के चलते बिजली , पानी और मरम्मत यहां के लोगों से रूठी हुई है । ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है की कोई रास्ता निकालें जिससे यहां रहने वाले लोगों को एक सुकून भरी जिंदगी नसीब हो सके । report : umed singh rathore

आबू पर्वत मे रियाज़ का स्वागत

श्रीमती रियाज़ का अभिनंदन करते मोहन हीरागर व देवी सिंह देवल आबू पर्वत | नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी सिंह देवल एवं युवा नेता शिवशक्ति संस्थापक मोहन कुमार हीरागर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व चुुनाव रेेहाना रियाज के  माउंट आबू आगमन पर स्वागत किया गया । रेहाना रियाज  अभी कॉंग्रेस से आबूरोड़  चुनाव प्रभारी हैं ।   इस दौरान उन्होंने कहा की समाज सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है । हमें हमेशा समाज हित में सार्थक प्रयास करना चाहिए जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके । आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए । युवा शक्ति को देश का स्वर्णिम भविष्य हैं बताते हुए उन्होने कहा की यह शक्ति ही राष्ट्रनिर्माण का प्रभावी साधन हैं जिसे सकारात्मकता की ओर मोड़कर नई ऊंचाइयां नापी जा सकती हैं । युवा शक्ति की उर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग कराना हम सबकी जिम्मेदारी है । इसे निभा कर ही युवाओं को सृजनात्मक कार्यों में लगाया जा सकता है । हम सभी को एक जुट होकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। टोल नाके पर कल श्रीमति रियाज़ का स्वागत करते पालि...

आमजन के लिए खतरा बनी बरगद की विशाल डाल..

घबराए लोगों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में दिया था प्रार्थनापत्र , स्थिति ज्यों की त्यों माउंट आबू दो दिनों पहले अनोप दास की झूपडी के सामने मार्ग पर गिरी बरगद के पेड़ की विशाल शाखा से उस दिन तो कोई अनहोनी घटने से रह गई लेकिन इस घटना ने आगामी बड़ी दुर्घटना का इशारा दे दिया है । जिस जगह से शाखा टूट कर गिरी थी वहीं पर एक लंबी शाखा भी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है । इस डाल की लंबाई नीचे रह रहे 3 से 4 परिवारों के आशियानों तक जाती है । जो डाल टूटी है , वह डाल फिलहाल खतरा बनी डाल के नीचे की तरफ थी जिससे उसे सहारा मिल रहा था । अब चूंकि सहारा नहीं रहा इसीलिए उसके गिरने की संभावना प्रबल हो गई है । शुक्रवार को टूटी डाल के चपेट में आकर टूटे बिजली के तार भी अभी तक हटाये नहीं गए हैं । इससे लोगों में भय व्याप्त है । नीचे रह रहे सूरज मेघवाल , भैराराराम , खूमाराम , मगनाराम के परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को ही खतरा बनी शाखा को कटवाने हेतु उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि पालिका कार्यालय में भी दे दी गई थी । दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न...

पुलिया चौड़ा करने की मांग की 

माउंट आबू | सोमवार को वार्ड संख्या 21 के लोगों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को ज्ञापन देकर ढुंढाई पुलिया को चौड़ा करवाने , साथ ही पुल के नीचे बह रहे नाले को भी चौड़ा करवाने का निवेदन किया । ज्ञापन में ज़िक्र है की माउंट आबू बायपास मार्ग पर स्थित ढुंढाई पुलिया काफी छोटा व संकरा है जबकि यहां से भारी संख्या में यातायात गतिमान रहता है । पुलिया के संकरे होने के चलते यातायात लगातार बाधित होता है । वहीं पुल के नीचे स्थित बरसाती नाले में बरसात के मौसम में तेज बारिश की स्थिति में पानी मार्ग पर आ जाता है , इसलिए नाले को भी चौड़ा किया जाना चाहिए जिससे पानी निर्बाध रूप से निकल सके । कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर धनसिंह परमार , निर्मल देवासी , इरशाद एहमद ( बंटी ) , राजेन्द्र प्रसाद , बबलू शर्मा , निर्मल कश्यप , अजीत जी , यूसुफ जी , धवल दवे , उमेद सिंह , शैतान सिंह , राधा देवी सहित क्षेत्रवासी के हस्ताक्षरित ज्ञापन को वार्ड के चुनिंदा प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को सुपुर्द किया ।  memo to chairmen mount abu news

राज्यपाल मिश्र पहुंचे माउंट आबू

माउंट आबू | प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को अपने निजी विमान से सपरिवार मानपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां कलेक्टर भगवती प्रसाद , एस पी धर्मेंद्र सिंह , सिरोही विधायक संयम लोढ़ा , पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने उनका स्वागत सत्कार किया । इसके उपरांत वे अपने लवाज़मे सहित काले रंग की गाड़ी से माउंट आबू स्थित राजभवन पहुंचे । सारे कार्यक्रम वरचुअली होंगे मानपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की आज वे माउंट आबू जा रहे हैं जहां एक हफ्ता रहेंगे । पूर्व में राज्यपाल 1 महीने तक यहां रुकते थे और यहीं से ऑफिस का कार्य देखते थे । फाइलों के माध्यम से कार्य का निस्तारण होता था । कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सारे कार्यक्रम वरचुअली , ऑनलाइन ही होंगे । यदि कोई मुलाकात होगी तो कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही होगी । महामहीम ने बताया की पूर्व में वे आबूरोड आये थे परंतु माउंट आबू पहली बार आ रहे हैं । mount abu news governor kalraj mishra in mount abu governor visit to mount abu 2021

video - बीयर की बोतल देकर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

आबू पर्वत , 27-09-2020      WORLD TOURISM DAY 2020  विश्व पर्यटन दिवस को आबू पर्वत मे बीयर की बोतल देकर अनूठे अंदाज मे मनाया  गया । इस अवसर पर आबू पर्वत प्रवेश द्वार ( टोल नाका ) , ओरिया नाका , व ट्रेवर टैंक पर पर्यावरण प्रेमियों व वन अधिकारियों ने  पर्यटकों  को सर्वप्रथम फूल देकर पर्यटन दिवस की बधाई दी । इसके उपरांत पेम्फ़लेट देकर पर्यावरण  का महत्व समझाया व  उन्हें शहर मे कचरा न फेंकने व गंदगी न करने हेतु जागरूक किया । पर्यटकों को बीयर की बोतल से बना क्राफ्ट देते दक्ष व अन्य सबसे विचित्र बात यह रही की इस दौरान इस पर्यटकों को बीयर की बोतल भी दी गयी जो खाली थी व  दक्ष कोरी द्वारा उसपर ऐसी कलाकृति की गई थी की वो गुलदस्ता ही लग रही थी । 13 वर्षीय दक्ष  काफी समय से आबू पर्वत के जंगलों व पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक व काँच की बोतलें एकत्रित कर पर्यावरण व वन्यजीवों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । पर्यटक शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं जो टूट जाती हैं और फिर वन्यजीवों को चुभने पर उन्हें बुरी तरह घायल कर देतीं हैं । दक्ष के इस अनूठे प्रयास का ...

राष्ट्रीय महासचिव ने किया माउंट आबू का दौरा

माउंट आबू | शांतिवन , आबूरोड में आयोजित कोंग्रेस सेवा दल महा अधिवेशन में शिरकत करने आये राष्ट्रीय महासचिव चन्द्र प्रकाश सहित प्रकाश भारतीय , लालजी मिश्रा , श्री मति कलपना भटनागर सहित प्रदेशाध्यक्ष श्री मान् हेमसिंह शेखावत आदि ने माउंट आबू का दौरा किया व नक्की झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया । इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जितू राणा व ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद नारायण सिंह भाटी , प्रदेश महासचिव व पार्षद तस्लीम बानो , उपाध्यक्ष रणजीत बनोधा , पार्षद अलका बेन कालमा , संगीता भाटी , नवनीत बंसल , भरत देवासी , संतोष कवर , अमित मकवाना , आदि ने उनका स्वागत सत्कार किया । mount abu news