Skip to main content

आज़ादी के साथ आती है जिम्मेदारी - एसडीएम

एसडीएम श्री सिद्धार्थ ने दिया मार्मिक अभिभाषण , कहा देशप्रेम में न हो कमी

on the eve of 77th independence day honourable sdm Siddhartha Palanichamy quoted the famous dialogue from the hollywood movie spiderman "with great power comes great responsibility" .. he added , "with independence comes responsibility .. we should take care of the people and environment as well".


माउंट आबू
देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और शाम को पांडव भवन में  मनाया गया । विद्यालय में  9:30 पर उपखंड अधिकारी श्री सिद्धार्थ पालानीचामी द्वारा ध्वजारोहण किया गया । श्री सिद्धार्थ ने मौजूद स्कूली बच्चों व लोगों को संबोधित करते हुए कहा की माउंट आबू में इतनी ज्यादा बारिश हो रही है कि वे जब घर पर बात करते हैं तो उनके मम्मी पापा मानते ही नहीं की वे राजस्थान में हैं । उनको लगता है कि वह किसी और केडर में है । 15 अगस्त को की गई व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने नगरपालिका की टीम को बधाई दी ।
जरा याद करो कुर्बानी ..
श्री सिद्धार्थ ने कहा की 15 अगस्त एक तारीख मात्र नहीं है । यह उन लोगों को याद करने का दिन भी है जिन्होंने आजादी के लिए कुर्बानी दी उनके बारे में सोचने , एक परंपरा को याद करने का दिन है । इस बात की भी चिंता करनी होगी की देश में देश के प्रति प्रेम की कमी नहीं हो  और ना ही देश की चिंता करने वाले लोगों की कमी हो ।  इस पर सबको गहराई से सोचना होगा और उसको अमल में लाने पर भी मेहनत करनी होगी ।
आज़ादी लाती है जिम्मेदारी ..
उन्होंने बताया कि आज , 15 अगस्त 2023 से शहर में पूर्ण रूप से प्लास्टिक बैन किया जा रहा है और सभी लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और इससे सफल बनाना होगा ।
उन्होंने स्पाइडर मैन फिल्म के एक डायलॉग का उदाहरण देते हुए कहा की जिस प्रकार फिल्म में एक डायलॉग है की "विद ग्रेट पावर कम्स ग्रेट रिस्पांसिबिलिटी" उसी तरह आजादी के साथ भी बड़ी जिम्मेदारी आती है । भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसे जिम्मेदारी लेकर मेहनत के साथ बनाया गया है । आजादी के साथ हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम हमारे आसपास रहने वाले लोगों व पर्यावरण का भी ख्याल रखें और इस जिम्मेदारी को समझें ।
advertisement

श्री सिद्धार्थ ने नगर पालिका , बिजली , रिवेन्यू ,  पीएचईडी , पीडब्लूडी आदि सभी प्रशासनिक विभागों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने  बीपरजोय तूफान के दौरान काफी सराहनीय कार्य किया है ।
ये रहे उपस्थित ..
कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष जीतू राणा , पालिका उपाध्यक्ष रणजीत बनोधा , डीएफओ विजयपाल सिंह , पालिका आयुक्त रामकिशोर , विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शंभु सिंह राव , सीओ स्काउट जितेंद्र सिंह , मांगीलाल काबरा , ज्योतिष जोनवाल , भारत सिंह , देवीसिंह देवल , पुलिस दल  सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन , आमजन व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।

report : umed singh rathore

Comments

weekly hits

video - पंडित जी व देवजी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण

आबू पर्वत ,  25-09-2020      PLANTATION पंडित श्री दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती व सिरोही जालौर के लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष नरपत चारण के नेतृत्व में नक्की झील के समीप आर्य समाज पार्किंग पर पौधारोपण का कार्यक्रम रखा  जहां पर मंडल अध्यक्ष श्री टेकचंद भंभानी,प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने कहा उन्होंने भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी इस अवसर पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरपत चारण ने कहां समावेशित विचारधारा के समर्थक एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । नरपत चारण  के अनुसार  वर्तमान मे सांसद किसान पुत्र देवजी भाई पटेल जिनसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है व अपनी परेशानियां बताता है और तुरंत उसका संज्ञान लेकर उसका कार्य करते हैं यह हम सब के लिए गर्व का विष...

नगर भाजपा ने मनाया जश्न

मुर्मु के राष्ट्रपति बनने पर फोड़े पटाखे , बांटी मिठाई भारतीय जनता पार्टी व स्थानीय लोगों द्वारा आज भारत देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने अंबेडकर चौराहे पर  पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस मौके पर एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर , अल्पशंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरेशी, नगर अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ,नेता प्रतिपक्ष सुनिल आचार्य,  युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह,पार्षद मंगल सिंह ,अजय बंसल  देवीलाल बामनिया, धीरज सोलंकी , देवेंद्र सिंह चंपावत,  महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल अग्रवाल, अर्चना दवे , अक्षय चौहान , नरपत दान चारण, भगवाना राम राणा , ज्योति अग्रवाल ,शैतान सिंह , जगदीश डाड,  प्रमोद व्यास , रोहित अग्रवाल , इंद्र सिंह , सलिल कालमा, राधा राणा ,  विजय सिंह , आरबी सिंह, गिरिराज सिंह सहित पर्यटक व आमजन भी  उपस्थित रहे ।

निर्वाचन समिति चेयरमैन दुबे पहुंचे आबु..

प्रदेश के खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित , देंगे सम्मान माउंट आबू 24 जुलाई "राजस्थान ओलंपिक संघ राज्य की उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा तथा राजस्थान के जिन ऊर्जावान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओलंपिक , एशिया कॉमन वेल्थ , राष्ट्रीय स्तर आदि पर पदक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सम्मान भी देगा" यह बात राजस्थान ओलंपिक संघ के निर्वाचन समिति के चेयरमैन दिनेश दुबे ने माउंट आबू आगमन पर पत्रकारों से कही।  दुबे ने बताया कि राजस्थान ओलंपिक संघ ने कल की मीटिंग में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । पूर्व में जो बैंक घोटाले के प्रकरण सामने आए हैं तथा कुछ पदाधिकारियों ने अवैध रूप से कार्य किया है और अनुशासनहीनता की है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जायेगी । सभी जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन जिनको अवैध रूप से मान्यता दी गई है तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उनके स्थान पर  शीघ्र ही मेरी कमेटी द्वारा चुनाव संपन्न कराएं जाएंगे । मीटिंग में जिन जिला ओलंपिक संघ और फेडरेशन ने भाग नहीं लिया उन्हें भी तुरंत...

आबू पर्वत मे रियाज़ का स्वागत

श्रीमती रियाज़ का अभिनंदन करते मोहन हीरागर व देवी सिंह देवल आबू पर्वत | नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी सिंह देवल एवं युवा नेता शिवशक्ति संस्थापक मोहन कुमार हीरागर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व चुुनाव रेेहाना रियाज के  माउंट आबू आगमन पर स्वागत किया गया । रेहाना रियाज  अभी कॉंग्रेस से आबूरोड़  चुनाव प्रभारी हैं ।   इस दौरान उन्होंने कहा की समाज सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है । हमें हमेशा समाज हित में सार्थक प्रयास करना चाहिए जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके । आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए । युवा शक्ति को देश का स्वर्णिम भविष्य हैं बताते हुए उन्होने कहा की यह शक्ति ही राष्ट्रनिर्माण का प्रभावी साधन हैं जिसे सकारात्मकता की ओर मोड़कर नई ऊंचाइयां नापी जा सकती हैं । युवा शक्ति की उर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग कराना हम सबकी जिम्मेदारी है । इसे निभा कर ही युवाओं को सृजनात्मक कार्यों में लगाया जा सकता है । हम सभी को एक जुट होकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। टोल नाके पर कल श्रीमति रियाज़ का स्वागत करते पालि...

आमजन के लिए खतरा बनी बरगद की विशाल डाल..

घबराए लोगों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में दिया था प्रार्थनापत्र , स्थिति ज्यों की त्यों माउंट आबू दो दिनों पहले अनोप दास की झूपडी के सामने मार्ग पर गिरी बरगद के पेड़ की विशाल शाखा से उस दिन तो कोई अनहोनी घटने से रह गई लेकिन इस घटना ने आगामी बड़ी दुर्घटना का इशारा दे दिया है । जिस जगह से शाखा टूट कर गिरी थी वहीं पर एक लंबी शाखा भी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है । इस डाल की लंबाई नीचे रह रहे 3 से 4 परिवारों के आशियानों तक जाती है । जो डाल टूटी है , वह डाल फिलहाल खतरा बनी डाल के नीचे की तरफ थी जिससे उसे सहारा मिल रहा था । अब चूंकि सहारा नहीं रहा इसीलिए उसके गिरने की संभावना प्रबल हो गई है । शुक्रवार को टूटी डाल के चपेट में आकर टूटे बिजली के तार भी अभी तक हटाये नहीं गए हैं । इससे लोगों में भय व्याप्त है । नीचे रह रहे सूरज मेघवाल , भैराराराम , खूमाराम , मगनाराम के परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को ही खतरा बनी शाखा को कटवाने हेतु उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि पालिका कार्यालय में भी दे दी गई थी । दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न...

पुलिया चौड़ा करने की मांग की 

माउंट आबू | सोमवार को वार्ड संख्या 21 के लोगों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को ज्ञापन देकर ढुंढाई पुलिया को चौड़ा करवाने , साथ ही पुल के नीचे बह रहे नाले को भी चौड़ा करवाने का निवेदन किया । ज्ञापन में ज़िक्र है की माउंट आबू बायपास मार्ग पर स्थित ढुंढाई पुलिया काफी छोटा व संकरा है जबकि यहां से भारी संख्या में यातायात गतिमान रहता है । पुलिया के संकरे होने के चलते यातायात लगातार बाधित होता है । वहीं पुल के नीचे स्थित बरसाती नाले में बरसात के मौसम में तेज बारिश की स्थिति में पानी मार्ग पर आ जाता है , इसलिए नाले को भी चौड़ा किया जाना चाहिए जिससे पानी निर्बाध रूप से निकल सके । कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर धनसिंह परमार , निर्मल देवासी , इरशाद एहमद ( बंटी ) , राजेन्द्र प्रसाद , बबलू शर्मा , निर्मल कश्यप , अजीत जी , यूसुफ जी , धवल दवे , उमेद सिंह , शैतान सिंह , राधा देवी सहित क्षेत्रवासी के हस्ताक्षरित ज्ञापन को वार्ड के चुनिंदा प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष जीतु राणा को सुपुर्द किया ।  memo to chairmen mount abu news

राज्यपाल मिश्र पहुंचे माउंट आबू

माउंट आबू | प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को अपने निजी विमान से सपरिवार मानपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां कलेक्टर भगवती प्रसाद , एस पी धर्मेंद्र सिंह , सिरोही विधायक संयम लोढ़ा , पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने उनका स्वागत सत्कार किया । इसके उपरांत वे अपने लवाज़मे सहित काले रंग की गाड़ी से माउंट आबू स्थित राजभवन पहुंचे । सारे कार्यक्रम वरचुअली होंगे मानपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की आज वे माउंट आबू जा रहे हैं जहां एक हफ्ता रहेंगे । पूर्व में राज्यपाल 1 महीने तक यहां रुकते थे और यहीं से ऑफिस का कार्य देखते थे । फाइलों के माध्यम से कार्य का निस्तारण होता था । कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सारे कार्यक्रम वरचुअली , ऑनलाइन ही होंगे । यदि कोई मुलाकात होगी तो कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही होगी । महामहीम ने बताया की पूर्व में वे आबूरोड आये थे परंतु माउंट आबू पहली बार आ रहे हैं । mount abu news governor kalraj mishra in mount abu governor visit to mount abu 2021

video - बीयर की बोतल देकर मनाया विश्व पर्यटन दिवस

आबू पर्वत , 27-09-2020      WORLD TOURISM DAY 2020  विश्व पर्यटन दिवस को आबू पर्वत मे बीयर की बोतल देकर अनूठे अंदाज मे मनाया  गया । इस अवसर पर आबू पर्वत प्रवेश द्वार ( टोल नाका ) , ओरिया नाका , व ट्रेवर टैंक पर पर्यावरण प्रेमियों व वन अधिकारियों ने  पर्यटकों  को सर्वप्रथम फूल देकर पर्यटन दिवस की बधाई दी । इसके उपरांत पेम्फ़लेट देकर पर्यावरण  का महत्व समझाया व  उन्हें शहर मे कचरा न फेंकने व गंदगी न करने हेतु जागरूक किया । पर्यटकों को बीयर की बोतल से बना क्राफ्ट देते दक्ष व अन्य सबसे विचित्र बात यह रही की इस दौरान इस पर्यटकों को बीयर की बोतल भी दी गयी जो खाली थी व  दक्ष कोरी द्वारा उसपर ऐसी कलाकृति की गई थी की वो गुलदस्ता ही लग रही थी । 13 वर्षीय दक्ष  काफी समय से आबू पर्वत के जंगलों व पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक व काँच की बोतलें एकत्रित कर पर्यावरण व वन्यजीवों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । पर्यटक शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं जो टूट जाती हैं और फिर वन्यजीवों को चुभने पर उन्हें बुरी तरह घायल कर देतीं हैं । दक्ष के इस अनूठे प्रयास का ...

राष्ट्रीय महासचिव ने किया माउंट आबू का दौरा

माउंट आबू | शांतिवन , आबूरोड में आयोजित कोंग्रेस सेवा दल महा अधिवेशन में शिरकत करने आये राष्ट्रीय महासचिव चन्द्र प्रकाश सहित प्रकाश भारतीय , लालजी मिश्रा , श्री मति कलपना भटनागर सहित प्रदेशाध्यक्ष श्री मान् हेमसिंह शेखावत आदि ने माउंट आबू का दौरा किया व नक्की झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया । इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जितू राणा व ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद नारायण सिंह भाटी , प्रदेश महासचिव व पार्षद तस्लीम बानो , उपाध्यक्ष रणजीत बनोधा , पार्षद अलका बेन कालमा , संगीता भाटी , नवनीत बंसल , भरत देवासी , संतोष कवर , अमित मकवाना , आदि ने उनका स्वागत सत्कार किया । mount abu news

टूटी दीवार से हादसा संभव

हादसे को आमंत्रित करती ढाल पर मार्ग के मोड पर टूटी दीवार  आबू पर्वत 02 - 10 - 2020          REPAIR     LIFE AT RISK अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व गौ मुख की ओर जाने वाले मार्ग से लगती हुई टूटी दीवार के समीप एक स्थानीय व्यक्ति गिर गया था और उसकी मृत्यु हो गई थी । हालांकि इसकी पृष्टि नहीं हुई है की टूटी दीवार की वजह से ही यह हादसा हुआ था । शहर मे धोलपुर हाउस से सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग के एक विकट मोड की स्थिति भी चेतावनी देने वाली है । इस क्षेत्र मे रहने वाले या यहाँ से निरंतर आवाजाही करने वाले लोग इस खतरे से मुखातिब हैं लेकिन यहाँ से कभी कभार गुजरने वाले , पर्यटक , बच्चे और शराबियों के लिए ये मार्ग की टूटी दीवार कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है । गौर करें तो ऊपर की तरफ से आते किसी वाहन की टक्कर से ही ये दीवार टूटी है जिसने संभवतया वाहन को नीचे गिरने से बचाया होगा ।  अब अगर आगे वापस एसी घटना की पुनरावत्ति होती है तब अवरोध के अभाव मे बड़ा हादसा होना निश्चित है । काम ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन संबन्धित विभाग , अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ध...