माउंट आबू . गुरुवार को ओरिया ग्राम पंचायत भवन में उपखण्ड अधिकारी डॉ अशु प्रिया ने जन सुनवाई की जिसमें उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान ग्रामवासियों ने जलदाय विभाग से पानी की समस्या की शिकायत की जिसमें जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता से इस बारे में जानकारी चाहने पर उन्होने पाइप लाइन को बिछाने में ठेकेदार द्वारा देरी किया जाना बताया । इसपर उपखण्ड अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अचलगढ़ , जवाई व आरणा में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जिससे आमजन को पेयजल की समस्याओं से निजात मिल सके । ओरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत नहीं होने की बात कही जिस पर मौके पर उपस्थित विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए । बिजली विभाग से संबंधित परिवाद में ग्रामवासियों ने बडा ट्रांसफार्मर लगाने का निवेदन किया जिसे मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता बिजली विभाग को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया । ग्राम पंचायत ओरिया क्षेत्र में ग्राम पंचायत के सूखे एवं कम पानी के बोरवेल की सफाई कराने हेतु स्वीकृति हेतु आवेदन किया गया जिस पर भूजल विभाग से अनापत्ति लेकर आगे कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये । ग्रामीणों की सभी परिवेदनाएं प्राप्त की गई एवं संबंधित विभाग को त्वरित निस्तारण हो सकने वाली समस्याओं को आज ही निस्तारित करने के निर्देश दिए एवं शेष बचे परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु पाबंद किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने ओरिया ग्राम में सूखे बोरवेल व ओरिया तालाब का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जाकर भौतिक रूप से निरीक्षण किया । एसडीएम डॉ अंशु प्रिया ने आगामी दिनों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हेतु जनसुनवाई का कार्यक्रम सभी गांवों में कराए जाने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में विकास अधिकारी आबूरोड, तहसीलदार देलदर, सरपंच ग्राम पंचायत ओरिया, पटवारी ओरिया, भू अभिलेख निरीक्षक आबूपर्वत , आंगनवाडी कार्यकर्ता , उप सरपंच ग्राम पंचायत ओरिया उपस्थित रहे।
स्थानीय नेचर गाइडों ने डीएफओ "अनिल कुमार गुप्ता" का किया स्वागत सम्मान . अनाधिकृत व्यक्तियों के वनभ्रमण करवाने के संदर्भ में दिया ज्ञापन . पर्यटक सुरक्षा , वन संरक्षण नेचर गाइडों की आजीविका सुनिश्चित करने का किया निवेदन . माउंट आबू 15.07.2026 : बुधवार को स्थानीय नेचर गाइड्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपवन संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया । ज्ञापन में बताया गया की माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों को वन भ्रमण करवाया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य राज्यों विशेषकर गुजरात के ट्रैक लीडर्स द्वारा बिना स्थानीय नेचर गाइडों को साथ लिए वनभ्रमण करवाया जा रहा है जिससे स्थानीय नेचर गाइडों की आजीविका प्रभावित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है की पिछले वर्ष बिना अधिकृत नेचर गाइड वन भ्रमण करवाने के कारण एक पर्यटक के खो जाने से कुछ समय के लिए ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । इस कारण अधिकृत नेचर गाइड्स की आजीविका प्रभावित हुई थी । प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है की वनभ्रमण हेतु टिकट अधिकृत ने...
Comments